कमिश्नर एवं पुलिस आब्जर्वर ने कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936
DRMS NEWS शहडोल। लोक सभा निर्वाचन हेेतु आज कमिश्नर शहडोल संभाग बी.एम. जामोद एवं पुलिस आब्जर्वर के.व्ही. मोहन राव ने कलेक्ट्रेट परिसर में बनाए सी- विजिल कक्ष, कम्यूनिकेशन प्लान व मतदान केंद्रो की वेबकास्टिंग रूम का निरीक्षण किया ।
निरीक्षण के दौरान कमिश्नर शहडोल संभाग बीएस जामोद एवं पुलिस आब्जर्वर ने मतदान केंद्रों की निगरानी, चेक पोस्टों की निगरानी वेबकास्टिंग के माध्यम से हो रही व्यवस्थाओं एवं सी-विजिल में शिकायतों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तरूण भटनागर, पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक, अपर कलेक्टर श्रीमती अमृता गर्ग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थें।
~~~•~~~•~~~•~~~•~~~•~~~•~~~
मतदान दल पहुंचें सकुशल मतदान केंद्र, फूलमाला से किया गया स्वागत
DRMS NEWS शहडोल। लोकसभा निर्वाचन 2023 हेतु जिले के तीनो विधानसभा क्षेत्र जयसिंहनगर, ब्यौहारी एवं जैतपुर में 19 अप्रैल को मतदान प्रक्रिया सम्पन्न कराने हेतु आज मतदान दल अपने निर्धारित मतदान केंद्रों में मतदान दल सकुशल मतदान केंद्र पहुंच गये है तथा मतदान दलों का मतदान केंद्रों पर पहुंचने पर फूलमाला एवं तिलक से स्वागत किया गया।
इसी कड़ी में मतदाताओं द्वारा विधानसभा क्षेत्र जयसिंहनगर के मतदान केंद्र गिरूईबड़ी, बडकाडोल, ठेंगरहा, भुरका सहित अन्य मतदान केंद्रों में फूलमाला एवं तिलक लगाकर मतदान दलों का स्वागत किया गया।
~~~•~~~•~~~•~~~•~~~•~~~•~~~
शहडोल मतदान हेतु तैयार मतदाता, मतदान केंद्र पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग करें - जिला
निर्वाचन अधिकारी
DRMS NEWS शहडोल। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तरुण भटनागर ने शहडोल जिले के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा है कि 19 अप्रैल 2024 को पूरा शहडोल लोकसभा निर्वाचन में मतदान कर रहा है जिसमें सीधी और शहडोल संसदीय क्षेत्र का मतदान होगा, इसके लिए सभी मतदान केन्द्र,मतदान हेतु तैयार है, पोलिंग पार्टी तैयार है।
मतदान के लिए जितनी भी व्यवस्थाएं निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में हैं वो सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने अपील करते हुए कहा है कि जिले के मतदाता, मतदान केन्द्र पर पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
साथ ही अपने साथी, मित्र व परिचितो को मतदान करने हेतु प्रेरित करें कि वे सभी मतदान केन्द्र पर जाकर मतदान करें। उन्होंने कहा कि आंधी आए या तूफान, 100 प्रतिशत करेंगे मतदान, इसका उद्देश्य हैं कि कोई भी मतदाता मतदान करने से छूटने न पाए यह तभी संभव है कि जब सभी मतदाता मतदान के लिए मतदान केन्द्र जाए और मतदान करें।
~~~•~~~•~~~•~~~•~~~•~~~•~~~
छह लोक सभा संसदीय क्षेत्रों में मतदान 19 अप्रैल को सुबह 7 बजे शाम 6 बजे तक होगा मतदान
DRMS NEWS शहडोल। लोकसभा निर्वाचन-2024 के प्रथम चरण में प्रदेश के 6 लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में शुक्रवार, 19 अप्रैल को मतदान होगा। लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्र-11 सीधी, क्र-12 शहडोल (अजजा), क्र-13 जबलपुर, क्र-14- मंडला (अजजा), क्र-15 बालाघाट एवं क्र-16 छिन्दवाड़ा में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।
केवल बालाघाट लोकसभा संसदीय क्षेत्र के तीन विधानसभा क्षेत्रों क्र-108 बैहर (अजजा), क्र-109 लांजी एवं क्र-110 परसवाड़ा में सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कराया जायेगा। मतदान कराने के लिये सभी मतदान दल अपने-अपने मतदान केन्द्रों की ओर रवाना हो गये हैं।
मतदान दिवस को रहेगा अवकाश
मतदाताओं की सुविधा के लिये उपरोक्त 6 संसदीय क्षेत्रों में मतदान दिवस (19 अप्रैल) को सार्वजनिक तथा सामान्य अवकाश रहेगा। राज्य शासन ने संबंधित क्षेत्रों में मतदान के दिन निगोशिएबल इन्सट्रूमेंट्स एक्ट की धारा 25 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सार्वजनिक अवकाश तथा सामान्य अवकाश घोषित किया है।
वोटर टर्न-आउट एप एवं सीईओ एमपी की वेबसाईट से नागरिक ले सकेंगे मतदान प्रतिशत की जानकारी
मतदान के दिन भारत निर्वाचन आयोग के वोटर टर्न आउट एप और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्य प्रदेश की वेबसाइट https:@k@kceo madhyapradesh&nic&in पर मतदान प्रतिशत की जानकारी उपलब्ध रहेगी। इसके माध्यम से नागरिक हर दो घंटे में दर्ज हुए मतदान प्रतिशत के बारे में जानकारी ले सकेंगे। वोटर-टर्न आउट एप नागरिकों को गूगल प्ले स्टोर पर जाकर डाउनलोड करना होगा।
~~~•~~~•~~~•~~~•~~~•~~~•~~~
जिले में 787037 मतदाता करेंगे मतदान, तैयारियां पूर्ण
DRMS NEWS शहडोल। लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए शहडोल जिले में 19 अप्रैल को मतदान होगा। प्रशासन द्वारा मतदान की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
निर्वाचन आयेाग के निर्देशानुसार शहडोल जिले के सभी मतदान केन्द्रों में प्रातः 7 बजे से मतदान प्रारंभ होगा और मतदान सांय 6 बजे तक चलेगा।
सुचारू मतदान केे लिए 966 बनाए गए मतदान केंद्र
शहडोल जिले में सुचारू मतदान के लिए 966 मतदान केंद्र बनाए गए है। जिले में 162 क्रिटिकल मतदान एवं 143 महिला बूथ बनाए गए है। जिले में कुल मतदाता 7,87,037 जिसमें पुरूष 4,00608 एवं महिला मतदाता 3,86,417 एवं 12 अन्य मतदाता शामिल है।
कमिश्नर, एडीजीपी एवं कलेक्टर ने की शत-प्रतिशत मतदान की अपील
कमिश्नर शहडोल संभाग बीएस जामोद, एडीजीपी डीसी सागर, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तरूण भटनागर, एवं पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने शहडोल संभाग के मतदाताओं से 19 अप्रैल को प्रातः 7 बजे से सांय 6 बजे के बीच मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान करने की अपील की।
12 वैकल्पिक पहचान पत्र के साथ मतदाता कर सकते है मतदान
लोकसभा निर्वाचन हेतु मतदाता 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त पहचान पत्र के साथ भी मतदान कर सकते है, वैकल्पिक पहचान पत्र में आधार कार्ड, मनरेगा जाब कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटो सहित पेंशन दस्तावेज, केंद्र अथवा राज्य सरकार तथा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों द्वारा कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र को मान्य किया गया है।
इसके साथ-साथ बैंक और डाकघर द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के तहत आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, सांसदों तथा विधायकों को जारी किए गए आधिकारिक पहचान पत्र और भारत सरकार के सामाजिक न्याय मंत्रालय द्वारा दिव्यांगजनों को जारी यूनिक दिव्यांगता आईडी शामिल है।
साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है।
“DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं। “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।”
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========



0 टिप्पणियाँ