सेवानिवृत्त जीवन में हमेशा स्वस्थ्य एवं सुखी रहे, आप सभी को मेरी यही शुभकामनाएं : अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पंकज श्रीवास्तव
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936
DRMS NEWS भोपाल। पुलिस में लम्बे सेवाकाल उपरांत सेवानिवृत्त हुए 9 अधिकारियों/कर्मचारियों की विदाई हेतु आज शाम आयुक्त कार्यालय सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पंकज श्रीवास्तव द्वारा सेवानिवृत्त सभी अधिकारियों को उपहार एवं श्रीफल भेंट कर भावभीनी विदाई देकर स्वस्थ्य एवं सुखी जीवन की शुभकामनाएं दीl
विदाई समारोह के अवसर पर 1- उप निरीक्षक हरि सिंह कनौजिया, 2- कार्यवाहक उप निरीक्षक महेंद्र पुरी,3 कार्यवाहक उप निरीक्षक इंदर सिंह चौहान, 4- कार्यवाहक उपनिरीक्षक श्री ज्ञान सिंह, 5- कार्यवाहक उप निरीक्षक श्री रामकरण सिंह, 6- सहायक उपनिरीक्षक श्री शिवकुमार तिवारी, 7- कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक भगवान दास सिलावट, 8- कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक राम रतन वर्मा, 9- कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक मोहन सिंह सोलंकी आदि सेवानिवृत्त अधिकारियों ने अपने सेवाकाल के दौरान की महत्वपूर्ण घटनाओं एवं पलों को सभी से साझा किए, साथ ही माता-पिता, पत्नी एवं बच्चों के सपोर्ट/सहयोग को याद करते हुए भोपाल पुलिस तथा मध्य प्रदेश पुलिस विभाग के सभी अधिकारियों के मार्गदर्शन व सहयोग के लिए आधार व्यक्त कर धन्यवाद दिया, साथ ही परिजनों ने भी पुलिस के प्रति समर्पण एवं भावनाओं को व्यक्त करते हुए पुलिस विभाग का आभार जतायाl
विदाई समारोह के अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री पंकज श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में सभी अधिकारियों तथा उनके परिजनों को सेवानिवृत्ति की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद सभी की दिनचर्या में अक्सर बहुत ही ज्यादा परिवर्तन आ जाता है, इस कारण स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाते हैं जिससे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य खराब हो जाता हैl
स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है, वृद्धावस्था में स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील रहेंl इसलिए आप सभी से आग्रह है कृपया अपने आप को हमेशा व्यस्त रखे एवं फिट रहे ताकि अपना एवं अपने परिवार का बखूबी से ध्यान रख सकेl
अगर सेवाकाल के दौरान आपके कोई ख्वाब या योजना अधूरी रह गई हो तो उसे अवश्य पूरा करें। भोपाल पुलिस परिवार हमेशा आप लोगों के साथ है, आपके परिवार में कभी कोई जरूरत लगे तो बेझिझक अधिकारियों से सम्पर्क कर सकते हैंl आप सभी को स्वस्थ्य एवं सुखी सेवानिवृत्त जीवन की अनंत शुभकामनाएं l
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्रीमती नीतू ठाकुर, सहायक पुलिस आयुक्त श्रीमती स्वाति मुराव, सेवानिवृत्त अधिकारी व उनके परिजन एवं कार्यालय के समस्त अधिकारी/ कर्मचारी मौजूद रहे।
थाना छोला पुलिस ने अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार कर 10,000 रुपये क़ीमती करीब 100 लीटर देशी शराब की बरामद
DRMS NEWS भोपाल। पुलिस उपायुक्त जोन 04 सुन्दर सिंह कनेश एंव अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन 04 मलकीत सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त निशातपुरा सुजीत तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना छोला मंदिर सुरेशचन्द्र नागर व उनकी टीम को थाना छोला मंदिर क्षेत्र अंतर्गत अवैध शराब तस्करों की तलाश पतारसी मे लगाया था।
पुलिस ने बताया कि मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि विहारी कालोनी शिवनगर छोला मंदिर मे एक झुग्गी मे अवैध रूप से भारी मात्रा मे शराब रखी हुई है।
प्राप्त मुखबिर सूचना को वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा कर थाना प्रभारी सुरेश चन्द्र नागर, उप निरीक्षक महेश सरेयाम, उप निरीक्षक शिवेन्द्र मिश्रा, आरक्षक भरत शर्मा, आरक्षक मुकेश गुर्जर, आरक्षक मंदीप जाट ने मुखविर द्वारा बताये हुये विहारी कालोनी शिव नगर पहुँचे, जहां मुखविर द्वारा बताये स्थान पर एक झुग्गी दिखी झुग्गी के भीतर देखा जो एक लड़का उम्र करीबन 21 साल दिखा जो पुलिस को अपनी झुग्गी में घुसते देख भागने का प्रयास किया।
पुलिस टीम ने जिसे स्टाफ की मदद से पकड़ा गया, जिसका नाम पता पूछा जो अपना नाम अर्जुन उंटवार (कुचवंदिया) पिता उदय उम्र 20 साल निवासी विहारी कालोनी छोला मंदिर भोपाल होना बताया, जिसे मुखबिर की सूचना से अवगत करा कर झुग्गी की तलाशी ली गई जो झुग्गी मे 11 पेटी देशी मदिरा मिली प्रत्येक पेटी मे 50-50 क्वाटर शराब पाई गई,
मौके पर बरामद शराब के संबंध में पकड़े गये लड़के से पूछताछ की गई, जिसने बताया कि उक्त शराब को स्वयं द्वारा बिक्रय करने के लिये एकत्रित की गई थी।
विवेचना में पुलिस को पता चला कि आरोपी पुराने कपड़ों को बेचने का काम करता है जो पुराने कपड़ों के बंडल में शराब को छुपाकर लाता है तथा अपनी झुग्गी मे रखकर बेचता है।
आरोपी अर्जुन का कृत्य धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का दण्डनीय पाया जाने से कुल 99 वल्क लीटर शराब जप्त कर आरोपी अर्जुन उंटवार पिता उदय उम्र 20 साल निवासी विहारी कालोनी शिव नगर छोला मंदिर भोपाल को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 191/24 धारा 34(2) आबकारी अधि. पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
841 देशी प्लेन मदिरा क्वार्टर (151 लीटर 380 मिली) क़ीमती 60 हजार रूपए कीमती शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
DRMS NEWS भोपाल। पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी के दिशा निर्देशन में एवं पुलिस उपायुक्त जोन-04 सुन्दर सिंह कनेश एवं अति. पुलिस उपायुक्त जोन- 04 मलकीत सिंह एवं सहायक पुलिस आयुक्त श्री सुजीत तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निशातपुरा रुपेश दुबे के नेतृत्व के निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष कराने एवं अवैध शराब तस्कर व मादक पदार्थों की धड़पकड़ हेतु थाना प्रभारी रुपेश दुबे, उनि शिवराज सिंह, प्रधान आरक्षक 1408 मोहन श्रेष्ठ, 1377 नरेन्द्र तिवारी, 960 चतर सिंह, आर. 1532 जितेन्द्र सिकरवार, 3406 विनीस, 3500 मोहन पटेल, 429 विजय शर्मा की एक टीम 01 अप्रैल 2024 को गठित की गई, जिसमें प्राप्त मुखबिर की सूचना कि एक व्यक्ति नवाब कालोनी करोंद में अपने घर से शराब बैच रहा है की सूचना पर हमराह स्टाफ के रवाना होकर संदिग्ध व्यक्ति के निवास पते पहुंच कर संदिग्ध की निशानदेही पर उसके घर की तलाशी ली गई, जिसके घर से चार प्लास्टिक की बोरियों में रखी देशी प्लेन के कुल 841 क्वार्टर 151 लीटर 380 मिली शाराब कुल कीमती करीबन 60,000/- रुपये है जिसमें आरोपी वाहिद अली उर्फ दारू पिता इम्तियाज अली उम्र 35 साल निवासी नवाब कालोनी करोद थाना निशातपुरा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है ।
उल्लेखनीय है कि यह भी जानकारी आरोपी भोपाल शहर के अलग अलग कलारियों से एक-एक, दो-दो पेटी देशी मदिरा प्लेन के खरीद कर मुनाफा कमा कर बेचता है और करीब 10 वर्ष से आरोपी शराब खरीद फरोक्त कर यह कारोबार कर रहा है। आरोपी के विरुद्ध भोपाल शहर के अलग अलग थानों में अपराध है पंजीबद्ध।
‘‘ सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा’ का आयोजन
DRMS NEWS भोपाल। आमजन को सड़क सुरक्षा एवं यातायात संबंधी जागरूकता के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त यातायात के निर्देशन में 02 अप्रैल 2024 को नगरीय यातायात पुलिस भोपाल टीम द्वारा आईपीएस स्कूल के लगभग 100 चालक/ परिचालक को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के हेतु सेमिनार का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सहायक पुलिस आयुक्त जोन-2 मिलन जैन, स्कूली स्टाॅफ एवं सहयोगी यातायात स्टाॅफ उपस्थित रहें। यातायात टीम द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित चालक/परिचालक को यातायात नियमों की जानकारी दी गईं साथ ही यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।
आम जनता से पुलिस ने किया आग्रह
आम जनता से अनुरोध है कि यातायात नियमों का पालन कर यातायात व्यवस्था में सहयोग करें। किसी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात दूरभाष नंबर 0755-2677340, 2443850 पर सम्पर्क करें 7587602055 पर भी बतायें। हम आपकों सुगम और सुरक्षित यातायात प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। नगरीय यातायात पुलिस भोपाल।
न्यायालय पुलिस आयुक्त भोपाल द्वारा 25 आदतन अपराधियों/निगरानी गुंडे, बदमाशों के विरुद्ध जिला बदर के आदेश पारित
DRMS NEWS भोपाल। आगामी लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं निर्भीक संपन्न कराए जाने तथा अपराधों की रोक के मद्देनजर न्यायालय पुलिस आयुक्त भोपाल द्वारा 2 अप्रैल 2024 25 आदतन अपराधियों/निगरानी गुंडे, बदमाशों के विरुद्ध जिला बदर के आदेश पारित किए गए।
आगामी लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं निर्भीक संपन्न कराए जाने तथा अपराधों की रोकथाम एवं शांति व सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर *न्यायालय पुलिस आयुक्त भोपाल द्वारा आज 25 आदतन अपराधियों/निगरानी गुंडे, बदमाशों के विरुद्ध जिला बदर के आदेश पारित* किए गए है I इन आरोपियों के विरुद्ध भोपाल शहर के विभिन्न थानों में लूट, हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती की योजना, छेड़छाड़, मारपीट, चोरी इत्यादि गंभीर अपराध दर्ज है I
आरोपियों के विरुद्ध किए जिला बदर के पारित आदेश में 1. निजामुउददीन उर्फ बंटू पिता कमरूदीन खान उम्र 28 साल निवासी- म.नं. 122 गली नं. 03 हाजी साहब का मकान इन्द्रा नगर थाना टीला जमालपुरा, भोपाल का वर्ष 2014 से लगातार अपराध घटित करता आ रहा है। यह लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलग्न रहता है। अनावेदक बदमाश के विरूद्ध चोरी, लोगों के साथ गंदी-गंदी गालियां देकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देना, जुआ खेलने जैसे 10 गम्भीर अपराध पंजीबद्ध हैं।,
2. प्रकाश वाघमारे पिता ताराचंद वाघमारे उम्र 30 साल निवासी ई-2 एस-03 न्यू मल्टी वाजपेयी नगर ईदगाह हिल्स, थाना शाहजहाॅनाबाद, भोपाल का वर्ष 2017 से लगातार अपराध घटित करता आ रहा है। यह लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलग्न रहता है। आरोपी बदमाश के विरूद्ध हत्या का प्रयास, लोगों को गंदी-गंदी गालियां देकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देना जैसे अनेक गम्भीर अपराध पंजीबद्ध हैं।,
3. रोहित सोनी उर्फ रोहित नेपाली पिता राम बहादुर सोनी उम्र 24 साल निवासी- म.नं. 738 नवीन स्कूल के पीछे अमराई, थाना बागसेवनिया भोपाल भोपाल का वर्ष 2016 से लगातार अपराध घटित करता आ रहा है।
यह लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलग्न रहता है। अनावेदक बदमाश के वि लोगों को गंदी-गंदी गाली देकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देना, अड़ीबाजी करने, अवैध हथियार रखने, जुआ खेलने जैसे 9 गम्भीर अपराध पंजीबद्ध हैं।,
4. शिवम उर्फ शुभम रैकवार पिता कन्हैयालाल रैकवार उम्र 25 साल निवासी ग्राम फन्दा खुर्द थाना खजूरी सड़क, भोपाल का वर्ष 2018 से लगातार अपराध घटित करता आ रहा है। यह लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलग्न रहता है। अनावेदक बदमाश के विरूद्ध अवैध शराब बेचने, लोगों के साथ गंदी-गंदी गाली देकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देना जैसे 11 गम्भीर अपराध पंजीबद्ध हैं।,
5. आबिद उर्फ चिकना पिता मोहम्मद शफीक उर्फ बराती उम्र 39 साल निवासी संभावना अस्पताल के पीछे नाले के किनारे वाफना कालोनी न्यू कबाड़खाना थाना हनुमानगंज भोपाल का वर्ष 2005 से लगातार अपराध घटित करता आ रहा है। यह लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलग्न रहता है।
इस बदमाश के विरूद्ध हत्या का प्रयास, अड़ी बाजी, महिलाओं के साथ छेड़-छाड़, आम लोगों के साथ गंदी-गंदी गालियाॅ देकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देना, लूट, अवैध हथियार रखने, जुआ, चोरी की योजना बनाने जैसे 16 गम्भीर अपराध पंजीबद्ध हैं।,
6. अनावेदक समीर उर्फ छोटा कल्लू पिता रईस खान उम्र 22 साल निवासी म.नं. 280 गली नं.-04 इब्राहिम कबाड़ी के मकान के सामने काजी कैम्प, थाना हनुमानगंज भोपाल का वर्ष 2017 से लगातार अपराध घटित करता आ रहा है। यह लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलग्न रहता है। अनावेदक बदमाश के विरूद्ध डकैती, आम लोगों के साथ गंदी-गंदी गालियाॅ देकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देना जैसे अनेक गम्भीर अपराध पंजीबद्ध हैं।,
7. विजय विश्वकर्मा उर्फ चीला पिता सुरेश विश्वकर्मा उम्र 30 साल निवासी- रजिया बाजी का मकान गली नं. 02 दुलीचंद का बाग छोला रोड, थाना हनुमानगंज, भोपाल का वर्ष 2016 से लगातार अपराध घटित करता आ रहा है।
यह लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलग्न रहता है। अनावेदक बदमाश के विरूद्ध आम लोगों के साथ गंदी-गंदी गालियाॅ देकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देना, तोड़फोड़ करने, अड़ीबाजी करने, अवैध हथियार रखने, सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने जैसे अनेक गम्भीर अपराध पंजीबद्ध हैं।,
8., सौरभ पाल पिता प्रेमनारायण पाल उम्र 20 साल निवासी- म.नं. 235 रसीदिया स्कूल के पास कल्लाशाह का आहता बरखेड़ी, जहाॅगीराबाद, भोपाल का वर्ष 2016 से लगातार अपराध घटित करता आ रहा है। यह लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलग्न रहता है। इस बदमाश के विरूद्ध हत्या का प्रयास, लोगों को गंदी-गंदी गालियां देकर धारदार हथियार से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देना, छेड़छाड़ करने, अवैध हथियार रखने, अवैध शराब बेचने, सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने, अवैध रूप से जुआ खेलने जैसे 20 गम्भीर अपराध पंजीबद्ध हैं।,
9. दीपक तेजी पिता स्व. राजू तेजी उम्र 34 साल निवासी- मकान नंबर 307 बंजारी फेस-1, थाना कोलार रोड, भोपाल का वर्ष 2013 से लगातार अपराध घटित करता आ रहा है। यह लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलग्न रहता है। इस बदमाश के विरूद्ध हत्या, डकैती, लोगों को गंदी-गंदी गालियां देकर व घर में घुसकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देना, तोड़फोड़ करने, अवैध शस्त्र रखने जैसे 9 गम्भीर अपराध पंजीबद्ध हैं।,
10. वहीद खान पिता जमाल खां उम्र 25 साल निवासी- कबीला झुग्गी अंकुर काम्पलेक्स के पास शिवाजी नगर, हबीबगंज, भोपाल का वर्ष 2005 से लगातार अपराध घटित करता आ रहा है। यह लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलग्न रहता है। अनावेदक बदमाश के विरूद्ध हत्या का प्रयास, लोगों को गंदी-गंदी गालियां देकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देना, बलवा, तोड़फोड़ करना, अड़ीबाजी करना, जुआ खेलने जैसे अनेक गम्भीर अपराध पंजीबद्ध हैं।,
11. अनावेदक रकीब कुरैशी उर्फ बराती पिता शफीक कुरैशी उम्र 52साल निवासी वाफना कालोनी कबाड़खाना, थाना हनुमानगंज भोपाल का वर्ष 2011 से लगातार अपराध घटित करता आ रहा है। यह लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलग्न रहता है। आरोपी बदमाश के विरूद्ध हत्या का प्रयास, बलवा, अडीबाजी, आम लोगों के साथ गंदी-गंदी गालियाॅ देकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देना, जुआ खेलने, अवैध शराब विक्रय जैसे अनेक गम्भीर अपराध पंजीबद्ध हैं।,
12. आशू उर्फ अण्डा उर्फ नफीस पिता नजीर उर्फ मोटू उम्र 27 साल निवासी- म.नं. बी-333 कासिम मस्जिद अमन कालोनी करोंद, थाना निशातपुरा, भोपाल का वर्ष 2015 से लगातार अपराध घटित करता आ रहा है। यह लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलग्न रहता है। नामी बदमाश के विरूद्ध चोरी, लोगों को गंदी-गंदी गाली देकर घर में घुसकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देना, छेड़छाड़ करने, अड़ीबाजी करने जैसे 15 गम्भीर अपराध पंजीबद्ध हैं।,
13. दीपेश यादव पिता अशोक यादव उम्र 22 साल निवासी- म.नं. 18 धोबी वाली गली अहीर मोहल्ला बरखेड़ी, थाना जहाॅगीराबाद भोपाल का वर्ष 2006 से लगातार अपराध घटित करता आ रहा है। यह लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलग्न रहता है। शातिर बदमाश के विरूद्ध लोगों को गंदी-गंदी गालियां देकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देना, अड़ीबाजी करने, अवैध शराब बेचने व सट्टा खिलाने जैसे 12 गम्भीर अपराध पंजीबद्ध हैं।,
14. दिनेश कुंडेलकर उर्फ गप्पू पिता दौलतराम कुंडेलकर उम्र 23 साल निवासी- म.नं. 255 पुराना शिवनगर आनन्द नगर, थाना पिपलानी भोपाल का वर्ष 2018 से लगातार अपराध घटित करता आ रहा है। यह लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलग्न रहता है। अनावेदक बदमाश के विरूद्ध लोगों को गंदी-गंदी गालियां देकर व घर में घुसकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देना, तोड़फोड़ करने, अड़ीबाजी करने, अवैध हथियार रखने, जुआ खेलने, ध्रुतक्रीड़ा अधिनियम, अवैध शराब बेचने जैसे 15 गम्भीर अपराध पंजीबद्ध हैं।
15. शाहिद उर्फ मुन्ना पिता रईस उर्फ रेडियो उम्र 23 साल निवासी- म.नं. 07 इन्द्रानगर पुलिस चैकी के सामने थाना टीलाजमालपुरा, भोपाल का वर्ष 2019 से लगातार अपराध घटित करता आ रहा है। यह लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलग्न रहता है। इस बदमाश के विरूद्ध हत्या का प्रयास,अड़ीबाजी, लोगों के साथ गंदी-गंदी गालियां देकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देना,आम्र्स एक्ट जैसे अनेक गम्भीर अपराध पंजीबद्ध हैं।,
16. राकेश पवार पिता मनीराम पवार उम्र 43 साल निवासी- सरकारी स्कूल के पास वाजपेयी नगर, थाना शाहजहाॅनाबाद, भोपाल का वर्ष 2000 से लगातार अपराध घटित करता आ रहा है। यह लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलग्न रहता है। अनावेदक बदमाश के विरूद्ध लोगों को गंदी-गंदी गालियां देकर धारदार हथियार से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देना, अवैध हथियार रखने, अवैध रूप से जुआ खेलने जैसे 11 गम्भीर अपराध पंजीबद्ध हैं।,
17. अरबाज उर्फ अरबास पिता स्व. अशद मोहम्मद उम्र 23 साल निवासी- सी-9 ब्लाक नं. 21 श्याम नगर, हबीबगंज, भोपाल का वर्ष 2019 से लगातार अपराध घटित करता आ रहा है। यह लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलग्न रहता है। अनावेदक बदमाश के विरूद्ध चोरी, लोगों को गंदी-गंदी गालियां देकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देना, अड़ीबाजी करना, ध्रुतक्रीड़ा अधि., अवैध शराब बेचने, तेजी व लापरवाही से वाहन चलाने, शासन के आदेश का उल्लंघन करने जैसे 8 गम्भीर अपराध पंजीबद्ध हैं।,
18.अनावेदक दीपक कुमार उर्फ दीप वाईन (बंगाली) पिता रमेश वाईन उम्र 31 साल निवासी झुग्गी नं.-626 अमराई पुरानी बस्ती बाग सेवनिया, भोपाल का वर्ष 2013 से लगातार अपराध घटित करता आ रहा है। यह लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलग्न रहता है। अनावेदक बदमाश के विरूद्ध लोगों को गंदी-गंदी गालियां देकर घर में घुसकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देना, अड़ीबाजी, तोड़फोड़, जुआ खेलने जैसे 8 गम्भीर अपराध पंजीबद्ध हैं।,
19. अनावेदक जीनू उर्फ रितिक शर्मा पिता राजेन्द्र कुमार शर्मा उम्र 24 साल निवासी- म.नं. 88 ग्राम झागरिया खुर्द अवधपुरी ,भोपाल का वर्ष 2018 से लगातार अपराध घटित करता आ रहा है। यह लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलग्न रहता है। अनावेदक बदमाश के विरूद्ध लोगों के साथ गाली गलौच देकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देना, तोड़फोड़ करने जैसे अनेक गम्भीर अपराध पंजीबद्ध हैं।,
20. अनावेदक ओमप्रकाश भारती उर्फ प्रकाश चोटी पिता स्व. दयाराम भारती उम्र 40 साल निवासी- झुग्गी नं.-25 मल्टी वाजपेयी नगर ईदगाहहिल्स, थाना शाहजहाॅनाबाद, भोपाल का वर्ष 2016 से लगातार अपराध घटित करता आ रहा है। यह लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलग्न रहता है। अनावेदक बदमाश के विरूद्ध लोगों को गंदी-गंदी गालियां देकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देना, अवैध हथियार रखने, अवैध शराब बेचने जैसे अनेक गम्भीर अपराध पंजीबद्ध हैं।,
21. अमित रैकवार पिता भगवानदास रैकवार उम्र 29 साल निवासी म.नं. 56/10 के बाजू में झुग्गी शनि मंदिर के पास सुनहरी बाग साउथ टी.टी.नगर भोपाल का वर्ष 2013 से लगातार अपराध घटित करता आ रहा है। यह लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलग्न रहता है। अनावेदक बदमाश के विरूद्ध लोगों को गंदी-गंदी गालियां देकर घर में घुसकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देना, अड़ीबाजी, तोड़फोड़, छेड़छाड़, जुआ एक्ट जैसे 7 गम्भीर अपराध पंजीबद्ध हैं।,
22. मोहम्मद अजहर पिता सलीम उम्र 30 साल निवासी- म.नं. 57 मैजिक स्टेण्ड के सामने पीरगेट थाना कोतवाली, भोपाल का वर्ष 2011 से लगातार अपराध घटित करता आ रहा है। यह लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलग्न रहता है। अनावेदक बदमाश के विरूद्ध चोरी, लोगों को गंदी-गंदी गालियां देकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देना, तोड़फोड़, बलवा करने जैसे 8 गम्भीर अपराध पंजीबद्ध हैं।,
23. पीयूष मालवीय पिता राजेश मालवीय उम्र 26 साल निवासी एफ-2 प्लाट नं.-50 अमित अपार्टमेंट वल्लभ नगर,लालघाटी, थाना कोहेफिजा, भोपाल का वर्ष 2016 से लगातार अपराध घटित करता आ रहा है। यह लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलग्न रहता है। अनावेदक बदमाश के विरूद्ध बलात्कार, तोड़फोड़, गंदी-गंदी गालियां देकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने, आम्र्स एक्ट, आबकारी एक्ट जैसे 14 गम्भीर अपराध पंजीबद्ध हैं।
24. विशाल कुचबंदिया पिता स्व. कपूर चंद कुचबंदिया उम्र 35 साल निवासी- झुग्गी नं. 15 तिलक मार्केट इतवारा थाना तलैया, भोपाल का वर्ष 2002 से लगातार अपराध घटित करता आ रहा है। यह लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलग्न रहता है। अनावेदक बदमाश के विरूद्ध लोगों को गंदी-गंदी गालियां देकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देना, अड़ीबाजी, अवैध शस्त्र रखने, अवैध शराब बेचने, सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने, जुआ खेलने जैसे 13 गम्भीर अपराध पंजीबद्ध हैं।
25. गोलू उर्फ अरविंद बारेसा पिता प्रेम सागर उर्फ पिन्टू उम्र 29 साल निवासी इन्द्रानगर एमजीएच कालोनी थाना बैरागढ़, भोपाल का वर्ष 2013 से लगातार अपराध घटित करता आ रहा है। यह लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलग्न रहता है। अनावेदक बदमाश के विरूद्ध लोगों कोे गंदी-गंदी गालियां देकर घर में घुसकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देना, छेड़छाड़, तोड़फोड़ करने, अवैध शस्त्र रखने जैसे 13 गम्भीर अपराध पंजीबद्ध हैं।
साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है।
“DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं। “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।”
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
0 टिप्पणियाँ