DRMS NEWS

DRMS NEWS

स्कूल में बनाए गए मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण, शैक्षणिक गतिविधियों के मंद गति पर व्यक्त की कड़ी नाराजगी

 कमिश्नर ने प्राथमिक विद्यालय दियापीपर, जूनियर हाई स्कूल खनौधी एवं हाई स्कूल अमझोर का किया निरीक्षण

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936 

DRMS NEWS शहडोल कमिश्नर शहडोल संभाग बीएस जामोद ने आज शहडोल जिले के गोहपारू विकासखंड के शासकीय प्राथमिक विद्यालय दियापीपर, जयसिंहनगर विकासखंड के जूनियर हाई स्कूल खनौधी एवं हाई स्कूल अमझोर का निरीक्षण किया। 

स्कूल में बनाए गए मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण, शैक्षणिक गतिविधियों के मंद गति पर व्यक्त की कड़ी नाराजगी

निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने नए शिक्षण सत्र में शैक्षणिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली। कमिश्नर ने शैक्षणिक गतिविधियों के मंद गति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा शिक्षकों को शैक्षणिक गतिविधियों में गति लाने के निर्देश दिए। 

मीनू अनुसार भोजन नहीं देने तथा शौचालयों में गंदगी देख कमिश्नर ने व्यक्त की कड़ी नाराजगी

कमिश्नर ने इस दौरान मध्यान्ह भोजन का निरीक्षण किया। तथा मध्यान्ह भोजन मीनू के अनुसार नहीं देने पर नाराजगी व्यक्त की तथा निर्देश दिए कि छात्र-छात्राओं को निर्धारित मीनू के अनुसार मध्यान्ह भोजन दिया जाए। 

कमिश्नर ने इस दौरान स्कूलों में शौचालयों में साफ-सफाई व्यवस्था का भी अवलोकन किया  तथा स्कूलों के शौचालयों में गंदगी देखकर कमिश्नर ने नाराजगी व्यक्त की। तथा निर्देश दिए कि शौचालयों में समुचित साफ-सफाई रखी जाए तथा शौचालयों में पर्याप्त मात्रा में पानी की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। 

इस दौरान कमिश्नर ने स्कूलों में बनाए गए मतदान केन्द्रों का भी निरीक्षण किया तथा मतदान केन्दों में समुचित साफ-सफाई मतदान केन्दों में शौचालय, दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैंप की व्यवस्था, बिजली, पंखे आदि की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। 

निरीक्षण के दौरान एडीजीपी शहडोल जोन डी.सी.सागर, संयुक्त आयुक्त विकास मगन सिंह कनेश, उपायुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग श्रीमती ऊषा सिंह, एसडीएम, जयसिंहनगर श्रीमती प्रगति वर्मा, एसडीएम व्यौहारी नरेन्द्र सिंह धुर्वे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जयसिंहनगर अशोक मरावी उपस्थित रहे।

निर्वाचन से जुड़ी शिकायतें लंबित न हो, मतदान केंद्रों में सभी व्यवस्था सुनिश्चित रखें- कलेक्टर तरूण भटनागर 

DRMS NEWS शहडोल कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तरूण भटनागर ने 02 अप्रैल 2024 को निर्वाचन हेतु नियुक्त नोडल अधिकारियों की बैठक कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में बैठक ली। बैठक में शिकायत प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी को निर्देश दिए कि सी-विजिल एप, एन.जी.आर. एस., 1950 एवं ऑफलाइन प्राप्त शिकायतें लंबित न रहे और समय-सीमा में शिकायतों का निराकरण कराना सुनिश्चित करें। 

मतदान केंद्रों में मतदान दलों के रूकने की व्यवस्थाएं बेहतर रहें इसका ध्यान रखें और 

 आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तरूण भटनागर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक मतदान केंद्रों में शौचालय, बिजली, रैंप, पानी, छायादार जगह (टेंट), व्हील चेयर जैसी अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। 

उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए मतदान केंद्रों में मतदान दलों के रूकने की व्यवस्थाएं बेहतर रहें इसका ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं को लाने ले जाने हेतु वाहन की व्यवस्था भी सुनिश्चित किया जाए। 

आईडी कार्ड विधान सभावार अलग-अलग रंग के बनाए जाए

उन्होंने कहा कि आई कार्ड हेतु नियुक्त नोडल अधिकारी को निर्देश दिए कि मतदान कर्मियों, मतगणना कर्मियों एवं अन्य निर्वाचन सेक्टर आफिसर के प्रयोग हेतु आईडी कार्ड विधान सभावार अलग-अलग रंग के बनाए जाए। 

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि वाहन हेतु नियुक्त नोड़ल अधिकारी को निर्देश दिए कि प्रत्येक मतदान हेतु वाहन प्रभारी पटवारी को बनाया जाए तथा आवश्यक होने पर ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक को बनाए। 

नोडल अधिकारियों की कलेक्टर ने ली बैठक

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में बेव कास्टिग, निर्वाचन गणना हेतु कम्प्यूनिकेशन प्लान, पोस्टल बैलेट, स्वीप गति- विधियां, मतपत्र व्यवस्था, व्यय निगरानी सहित अन्य निर्वाचन से जुड़ी व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन, संयुक्त कलेक्टर श्रीममी अमृता गर्ग, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती एंटोनियों एक्का सहित निर्वाचन कार्य हेतु नोड़ल अधिकारी उपस्थित थें।

जप्तियों के रिलीज की कार्यवाही करने हेतु सदस्य नियुक्त

DRMS NEWS शहडोल उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने आदेश जारी किया है कि पुलिस, उड़नदस्ता दल, स्थैतिक निगरानी दल, द्वारा की गई जप्तियों को रिलीज करने संबंधी प्रकरण के निवारण किए जाने हेतु डीजीसी का गठन किया गया था, जिसके लिए श्री दिवाकर मिश्रा, जिला कोषालय अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही हेतु सदस्य नियुक्त किया जाता है।

साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है। 

DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं।  “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।” 

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ