DRMS NEWS

DRMS NEWS

ब्लैक स्पॉट्स में साईन बोर्ड, रेडियम चिन्ह, प्रकाश व्यवस्था करने के कमिश्नर ने दिए निर्देश

शहडोल संभाग के दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में तत्काल सुधार कार्य कराएं- कमिश्नर

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936 

DRMS NEWS शहडोल कमिश्नर शहडोल संभाग बीएस जामोद ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शहडोल संभाग के सभी दुर्घटना संभावित स्थानों में सुधार किया जाए, दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट्स में निर्माण एजेन्सियों के अधिकारी साईन बोर्ड लगवाने, रोड मार्किंग करने, प्रकाश व्यवस्था करनें की कार्यवाही तत्काल सुनिश्चित करें। 

कमिश्नर ने निर्देश दिए हैं कि शहडोल संभाग के सभी चिन्हित दुर्घटना संभावित स्थानों में निर्माण विभाग दुर्घटना रोकने के लिए जो भी कार्यवाहियां करना है वह शीघ्र करें। 

ब्लैक स्पॉट्स में साईन बोर्ड, रेडियम चिन्ह, प्रकाश व्यवस्था करने के कमिश्नर ने दिए निर्देश

कमिश्नर ने यह भी निर्देश दिए हैं कि शहडोल जिले के पतखई घाट, सोहागपुर थाने के पास स्थित फ्लाई ओवर, धुरवार टोल प्लाजा, रीवा रोड में ग्राम निपनिया स्टेट हाईवे, उमरिया जिले में मदारी ढाबा के पास, साखी बैरियर के पास चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स में सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ सुधार कार्य किया जाए और रोड मार्किंग, प्रकाश व्यवस्था एवं बोर्ड लगाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। 

कमिश्नर ने लोक निर्माण विभाग एवं एनएचए के अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं कि वे शहडोल संभाग के दुर्घटना संभावित  स्थानों का पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से निरीक्षण करें तथा दुर्घटना रोकने के लिए ब्लैक स्पॉट्स में क्या सुधार किया जा सकता है इसकी कार्य योजना बनाकर कार्यवाहियां करें। 

कमिश्नर शहडोल संभाग बीएस जामोद ने यह निर्देश बुधवार को कमिश्नर कार्यालय शहडोल में आयोजित संभाग स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति के बैठक में अधिकारियों को दिए। 

कमिश्नर ने लोक निर्माण विभाग एवं एनएचए के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शहडोल संभाग के चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स में दुर्घटना रोकने के लिए जो भी कार्यवाहियां की गई हैं इसके फोटोग्राफ्स मुझे उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे। 

परिवहन अधिकारी स्कूल वाहनों और अन्य वाहन की सघन जांच करें

बैठक में कमिश्नर ने शहडोल संभाग के सभी परिवहन अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे स्कूल बसों एवं सवारी बसों की सघन जांच करें तथा देखें कि बसे निर्धारित मापदंडो के अनुरूप हैं अथवा नहीं। जो बसे निर्धारित मापदंडों के अनुरूप नहीं हो ऐसे बसों के लायसेन्स रद्द करने की कार्यवाही सुनिश्चित करें। 

कमिश्नर ने कहा कि आम लोगों को यातायात नियमों के विषय में जानकारी देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाए, लोगों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दें। 

नशेड़ी वाहन चालाकों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करें

लोगों को सीटबेल्ट लगाना, हेलमेट लगाकर वाहन चलाने के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित भी करें। कमिश्नर ने यह भी निर्देश दिए कि शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालको के विरूद्ध सख्त कार्यवाही भी सुनिश्चित करें। 

कमिश्नर ने लोक निर्माण विभाग एवं एनएचए के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वाहन दुर्घटनाओं को कैसे रोक सकते हैं सड़कों का निर्माण करते समय इस पर विशेष ध्यान दें। बैठक में एडीजीपी शहडोल जोन डीसी सागर ने कहा कि वाहन दुर्घटना को रोकने के लिए जनमानस को यातायात नियमों की जानकारी भी देना सुनिश्चित किया जाए। 

उन्होने कहा कि शहडोल संभाग के सभी चिकित्सालयों में दुर्घटना पीड़ितों को प्राथमिकता के साथ उपचार मुहैया होना चाहिए। दुर्घटना पीड़ितों को चिकित्सालयों में तत्काल उपचार मिलना चहिए यह भी सुनिश्चित कराया जाए। 

उन्होंने सुझाव दिया कि आम लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए शहडोल संभाग के प्रमुख स्थानों में प्रदर्शन बोर्ड भी लगाए जाएं ताकि यातायात नियमों की जानकारी आम नागरिकों को हो सके।   

यातायात नियमों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए

बैठक में एडीजीपी ने कहा कि गुड सेमेरिटन योजना को आम लोगों तक पहुंचाया जाए। उन्होनें यह भी निर्देश दिए कि शहडोल संभाग के दुर्घटना संभावित क्षेत्रों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए इनकी जानकारी आम लोगों तक पहुचाना सुनिश्चित किया जाए। 

बैठक में शहडोल संभाग में सड़क दुर्घटनाओं केा रोकने के लिए डीआईजी सविता सोहाने, कलेक्टर शहडोल तरूण भटनागर, कलेक्टर अनूपपुर आशीष वशिष्ट, कलेक्टर उमरिया धरणेन्द्र कुमार जैन, पुलिस अधीक्षक शहडोल कुमार प्रतीक, पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जितेन्द्र सिंह पवार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमरिया प्रतिपाल सिंह महोबिया ने भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए। बैठक में संयुक्त आयुक्त विकास मगन सिंह कनेश, उपायुक्त राजस्व श्रीमती निमिषा पाण्डेय, उपस्थित रहे।

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

सही तरीके से कराए मासिक मूल्यांकन, परीक्षा परिणाम संतोषजनक नहीं- कलेक्टर

DRMS NEWS शहडोल कलेक्टर तरुण भटनागर  ने आज कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने कक्षा दसवीं एवं बारहवीं के घोषित हुए परिणाम में असंतोष व्यक्त करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए जिले में संचालित विद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक लेकर परीक्षा परिणाम बेहतर हो इस संबंध में कार्य योजना बनाएं। 

विद्यार्थियों को वार्षिक परीक्षा के अनुसार तैयारी कराएं, जिससे परीक्षा परिणाम सुधर सके

उन्होंने निर्देश दिए की विद्यालयों में आयोजित होने वाली मासिक परीक्षा का मूल्यांकन सही तरीके और ईमानदारी के साथ हो, मासिक मूल्यांकन सिर्फ औपचारिकता न रहे तथा 31 दिसंबर तक पाठ्यक्रम को पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को वार्षिक परीक्षा के अनुसार तैयारी कराएं, जिससे परीक्षा परिणाम सुधर सके। 

शिक्षकों की कमी विद्यालयों में न रहें इसकी कार्य योजना पहले से ही निर्धारित कर

उन्होंने निर्देश दिए की अतिथि शिक्षकों की भर्ती योग्यता के अनुसार और  निर्धारित मापदंडों के अनुसार करें तथा शिक्षकों की कमी विद्यालयों में न रहें इसकी कार्य योजना पहले से ही निर्धारित कर लें। 

पुस्तकालय हेतु विद्यालयों को चिन्हित कर पुस्तकालय की भी व्यवस्था सुनिश्चित करें

उन्होंने कहा कि पुस्तकालय हेतु विद्यालयों को चिन्हित कर पुस्तकालय की भी व्यवस्था सुनिश्चित करें।

कलेक्टर में समग्र शिक्षा अभियान के तहत विभागीय गतिविधियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि शाला त्यागी विद्यार्थीयो को शिक्षा के लिए प्रेरित करें और इसके लिए अभियान चलाया जाए। 

शाला त्यागी विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए करे प्रेरित, चलाए अभियान

उन्होंने कहा की सचिव, शिक्षक शाला त्यागी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों से चर्चा कर विद्यार्थियों को विद्यालय बुलाया जाए और उन्हें बेहतर शिक्षा प्रदान करें। 

विद्यालयों में प्रवेश उत्सव भव्यता के साथ मनायें 

कलेक्टर ने कहा कि विद्यालयों में प्रवेश उत्सव भव्यता के साथ मनाया जाए। इसी प्रकार कलेक्टर ने शिक्षा के जुड़ी अन्य कार्यों  की भी समीक्षा की तथा कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

कलेक्टर ने की शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन, जिला शिक्षा अधिकारी फूल सिंह मरपाची, डीपीसी अमर नाथ सिंह, बीआरसीसी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

जयसिंहनगर में मेडिकल स्टोर्स का किया  निरीक्षण और दिए गए आवश्यक निर्देश

DRMS NEWS शहडोल कलेक्टर तरुण भटनागर के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में आज औषधि निरीक्षक शहडोल देवेंद्र कुमार जैन द्वारा जयसिंहनगर में मेडिकल स्टोर्स का आकस्मिक निरीक्षण किया गयाl 

मेसर्स जय गोपाल मेडिकल स्टोर प्रोप्राइटर पंकज राव में निरीक्षण के दौरान रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट अनुपस्थित पाए गए तथा औषधियों का क्रय विक्रय का रिकॉर्ड भी संधारित नहीं पाया गया, मेडिकल स्टोर के संचालक को आगामी आदेश तक औषधियों का क्रय विक्रय रोकने एवं मेडिकल स्टोर बंद रखने हेतु निर्देशित किया गया।

मेसर्स विजय मेडिकल स्टोर प्रोप्राइटर  विजय शंकर पाण्डेय पर निरीक्षण के दौरान औषधियों के क्रय विक्रय रिकॉर्ड में अनियमितता पाई गई; निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर से औषधियों के चार सैंपल जांच परीक्षण हेतु लिए गए। 

गुप्ता मेडिकल स्टोर प्रोप्राइटर मुकेश कुमार गुप्ता पर निरीक्षण के दौरान औषधियों के क्रय विक्रय का रिकॉर्ड जांच किए गए एवं चार औषधीय के नमूने जांच परीक्षण हेतु लिए गए, इसी प्रकार शिवम मेडिकल स्टोर प्रोप्राइटर ब्रजेश नारायण शुक्ला का नियमानुसार निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 एवं नियमावली 1945 के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया l

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है। 

DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं।  “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।” 

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ