DRMS NEWS

DRMS NEWS

शहडोल संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े फुंदेलाल सिंह मार्को को मिली नई जिम्मेदारी

 पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल मार्को को मिली खंडवा, रतलाम, धार में प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936 

DRMS NEWS अनूपपुर मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पुष्पराजगढ़ के विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को को लोकसभा क्षेत्र खंडवा, रतलाम, धार में प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी सौंपी  है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने इस आशय का पत्र पुष्पराजगढ़ विधायक को भेज कर शीघ्र ही संसदीय क्षेत्र खंडवा, रतलाम, धार में पहुंचकर लोकसभा प्रभारी, जिला प्रभारी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष से सम्पर्क एवं समन्वय करते हुए लोकसभा क्षेत्र खंडवा, रतलाम, धार के अधिकृत कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाने में सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। 

अनूपपुर जिले के कांग्रेस जनों ने पुष्पराजगढ़ विधायक एवं शहडोल संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े फुंदेलाल सिंह मार्को को मिली नई जिम्मेदारी पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं और कहा की उनके नेतृत्व में निश्चित ही कांग्रेस सफलता के पथ पर  अग्रसर होगी।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है। 

DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं।  “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।” 

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ