
भोपाल मेट्रो रेल परियोजना के तहत हबीबगंज नाका पर गर्डर लॉचिग के दौरान 29 अप्रैल से 28 मई 2024 तक यातायात डायवर्सन
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936
DRMS NEWS भोपाल। भोपाल मेट्रो रेल परियोजना के तहत हबीबगंज नाका पर गर्डर लॉचिग (आर.ओ.वी.) का कार्य किया जाना है, आम जन की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए इस कार्य के दौरान हबीबगंज नाका से आरआरएल तिराहा तक रोड बंद कर यातायात का डायवर्सन किया जाना आवश्यक है, जिसकी सूचना निर्माण कम्पनी द्वारा यातायात पुलिस को दी गई है।
सुरक्षित यातायात के दृष्टिकोण से इस निर्माण कार्य के दौरान 29 अप्रैल 2024 से 28 मई 2024 तक यातायात डायवर्सन प्लान के अनुसार 01. हबीबगंज नाका से आऱआरएल तिराहा तक मार्ग पूर्णतः बंद रहेगा। 2. आई एस बीटी से होशंगाबाद रोड की ओर जाने वाले वाहन आईएसबीटी, सांची बूथ केन्द्र, कस्तुरबा हॉस्पीटल, डीआरएम ऑफिस, शक्ति नगर चौराहा, बीएसएनएल तिराहा, आरआरएल तिराहा से होकर होशंगाबाद रोड़ की ओर जा सकेंगे। 3. इसी प्रकार होशंगाबाद रोड से आईएसबीटी की ओर जाने वाले वाहन आरआर एल तिराहा, बीएसएनएल तिराहा, शक्ति नगर चौराहा, डीआरएम ऑफिस,कस्तुरबा हॉस्पीटल, सांची बूथ केन्द्र होकर आईएसबीटी की ओर जा सकेंगे ।
ट्रैफिक पुलिस, भोपाल ने आम जनता से किया आग्रह
आम जनता से अनुरोध है, कि यातायात के नियमों का पालन करें एवं परिवर्तित मार्ग का उपयोग कर यातायात व्यवस्था वनाये रखने में सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात हेल्पलाईन नंबर 0755- 2677340, 2443850 पर सम्पर्क करें।
~~~•~~~•~~~•~~~•~~~•~~~•~~~
तीव्र ध्वनि से डीजे बजाने पर 3 डीजे वाहन सहित चालकों को पुलिस ने पकड़ा, भीड़ का फायदा उठाकर तीनों संचालक फरार
DRMS NEWS भोपाल। लोकसभा चुनाव वर्ष 2024 के अंतर्गत प्रभावशील आदर्श आचार संहिता का पालन कराने हेतु पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी द्वारा दिशा-निर्देश दिये गये हैं।
C-VISIL APP अंतर्गत शिकायत होने पर मध्य विधान सभा 153 कंट्रोल रूम से तीव्र ध्वनि से डीजे बजाने की मिली सूचना
निर्देश के तारतम्य में पुलिस उपायुक्त श्रीमती प्रियंका शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, पुलिस जोन-01 श्रीमती रशिम अग्रवाल दुबे एवं सहायक पुलिस आयुक्त सुनील श्रीवास्तव के नेतृत्व में थाना जहांगीराबाद पुलिस द्वारा C-VISIL APP अंतर्गत शिकायत होने पर मध्य विधानसभा 153 कंट्रोल रूम से प्राप्त सूचना की तस्दीक पर डीजे संचालकों के विरूद्ध की कार्यवाही।
थाना जहांगीराबाद भोपाल की टीम द्वारा थाना जहांगीराबाद भोपाल क्षेत्रान्तर्गत वर्तमान में लोकसभा चुनाव वर्ष 2024 के दृष्टिगत प्रभावशील आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर तथा मध्य विधानसभा 153 के कंट्रोल रूम से प्राप्त सूचना पर तस्दीक उपरांत तीन डीजे संचालकों के विरूद्ध भादवि की धाराओं एवं कोलाहल अधिनियम के अंतर्गत धाराओं में क्रमश: अपराध क्रमांक 167/24, 168/24 एवं 169/24 अंतर्गत धारा 188 भादवि एवं 7/15 कोलाहल अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।
डीजे संचालकों द्वारा बिना अनुमति के बजाया जा रहा था, तीव्र ध्वनि में डीजे
27 अप्रैल 2024 को C-VISIL APP अन्तर्गत आमजन द्वारा डीजे जोर जोर से बजने की शिकायत होने के उपरांत मध्य विधानसभा 153 कंट्रोल रूम से सूचना की तस्दीक हेतु थाना जहांगीराबाद भोपाल के पुलिस स्टाफ को रवाना किया गया था।
पुलिस स्टाफ के पहुचने पर डीजे संचालक से मांगी गई अनुमति
इस सूचना की तस्दीक कार्यवाही हेतु मध्य विधानसभा 153 कंट्रोल रूम स्टाफ एवं थाना प्रभारी जहांगीराबाद भोपाल, निरीक्षक संजय सोनी के निर्देशन में उनि लक्ष्मण राई, उनि जर्नादन मिश्रा, सउनि चन्द्रभान सिंह, सउनि अजय बाजपेयी प्रआर एहशान एवं आर प्रेम शंकर तथा थाना स्टाफ की टीम रवाना की गई थी, टीम द्वारा डीजे संचालकों से डीजे बजाने की अनुमति एवं आदर्श आचार संहिता के निर्देशों का पालन करने के संबंध में पूछा गया, तो डीजे संचालक द्वारा अनुमति नहीं होना बताया।
अनुमति मांगने पर डीजे संचालक अनुमति ना होने पर कार्यवाही के डर से भीड़ का फायदा उठाकर हुआ मौके से फरार
तब पुलिस द्वारा कहा गया कि बिना अनुमति डीजे बजाने पर आपके विरूद्ध कार्यवाही की जावेगी, यह सुनकर डीजे संचालक पुलिस कार्यवाही एवं जुर्माने के डर से भीड़ का फायदा उठाकर मौके से भाग गये।
डीजे संचालकों के विरूद्ध कोलाहल अधिनियम की भी लगाई गई धाराएँ
डीजे संचालकों द्वारा आदर्श आचार संहिता प्रभावशील होने पर बिना अनुमति डीजे का संचालन करने पर तीनो डीजे संचालकों के विरूद्ध क्रमश: अपराध क्रमांक 167/24, 168/24 एवं 169/24 अंतर्गत धारा 188 भादवि एवं 7/15 कोलाहल अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया और पुलिस स्टाफ द्वारा डीजे एवं डीजे संचालकों की तलाश की जा रही है ।
डीजे वाहन जप्त होने के उपरांत किया जावेगा माननीय न्यायालय पेश
डीजे वाहन एवं संचालक जिनके विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया जिनमें संख्या क्रमांक- 01. डीजे वाहन क्रमांक एमपी 04 -जी ए-4198 का चालक डीजे बजाना एवं जाहिरा व्यवसाय ड्राइवरी, संख्या क्रमांक- 02. डीजे वाहन क्रमांक एमपी 21- जी 0972 का चालक डीजे बजाना एवं जाहिरा व्यवसाय ड्राइवरी, संख्या क्रमांक- 03. डीजे वाहन क्रमांक एमपी 09- जीएफ- 2782 का चालक डीजे बजाना एवं जाहिरा व्यवसाय ड्राइवरी
~~~•~~~•~~~•~~~•~~~•~~~•~~~
क्राइम ब्रांच टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले तस्कर को किया गिरफ्तार
DRMS NEWS भोपाल। शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल हरिनारायणाचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल पंकज श्रीवास्तव द्वारा आरोपियों की धरपकड़ पर कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है ।
निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त अखिल पटेल एवं अति0 पुलिस उपायुक्त अपराध शैलेन्द्र सिंह चौहान, सहायक पुलिस आयुक्त मुख्तार कुरैशी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना क्राइम ब्रांच अशोक मरावी व उनकी टीम को शहर में अवैध मादक पदार्थ तस्करो की तलाश पतारसी में लगाया था ।
क्राइम ब्रांच की टीम को विश्वनीय मुखबिर ने थाना उपस्थित आकर सूचना दिया कि जैन पेट्रोल पंप के पास सुभाष आरओबी थाना एमपी नगर भोपाल में एक लड़का खड़ा है, जो अपनी पीठ पर नीले रंग का पिठ्ठू बैग टांगे हुये है, जिसमे मादक पदार्थ गांजा है, यदि उस लड़के को जल्दी नही पकड़ा गया तो वह गांजा किसी को बेच कर ठिकाने लगा देगा या इधर उधर कर देगा। यदि समय रहते पकड़ लिया गया तो उसके पास से बड़ी मात्रा मे गांजा मिल सकता है।
सूचना विश्वनीय होने पर थाना प्रभारी अशोक मरावी, उप निरीक्षक मितेश मुजाल्दे, प्रधान आरक्षक सुनील चंदेल, प्रधान आरक्षक योगेन्द्र पंथी, प्रधान आरक्षक संतोष परिहार, प्रधान आरक्षक अनंत सोमवंशी, प्रधान आरक्षक सुमित शाह, आरक्षक निलेश वर्मा, आरक्षक विवेक नामदेव पुलिस ने कार्यवाही हेतु जैन पेट्रोल पंप के पास सुभाष आरओबी थाना एमपी नगर भोपाल पहुँचे, जहाँ सूचना स्थान के थोड़े से पहले छुपकर देखा तो एक लड़का अपनी पीठ पर पिठ्ठू बैग टांगा खड़ा दिखा जिसे हमराह स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर अभिरक्षा में लेकर उनका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम विखिल उर्फ विक्की विश्वकर्मा पिता सरवन विश्वकर्मा उम्र 22 साल निवासी यादव टी स्टाल के सामने छोला रोड थाना गौतम नगर भोपाल का बताया इसके साथ ही यह भी बताया कि वह 12 पास है और प्राइवेट नौकरी करता है।
आरोपी गाँजा कहाँ से लाता व कहाँ खपता है इसकी की जारी है पूछताछ
मौके पर पुलिस ने संदेही से पिठ्ठू बैग के बारे मे पूछा तो संदेही विखिल उर्फ विक्की ने स्वयं का होना बताया। संदेही के पास से मिले नीले रंग के पिट्ठू बैग को चैक किया तो पिठ्ठू बैग के अंदर खाकी भूरे रंग के टेप से लिपटे हुये 02 पैकेट रखे मिले, दोनों पैकेटों को टेप से हटाकर चैक किया तो उसमे काले हरे रंग का पत्ती - डंठलयुक्त नमीयुक्त एवं तीव्रगंध वाला पदार्थ पाया गया।
मौके पर पकड़े गए पदार्थ के संबंध में संदेही से पूछने पर उसके द्वारा मादक पदार्थ गाँजा होना बताया जिसको स्वयं के अनुभव एवं प्रशिक्षण के आधार पर पहचान की गई तो मादक पदार्थ गाँजा होना पाया गया।
आऱोपी से जप्त किया 06 किलो 100 ग्राम गांजा कीमती 01 लाख 20 हजार रुपये
विखिल उर्फ विक्की के पास से मिले मादक पदार्थ गांजा को खाकी भूरे रंग के टेप सहित सफेद प्लास्टिक की बोरी के तौल काँटा पर रखकर तौला गया तो कुल वजन 06 किलो 100 ग्राम पाया गया, आरोपी का कृत्य अपराध धारा 8/20 NDPS ACT के तहत दंडनीय पाये जाने पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है।
“DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं। “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।”
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
0 टिप्पणियाँ