DRMS NEWS

DRMS NEWS

पुलिस द्वारा मतदान के 48 घंटे पूर्व की जाने वाली कार्यवाही के संबंध में विस्तृत से चर्चा की गई

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अंतर्राज्यीय बॉर्डर मीटिंग सम्‍पन्‍न

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936 

DRMS NEWS शहडोल आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर शहडोल एवं एमसीबी जिले के बीच अंतर्राज्‍यीय समन्‍वय बैठक संपन्‍न हुई ।  

बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  तरुण भटनागर,  पुलिस अधीक्षक शहडोल कुमार प्रतीक एवं पुलिस अधीक्षक एम.सी.बी. चंद्र मोहन सिंह व चुनाव सेल के अधिकारी/कर्मचारी शामिल हुए।  

बैठक में मतदान के 48 घंटे पूर्व की जाने वाली कार्यवाही, बार्डर सीलिंग, शुष्क दिवस की घोषणा, ज्वाईंट ऑपरेशन, वारंटियों की धरपकड़ एवं अंतर्राज्‍यीय सीमा के माध्‍यम से अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्‍करी रोकने हेतु वाहनों की सघन चेकिंग आदि विषयों पर चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा सीमावर्ती ग्रामों में अभियान चलाकर निष्‍पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले कारकों जैसे नगदी- शराब आदि पर कार्यवाही करने हेतु सहमति प्रकट की गई। 


 पुलिस ने की जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही

DRMS NEWS शहडोल थाना बुढ़ार क्षेत्रांतर्गत कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि  जैतपुर चौराहे के पास 5-6 व्यक्ति ताश पत्तों के खेल के माध्यम से पैसे की हार जीत के दाव लगवा रहे हैं। 

सूचना पर स.उ.नि. गिरीश शुक्ला द्वारा स्थानीय जैतपुर चौराहा में घेराबन्दी कर दबिश देकर आरोपी 1. रवि यादव पिता छोटेलाल यादव उम्र 32 वर्ष, 2.पवन बारी पिता बेनी प्रसाद उम्र 38 वर्ष नि. वार्ड क्र. 02, बुढ़ार के कब्जे से ताश को 52 पत्ते एवं नगदी 350 रुपये नगदी जब्त किया गया । पुलिस द्वारा आरोपी के विरूद्व 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। 


पुलिस ने जिले में 07 स्थानों से 40 लीटर अवैध शराब जप्त

DRMS NEWS शहडोल अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरुद्ध थाना प्रभारियों द्वारा कार्यवाही कर 07 स्थानों पर उ.नि. दिलीप सिंह, सउनि. अजय कुमार, संतोष कुमार, रामेश्वर पाण्डेय, प्र.आर. गणेश पाण्डेय, सुरेन्द्र पटेल ने कुल 40 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद किया।


वाहन चालकों से 89 चालानों में 39,900/- रूपये समंस शुल्क वसूले

DRMS NEWS शहडोल पुलिस द्वारा बिना हेलमेट लगाए दो पहिया वाहन चालाने वाले, बिना सीटबेल्ट लगाये चार पहिया वाहन चलाने वाले चालकों एवं अन्य के विरूद्ध विभिन्न धाराओं के तहत 89 चालानों में 39,900 रूपये समंस शुल्क वसूल किया गया कार्यवाही जारी है। पुलिस द्वारा संबंधितों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए नियमों का पालन करने हेतु कड़ाईपूर्वक निर्देशित किया गया।

साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है। 

DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं।  “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।” 

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ