घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी के मामले में चोरों का पतारसी व गिरफ्तारी पर 30 हजार रुपये ईनाम की उद्घोषणा
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936
DRMS NEWS शहडोल। अज्ञात व्यक्ति ने पीड़ित वीरेश कुमार मिश्रा पिता स्व.श्री वैद्यनाथ मिश्रा उम्र 45 साल निवासी वार्ड क्रमांक 07 छादाखुर्द के घर का ताला तोड़कर घर में रखे नकदी 03 लाख रूपये सहित पैतृक सोने, चांदी के जेवर 16 लाख रूपये जेवरात अज्ञात चोरों ने 07 अप्रैल 2024 को सुबह करीबन 10:00 बजे चोरी कर ले गये हैं।
पीड़ित के रिपोर्ट पर थाना नौरोजाबाद में अपराध क्रमांक 175/2024 धारा 454, 380 भादवि. का मामला पंजीबद्ध कर अज्ञात चोरों की पतासाजी की जा रही है। अज्ञात चोरों को पकड़ने में सुरागरसी/ पुलिस की मदद करने वाले को डी.सी.सागर, एडीजीपी शहडोल जोन द्वारा रूपये 30 हजार की ईनाम उद्घोषणा की गई है।
एडीजीपी डी.सी.सागर ने अपराध के घटना स्थल का निरीक्षण एवं किया पर्यवेक्षण
प्रकरण की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुये एडीजीपी डी.सी.सागर ने 08 अप्रैल 2024 को अपराध के घटना स्थल का निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण भी किया और थाना प्रभारी नौरोजाबाद, एसडीओपी पाली एवं पुलिस अधीक्षक उमरिया को घटना स्थल का फोरेंसिक विशेषज्ञ, फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ के द्वारा वैज्ञानिक एवं फोरेंसिक तथ्यों व साक्ष्यों का संकलन करने, घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीव्ही के फुटेज को देखने और फरियादी एवं परिजनों के कथन लेकर वैज्ञानिक दृष्टि से विवेचना करने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही अज्ञात आरोपियों की पतारसी/ गिरफ्तारी के लिए डीसी सागर द्वारा मध्य प्रदेश पुलिस रेग्यूलेशन के पैरा क्रमांक 80(बी) (1) में दिये गये प्रावधानों के तहत उद्घोषणा आदेश जारी किया गया कि, जो व्यक्ति प्रकरण के अज्ञात आरोपी के संबंध में सार्थक सूचना देगा या आरोपी की गिरफ्तारी कराने में पुलिस की मदद करेगा, उस व्यक्ति को रूपये 30 हजार ईनाम दिया जायेगा।
पुलिस एवं केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ने देवलोंद, गोहपारू एवं जैतपुर थाना क्षेत्रों में निकाला फ्लैग मार्च
DRMS NEWS शहडोल। पुलिस एवं केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की कम्पनियों के द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में एरिया डोमीनेशन की कार्यवाही की जा रही है।
थाना देवलोंद के संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकालते हुए एरिया डोमीनेशन किया गया। फ्लैग मार्च में थाना प्रभारी थाना पुलिस बल के साथ सी.आर.पी.एफ. के जवान शामिल रहे।
पुलिस बल द्वारा स्थानीय कस्बा भ्रमण, चंदौली, रमपुरवा, समान, बुढ़वा, गोपालपुर, झिरिया, जनकपुर बैरिहाई, धरी नंबर 1/2 होते हुए स्थानीय बाजार एवं अन्य स्थानों पर फ्लैग मार्च निकाला गया।
इसी प्रकार थाना गोहपारू के संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकालते हुए एरिया डोमीनेशन किया गया। उक्त फ्लैग मार्च में थाना प्रभारी गोहपारू थाना पुलिस बल के साथ सी.आर. पी.एफ. के जवान शामिल रहे। पुलिस बल द्वारा स्थानीय कस्बा भ्रमण, महरोही, बेला, भदवाही, चुहिरी, लेदरा, दियापीपर होते हुए स्थानीय बाजार एवं अन्य स्थानों पर फ्लैग मार्च निकाला गया।
इसी प्रकार थाना जैतपुर के संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकालते हुए एरिया डोमीनेशन किया गया। उक्त फ्लैग मार्च में थाना प्रभारी जैतपुर थाना पुलिस बल के साथ सी.आर. पी.एफ. के जवान शामिल रहे।
पुलिस बल द्वारा स्थानीय कस्बा भ्रमण, रसमोहनी,घोघरी रमाकन्हेर, तेन्दूटोल, भुमकार, झींक बिजुरी, खम्हरिया, टेंघा, खांडा, रूपौला, खाम्हीडोल होते हुए स्थानीय बाजार एवं अन्य स्थानों पर फ्लैग मार्च निकाला गया।
शहडोल पुलिस एवं सी.आर.पी.एफ के द्वारा फ्लैग मार्च निकालकर शांतिपूर्ण मतदान का संदेश दिया जा रहा है।
जिले में पुलिस ने की 07 स्थानों पर से 54 लीटर अवैध शराब जप्त और आरोपियों के विरूद्ध किया कार्यवाही
DRMS NEWS शहडोल। विशेष अभियान के तहत अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध थाना प्रभारियों द्वारा कार्यवाही कर 07 स्थानों पर 54 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्ती की गई।
पुलिस के अनुसार खैरहा थाना क्षेत्र अंतर्गत 06 लीटर कच्ची महुआ शराब, सीधी थाना क्षेत्र अंतर्गत 02 स्थानों पर से 13 लीटर कच्ची महुआ शराब, धनपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत, 08 लीटर कच्ची महुआ शराब, बुढ़ार थाना क्षेत्र अंतर्गत 08 लीटर कच्ची महुआ शराब, जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत 10 लीटर कच्ची महुआ शराब, अमलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत 09 लीटर कच्ची महुआ शराब इस तरह कुल 07 स्थानों पर से 54 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद।
साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है।
“DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं। “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।”
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========


0 टिप्पणियाँ