DRMS NEWS

DRMS NEWS

लोकसभा निवार्चन के मद्देनजर फ्लैग मार्च

सिटी कोतवाली, जयसिंहनगर एवं अमलाई के संवेदनशील क्षेत्रों में निकाला फ्लैग मार्च 

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936 

DRMS NEWS शहडोल लोकसभा निवार्चन को दृष्टिगत रखते हुए निवार्चन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण स्वतंत्र एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने हेतु शहडोल पुलिस एवं केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की कम्पनियों के द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में एरिया डोमीनेशन की कार्यवाही की जा रही है। 

थाना जयसिंहनगर के संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकालते हुए एरिया डोमीनेशन किया गया। फ्लैग मार्च में थाना प्रभारी जयसिंहनगर थाना पुलिस बल के साथ सी.आर.पी.एफ. के जवान शामिल रहे। 

पुलिस बल द्वारा स्थानीय कस्बा भ्रमण, करकी, मसीरा, ठेगरहा, कनाडी खुर्द, कुबरा, चंदेला होते हुए स्थानीय बाजार एवं अन्य स्थानों पर फ्लैग मार्च निकाला गया। 

इसी प्रकार थाना कोतवाली के संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकालते हुए एरिया डोमीनेशन किया गया। उक्त फ्लैग मार्च में थाना प्रभारी कोतवाली थाना पुलिस बल के साथ सी.आर.पी.एफ. के जवान शामिल रहे। 

पुलिस बल द्वारा स्थानीय कस्बा भ्रमण, कल्याणपुर, विचारपुर, पुरानी बस्ती, घरौला मोहल्ला होते हुए स्थानीय बाजार एवं अन्य स्थानों पर फ्लैग मार्च निकाला गया। 

इसी प्रकार थाना अमलाई के संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकालते हुए एरिया डोमीनेशन किया गया। उक्त फ्लैग मार्च में थाना प्रभारी अमलाई थाना पुलिस बल के साथ सी.आर.पी.एफ. के जवान शामिल रहे। पुलिस बल द्वारा स्थानीय कस्बा भ्रमण, रामपुर, विछिया, साबो, बकहो, झगरहा, अमलाई कस्बा होते हुए स्थानीय बाजार एवं अन्य स्थानों पर फ्लैग मार्च निकाला गया। 

शहडोल पुलिस एवं सी.आर.पी.एफ के द्वारा फ्लैग मार्च निकालकर शांतिपूर्ण मतदान का संदेश दिया जा रहा है। शहडोल पुलिस द्वारा आम जनता से अपील की गई है कि निर्भय होकर लोकसभा निवार्चन में अपने मताधिकार का अधिक से अधिक प्रयोग करेंगें।


पैसा देकर डरा धमका कर जबरन अवैध रूप से ब्याज वसूलने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त में

DRMS NEWS भोपाल। थाना मिसरोद अंतर्गत पीड़ित राजेश जैन ने 10 अप्रैल 2024 को थाने में रिपोर्ट की है कि फरियादी द्वारा सूरज जोगी से व्यापार हेतु 23 सितंबर 2022 से 23 दिसम्बर 2023 तक कुल 2 लाख 33 हजार रुपये खाते से प्राप्त किये गये । 

इस मूलधन का पीड़ित द्वारा ब्याज एवं चक्रवर्ती ब्याज मिलाकर कुल राशि 15 लाख 53 हजार रूपये मेरे बैंक अकाउंट एच.डी.एफ.सी. बैंक शाखा मंडीदीप के खाते से सूरज जोगी के खाते में दे चुका है। इसके बाद सूरज जोगी ने फरियादी से बोला कि तुम्हे 7 लाख रुपये और ब्याज के देना शेष है। 

2 लाख 33 हजार रुपये के मूलधन पर 15 लाख 53 हजार रुपये ब्याज के रुपये वसूले

मैने बोला कि मेरे पास रुपये नहीं है, तो सूरज जोगी मेरे घर आकर मुझे व मेरी पत्नि के साथ मारपीट करने की धमकी देकर माँ बहन की गंदी-गंदी गालियाँ देकर मुझे भयभीत कर मुझे रुपये न देने पर 420 के केस में फंसाने का डर दिखाकर मुझसे मेरे खाते के 04 ब्लैंक चेक हस्ताक्षर किये हुए ले लिये, फिर सूरज जोगी द्वारा मुझसे 76 हजार रुपये प्रतिमाह ब्याज के रुपये मांग कर 7 लाख रुपये और लेने का दबाव डालने लगा। 

पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना मिसरोद पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 138/24 धारा 384, 294, 506, भादवि एवं 3, 4 मध्य प्रदेश ऋणियों का संरक्षण अधिनियम 1937 की एफ.आई.आर. दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

आरोपी से लाखों रुपये के हिसाब किताब के रजिस्टर एवं चैक किए बरामद

प्रकरण पंजीबद्ध करने के उपरान्त पुलिस थाना मिसरोद द्वारा अपराध की सूचना वरिष्ठ अधिकारीगणों को दी गई तथा वरिष्ठ अधिकारीगणों के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष राज सिंह भदौरिया, उप निरीक्षक अरविन्द कौरव, प्रधान आरक्षक 1460 दीपक मालवीय , प्रधान आरक्षक 3330 अतुल कुमार, प्रधान आरक्षक 2302 माधव सिंह , आरक्षक 2985 सुभाष पटेल, आरक्षक रामबरन सिंह पुलिस टीम गठित कर आरोपी सूरज जोगी की तलाश में उसके निवास वार्ड नंबर 09 रविदास मंदिर के पीछे मंडीदीप रायसेन पहुंचकर कर आरोपी की धर-पकड़ हेतु दबिश दी गई, जिसे घेराबंदी कर सूरज योगी उर्फ जादौन पिता ज्ञान सिंह जादौन उम्र 30 साल निवासी वार्ड नं. 09, रविदास मंदिर के पीछे मंडीदीप जिला रायसेन म.प्र. को धर-दबोचा गया एवं आरोपी से पूछताछ कर उसके ऑफिस में, ब्याज के रुपये, लेनदेन के सम्बन्ध में कई लोगों के उल्लेखित नाम वाले रजिस्टर मिले, जिसमें लाखों रुपये के लेन-देन का हिसाब किताब लिखा हुआ मिला है तथा पीड़ित से लिये गये चेक हस्ताक्षर शुदा मिले, जिन्हे मौके पर ही पुलिस द्वारा जप्त किये गये एवं आरोपी की गिरफ्तारी की कार्यवाही की गई। 

पुलिस ने 11 नकबजनी के मामलों का खुलासा कर लगभग 4 लाख रुपये का मशरुका किया बरामद

DRMS NEWS भोपाल लोकसभा के मद्देनजर अवैध शराब की तस्करी, मादक पदार्थों की तस्करी को ध्यान मे रखते हुए हरिनारायणाचारी मिश्र पुलिस आयुक्त, अवधेश गोस्वामी अति. पुलिस आयुक्त द्वारा अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया है l

इस तारतम्य में सुंदर सिंह कनेश पुलिस उपायुक्त जोन 04 भोपाल, मलकीत सिंह अति. पुलिस उपायुक्त जोन 04 भोपाल के मार्गदर्शन एवं श्रीमती अंजली रघुवंशी सहा. पुलिस आयुक्त चूनाभट्टी संभाग के कुशल निर्देशन में थाना प्रभारी निरी. आशुतोष उपाध्याय, उनि सुनील इवनाती, सउनि सुनील त्रिपाठी, प्रआर ऋषि तिवारी, प्रआर बृजकिशो जादौन, प्रआर नवीन त्रिपाठी, प्रआर राजकुमार राजपूत, प्रआर गणेश (थाना चूनाभट्टी), प्रआर अभिषेक सिंह (साईबर सेल जोन 04 भोपाल), आर. कपिल कौशिक, आर दीपक शर्मा, आर. श्याम बाबू थाना कोलार रोड भोपाल द्वारा को मुखबिर की सूचना पर अब्बास नगर पुलिया के पास से मुखबिर द्वारा बताये अनुसार हुलिये के एक व्यक्ति को बिना नंबर की मोटर  साइकिल से अवैध देशी प्लेन मदिरा के क्वार्टर बेचते हुये पकड़ा, जिसने पूछताछ पर अपना नाम पता भीम गौङ पिता जयनारायण गौंड उम्र 26 साल निवासी झुग्गी नंबर 834 अब्बास नगर कोलार रोड भोपाल स्थायी पता ग्राम सेमलपानी नसरूल्लागंज थाना भैरूंदा जिला सीहोर का होना बताया।


पुलिस ने 54 लीटर देशी शराब के साथ पकड़ाया आरोपी निकला पूर्व शातिर नकबजन

आरोपी के कब्जे से कुल 54 लीटर अवैध देशी शराब कीमती 21 हजार रूपये  व बिना नंबर की मोटर साईकिल जप्त कर कब्जा पुलिस लिया जाकर अपराध क्रमांक 278/24 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध किया गया।

आरोपी भीम गोंड  पूर्व नकबजन होने से  उससे जप्त मो.सा. व अवैध शराब के  संबंध मे पूंछताछ करने पर मोटर साईकिल कोलार क्षेत्र से चोरी करना बताया जिसकी तस्दीक पर अपराध क्रमांक 97/24 धारा 457, 380 भादवि मे चोरी होना पाया गया।

आरोपी भीम गोंड थाना कोलार रोड के चोरी के कुछ मामलों में प्राप्त फुटेज के संदेही के हुलिया से मिलने पर आरोपी भाम गोंड से  पूंछताछ करने पर अन्य चोरिया करना बताया, जिससे आरोपी का माननीय न्यायालय से पीआर प्राप्त कर मनोवैज्ञानिक व हिमकतअमली से पूंछताछ करने पर आरोपी भीम गौंड द्वारा थाना कोलार रोड क्षेत्र में नवंबर 2023 से मार्च 2024 के दौरान चोरिया करना स्वीकार किया । 

आरोपी द्वारा बताये जाने पर थाना कोलार रोड भोपाल के अपराध क्रमांक 970/23, 951/23, 10/24, 40/24, 48/24, 83/24, 119/24, 122/24, 210/24, 267/24 धारा 457,380 भादवि के मामलो मे चोरी गये सोना चांदी  के जेवरात, 03 मोटरसाईकिल एवं 01 स्कूटर बरामद किया गया । आरोपी भीम गौङ द्वारा अपराध क्रमांक 970/23, 10/24, 40/24 धारा 457,380 भादवि में अपने साथी सोनू जाटव के साथ चोरी करना बताया है जो आरोपी सोनू जाटव की तलाश जारी है। शेष अन्य अपराधों में आरोपी भीम गौङ द्वारा अकेले ही चोरी करना बताया है। 

पुलिस को आरोपी भीम गौङ द्वारा पूंछताछ पर अपराध क्रमांक 97/24 व 83/24 का मशरूका अपने दोस्त नीलेश परते तथा रोहित उईके को बेचना बताया है जो नीलेश को पकङा जाकर चोरी मशरूका बरामद कर जेल दाखिल कराया गया है तथा साथी आरोपी रोहित उईके से पूंछताछ जारी है । 

1.951/23 धारा 380 भादवि मशरूका1900 रूपये, 2.अपराध क्रमांक 970/23 धारा 457, 380 भादवि मशरूका 02 सोने की अंगुठी व एक जोड़ी कान के सोने के टाप्स व 1200/ रू, 3. अपराध क्रमांक 10/24 धारा 457, 380 भादवि मशरूका  850/ रू, 4. अपराध क्रमांक 48/24 धारा 457, 380  भादवि मशरूका 900 रू, 5. अपराध क्रमांक 83/24 धारा 457, 380, 411भादवि मशरूका एक जोड़ी चांदी की पायल व होण्डा एक्टिवा क्रमांक MP04SH2058, 6. अपराध क्रमांक 97/24 धारा 457, 380, 411भादवि मशरूका सोने का 01 मंगल सूत्र व हंक मोटर सायकिल जिसका नंबर एमपी 04 एमवाय 7134, 7. अपराध क्रमांक 119/24 धारा 457, 380 भादवि मशरूका  1800 रू,  8. अपराध क्रमांक 122/24 धारा 457, 320 भादवि मशरूका मो.सा. होण्डा सीबी हार्नेट क्रमांक MP04 QQ8515, 9. अपराध क्रमांक 210/24 379 भादवि मशरूका मो.सा.क्र. होंडा शाईन क्रमांक MP-04 VD-6983, 10. अपराध क्रमांक 269/24 धारा 457, 380 भादवि मशरूका नल की टोटिया 09 नग,  11. अपराध क्रमांक 278/24 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट मशरूका 54 लीटर देशी प्लेन मदिरा कीमती 21000 रू व अपराध क्रमांक 97/24 धारा 457, 380 भादवि में मशरूका चोरी गई मोटर साईकिल बरामद किया गया है।

पुलिस ने आरोपीगणों 1. भीम गौङ पिता जयनारायण गौङ उम्र 26 साल निवासी झुग्गी नंबर 834 अब्बास नगर कोलार रोड भोपाल स्थायी पता ग्राम सेमलपानी नसरूल्लागंज थाना भैरूंदा जिला सीहोर व 2. नीलेश परते पिता राघौ सिंह  परते उम्र 23 साल निवासी काजू कालोनी नसरूल्लागंज जिला सीहोर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि आपराधिक रिकार्ड में भीम गौङ पिता जयनारायण गौङ उम्र 26 साल निवासी झुग्गी नंबर 834 अब्बास नगर कोलार रोड भोपाल स्थायी पता ग्राम सेमलपानी थाना भैरूंदा जिला सीहोर के खिलाफ कई अपराधों में 1. अप.क्र. 96/15 धारा 454-380 ipc थाना कोलार रोड भोपाल, 2.अप.क्र.507/15 धारा 454- 380 ipc थाना कोलार रोड भोपाल, 3. अप.क्र.573/15 धारा 457- 380 ipc थाना कोलार रोड भोपाल, 4. अप.क्र. 584/15 धारा 457, 380 ipc थाना कोलार रोड भोपाल,  5. अप. क्र. 623/15 धारा 457 ipc थाना कोलार रोड भोपाल, 6. अप.क्र. 625/15 धारा 454-380 ipc थाना कोलार रोड भोपाल, 7. अप.क्र. 666/15 धारा 457-380 ipc थाना कोलार रोड भोपाल, 8. अप.क्र. 01/16 धारा 41(1-4) 454, 380 ipc कोलार रोड भोपाल,  9. अप.क्र. 420/18 धारा 457, 380 भादवि थाना नसरूल्लागंज जिला सीहोर, 10. अप.क्र. 99/21 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना कोलार रोड भोपाल, 11. अप.क्र. धारा 656/20 294, 323, 435, 506, 34 भादवि थाना नसरूल्लागंज जिला सीहोर, 12. अप.क्र. 951/ 23 धारा 380 भादवि थाना कोलार रोड भोपाल, 13. अप.क्र. 970/23 धारा 457, 380 भादवि थाना  कोलार रोड भोपाल, 14. अप.क्र. 010/24 धारा 457, 380 भादवि थाना कोलार रोड भोपाल, 15. अप.क्र. 40/24 धारा 457, 380 भादवि थाना कोलार रोड भोपाल, 16. अप.क्र. 48/24 धारा 457, 380 भादवि थाना कोलार रोड भोपाल, 17. अप.क्र. 83/24 धारा 457, 380 भादवि थाना कोलार रोड भोपाल, 18. अप.क्र. 97/24 धारा 457, 380 भादवि थाना कोलार रोड भोपाल, 19. अप.क्र. 119/24 धारा 457, 380 भादवि थाना कोलार रोड भोपाल, 20. अप.क्र. 122/24 धारा 457, 320 भादवि थाना कोलार रोड भोपाल, 21. अप.क्र. 210/24 धारा 379 भादवि थाना कोलार रोड भोपाल, 22. अप.क्र. 269/ 24 धारा 457, 380 भादवि थाना कोलार रोड भोपाल,  23. अप.क्र. 278/24 धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम थाना कोलार रोड भोपाल में प्रकरण दर्ज है।


शहडोल पुलिस ने की आबकारी एक्ट के तहत 02 कार्यवाही  

DRMS NEWS शहडोल थाना बुढ़ार क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिक्री करने कि मुखबिर सूचना पर पुलिस ने लालपुर में दबिश देकर गोपाल कोल की पत्नी निवासी लालपुर के कब्जे से 08 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1200 रूपये की मौके पर जप्त की गई। 

पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। उक्त कार्यवाही में सउनि0 हरिकिशोर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

थाना सोहागपुर क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिक्री करने कि मुखबिर सूचना पर पुलिस ने कोटमा में दबिश देकर आरोपी श्यामलाल सिंह पिता कालू सिंह निवासी कोटमा के कब्जे से 24 पाव अंग्रेजी शराब कीमती 3,400 रूपये की मौके पर जप्त की गई। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। उक्त कार्यवाही में सउनि0 राजेश पाण्डेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


पुलिस ने वाहनों चालकों से 60 चालानों में 34, 400/- रूपये समंस शुल्क वसूले 

DRMS NEWS शहडोल जिले में पुलिस द्वारा बिना हेलमेट लगाए दो पहिया वाहन चालाने वाले, बिना सीटबेल्ट लगाये चार पहिया वाहन चलाने वाले चालकों एवं अन्य के विरूद्ध विभिन्न धाराओं के तहत 60 चालानों में 34,400/- रूपये समंस शुल्क वसूल किया गया कायर्वाही जारी है।

पुलिस द्वारा संबंधितों के विरूद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए नियमों का पालन करने हेतु कड़ाई पूर्वक निर्देशित किया गया। 

साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है। 

DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं।  “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।” 

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ