खाद्य सुरक्षा प्रशासन टीम ने नगरीय व उप नगरीय क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों का किया गया निरीक्षण 
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936
DRMS NEWS शहडोल। जिले के नगरीय व उप नगरीय क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा प्रशासन शहडोल की टीम द्वारा गोहपारु ब्लाक एवं सोहागपुर अंतर्गत खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान गोहपारु ब्लाक में अनस किराना, धीरज किराना अपना होटल का निरीक्षण कर खाद्य सामग्री मूंगफली, जीरा, सेवैयाँ, एवं उरद दाल मूंगदाल, सोयाबीन तेल, चावल एवं आयोडाएड नमक के नमूने लिए गए।
इसी प्रकार सोहागपुर शहडोल अंतर्गत राजस्थान स्वीट्स, अजय किराना स्टोर एवं आनंद डेयरी का निरीक्षण कर खाद्य सामग्री, बटर मिल्क, लस्सी, कोल्ड ड्रिंक्स के नमूने जाँच हेतु लिए गए।
सभी नमूनों को विश्लेषण हेतु खाद्य प्रयोग शाला भेजा गया है। साथ ही निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठानों में साफ सफाई रखना सहित अन्य आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर.के. सोनी, एस के तिवारी सहित अन्य मैदानी अमला उपस्थित था।
17 अप्रैल 2024 को लोकसभा चुनाव में 100%
प्रतिशत मतदान को लेकर मैराथन दौड़ का आयोजन
DRMS NEWS शहडोल। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन ने जानकारी दी है कि लोकसभा चुनाव में 100% मतदान हेतु संभागीय मुख्यालय शहडोल में शहडोल मैराथन दौड़ 17 अप्रैल को प्रातः 7:30 बजे से 8:30 बजे तक पॉलिटेक्निक ग्राउंड से लल्लू सिंह चौक एवं लल्लू सिंह चौक से महात्मा गांधी स्टेडियम शहडोल तक आयोजित की जाएगी।
साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है।
“DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं। “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।”
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

0 टिप्पणियाँ