DRMS NEWS

DRMS NEWS

पं. जय प्रकाश नारायण की गरिमामय उपस्थिति में संभागीय मुख्यालय शहडोल में सद्भावना यात्रा का भव्य स्वागत

टैक्सी यूनियन कल्याण समिति संपूर्ण भारत ने निकाली सद्भावना यात्रा, छत्तीसगढ़ से मध्य प्रदेश होते हुए पहुंची उत्तर प्रदेश जगह-जगह आत्मीय स्वागत

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936 

DRMS NEWS शहडोल टैक्सी यूनियन कल्याण समिति संपूर्ण भारत द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील सिंह चौहान के अनुशंसा में एक सद्भावना यात्रा निकाली गई जो रायपुर से चलकर के मानेद्रगढ़, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, मैहर, सतना, पन्ना, छतरपुर, उरई, जालौन, सुल्तानपुर, अयोध्या, बनारस, सिंगरौली, ब्यौहारी आई, जिसमें टैक्सी यूनियन कल्याण समिति के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बेहद जोशो-खरोश से यात्रा का स्वागत एवं अभिनंदन किया!

सद्भावना यात्रा में मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के पदाधिकारी रहे शामिल 

इस सद्भावना यात्रा में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जय जयसवाल, मध्य प्रदेश के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष पीयूष गर्ग, छत्तीसगढ़ के उपाध्यक्ष रितेश श्रीवास्तव, रायपुर के जिला अध्यक्ष राहुल अग्रवाल, मनीष चावला तथा रितेश अग्रवाल सम्मिलित थे ।

सद्भावना यात्रा का स्वागत सर्वप्रथम अनूपपुर में किया गया, जहां शहडोल के संभागीय अध्यक्ष अरुण तिवारी, जिलाध्यक्ष नासिर खान एवं अनूपपुर के सैकड़ो कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी द्वारा किया गया। 

पं. जय प्रकाश नारायण की गरिमामय उपस्थिति में संभागीय मुख्यालय शहडोल में सद्भावना यात्रा का भव्य स्वागत 

संभागीय मुख्यालय शहडोल में इस यात्रा का बेहद ही जोशो-खरोश से जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा एवं टैक्स यूनियन शहडोल के सैकड़ों कार्यकर्ता द्वारा किया गया तथा विशेष रूप से यात्रा का मनोबल बढ़ाने के लिए शहडोल के वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित जय प्रकाश नारायण गर्ग की गरिमामयी उपस्थिति विशिष्ठ थी। 

यात्रा कि अगली कड़ी में यात्रा उमरिया पहुंची जहां जिला अध्यक्ष नफीस खान जी एवं उनकी टीम द्वारा पुष्प माला भेंट कर यात्रा का स्वागत किया गया, एवं सारथी हितार्थ नारे लगाए गए, यात्रा की अगली कड़ी में यात्रा सतना पहुंची जहां सतना के जिला अध्यक्ष शाकिर अली, नगर अध्यक्ष करण, असगर अली एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा बेहद ही जोशो-खरोश में नारे लगाकर यात्रा का स्वागत किया गया एवं पुष्प माला से यात्रा का अभिनंदन किया गया। 

पुनः यात्रा आगे बढ़कर के पन्ना पहुंची, जहां जिला अध्यक्ष विमल चौबे जी द्वारा यात्रा का बेहद ही उत्साह से सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ में स्वागत किया गया यात्रा एवं जलपान कराया गया यात्रा की अगली कड़ी में यात्रा छतरपुर पहुंची, जहां छतरपुर के जिला अध्यक्ष फियाज खान द्वारा यात्रा का स्वागत एवं रुकने का प्रबंध किया गया। 

यात्रा के अगले पड़ाव में यात्रा उत्तर प्रदेश उरई पहुंची, जहां उरई के जिला अध्यक्ष राजकुमार जी एवं उनके सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा बेहद जोशो-खरोश से स्वागत किया गया।

अयोध्या में भव्य स्वागत के साथ भगवान श्रीराम लला के दर्शन से हुए कृतार्थ 

इसी तरह यात्रा की अगली कड़ी में यात्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष के पारिवारिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुई, जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने कार्यकर्ताओं से भेंट किया। दूसरे दिन पुनः सद्भावना यात्रा अयोध्या पहुंची, जहां अयोध्या के कार्यकर्ता यात्रा में सम्मिलित सभी पदाधिकारी से भेंट किया एवं राम लला के दर्शन प्राप्त हुए पुनः यह यात्रा सुल्तानपुर पहुंची, जहां सुल्तानपुर के कार्यकर्ता अजय यादव द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया एवं उसके बाद यह यात्रा बनारस पहुंची, जहां बी. एच.यू. कैंपस में भगवान विश्वनाथ के दर्शन प्राप्त हुए तथा बनारस के जिला अध्यक्ष अजय यादव द्वारा सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ यात्रा का स्वागत अभिनंदन किया। 

जगह-जगह आत्मीय स्वागत सत्कार 

इसी प्रकार यह सद्भावना यात्रा आगे बढ़ते हुए अपने-अपने सारे कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद बैढ़न-सिंगरौली पहुंची, जहां बैढ़न के जिला अध्यक्ष विजय शाह द्वारा बेहद है जोशो-खरोश से अपने पदाधिकारी का पुष्प गुच्छ एवं पुष्प माल द्वारा स्वागत अभिनंदन किया, जहां सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

यात्रा की अगली कड़ी में इस यात्रा का समापन ब्यौहारी में हुआ जहां ब्यौहारी  के नगर अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा द्वारा यात्रा का स्वागत सम्मान किया गया!

यात्रा सारथी परिवार एवं टैक्सी यूनियन को गठन करने में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका 

इस यात्रा के बाद टैक्सी यूनियन एवं सारथी परिवार में बेहद ही हर्ष एवं उत्साह का माहौल है एवं निश्चित ही यह यात्रा सारथी परिवार एवं टैक्सी यूनियन को गठन करने में एक महत्वपूर्ण  भूमिका निभाएगी ।

साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है। 

DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं।  “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।” 

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ