DRMS NEWS

DRMS NEWS

💯% मतदान कर चंदनिया खुर्द रचा इतिहास

 चंदनिया खुर्द के मतदाताओं ने निभाई शत प्रतिशत सहभागिता 

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936 

DRMS NEWS शहडोल 💯 लोकसभा निर्वाचन के पहले चरण के अंतर्गत आज शहडोल जिले के जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम चंदनिया खुर्द ने 100% मतदान कर इतिहास रचा है। चंदनिया खुर्द के 100% मतदाताओं ने अपनी लोकतंत्र के इस महापर्व में सहभागिता निभाई है। 

💯% मतदान कर चंदनिया खुर्द रचा इतिहास

गौरतलब है कि शहडोल जिले में कमिश्नर शहडोल संभाग बी.एस.जामोद, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तरुण भटनागर, अपर कलेक्टर श्रीमती अमृता गर्ग एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में मतदाता जागरूकता हेतु विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई थी।

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

 मतदान का बहिष्कार करने वाले ग्रामीणों को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के समझाईस पर लोगों ने किया मतदान

DRMS NEWS शहडोल मतदान दिवस 19 अप्रैल 2024 को शहडोल जिले के जैतपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्र क्रमांक 77 खाम्हीडोल, 184, 185 रामपुर बुटरा, 181 पड़रिया के मतदाताओं द्वारा अपनी समस्याओं के निराकरण ने होने से मतदान के बहिष्कार किया जा रहा था। 

खबर लगते ही कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तरुण भटनागर एवं पुलिस अधीक्षक शहडोल कुमार प्रतीक ने मौके पर पहुंचकर ग्राम वासियों की समस्याएं सुनी। 

ग्रामीणों ने बताया कि मतदान केंद्र खाम्हीडोल के मतदाताओं द्वारा गांव में लाइट, पानी, रोड की समस्या का निराकरण कराने एवं रामपुर बटुरा के मतदाताओं द्वारा कोल माइंस से पुनर्वास की समस्या एवं पड़रिया में पानी की समस्या, थाने के परिसीमन से संबंधित समस्याओं का निराकरण न होने से मतदान का बहिष्कार किया गया था। 

मौके पर ग्रामीणों की समस्या सुनकर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा समझाईए के पश्चात मतदान केंद्र खाम्हीडोल, रामपुर बटुरा एवं पड़रिया के मतदाताओं ने बात मानकर मतदान की सहमति देते हुए मतदान कर लोकतंत्र निर्माण में अपनी भागीदारी दी।

साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है। 

DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं।  “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।” 

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ