DRMS NEWS

DRMS NEWS

डायल-100 एफ.आर.व्ही को एक बालक अकेले परेशान घुमते हुए मिला...

  मध्य प्रदेश के सागर में रात्रि में अकेले भटक रहे बालक को डायल-112/100 सेवा ने परिजन से मिलाया

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936 

DRMS NEWS सागर। थाना सनोधा के अंतर्गत ग्राम परसोरिया में रात्रि गश्त कर रही डायल-100 एफ.आर.व्ही को एक बालक अकेले परेशान घुमते हुए मिला। बालक के पास जाकर डायल-100 स्टाफ पूँछा तो उसने बताया कि वह सागर का रहने वाला है और दोस्तों के साथ घूमने आया था, रात्री में उनसे साथ छूट जाने से भटक गया है। 

डायल-100 स्टाफ ने इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में  दी। सूचना प्राप्ति पर स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल द्वारा तत्काल डायल-100 वाहन को मदद बालक की मदद करने हेतु निर्देशित किया।

डायल-112/100 स्टाफ प्रधान आरक्षक रामचंद एवं पायलेट दीपक लोधी निर्देशानुसार बच्चे के बताये पते पर डायल-100 वाहन से सागर पहुंचे और वहां पहचान  सत्यापन उपरांत बालक को परिजन के सुपुर्द किया गया। 

परिजन द्वारा डायल-112/100 सेवा का आभार व्यक्त किया गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार  बालक बालक शाम को दोस्तों के साथ घूमने गया था और उनसे बिछड़कर रास्ता भटक गया था।    


शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाले आरोपी को छोला मंदिर पुलिस ने किया गिरफ्तार

DRMS NEWS भोपाल। फरियादिया उम्र 27 साल निवासी छोला मंदिर भोपाल ने थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत किया कि मैं पिछले सात सालों से अपने पति के साथ नही रहती हूँ। मेरे तीन बच्चे है, जो कुछ दिन मेरे पास तथा कुछ दिन मेरे पति के पास रहते है, वर्ष 2022 मे मेरी पहचान भगवान सिंह गुर्जर उर्फ गोलू से हुई थी, जिससे मेरी बात चीत होने लगी थी, 16 जून  2022 को गोलू मेरे घर आया, तब मेरे बच्चे मेरे पति के पास थे मैं घर पर अकेली थी, गोलू बोला कि मैं तुम्हे पसंद करता हूँ  और मौका पाकर मेरे घर का दरबाजा बंद कर मेरे साथ जबरजस्ती गलत काम किया, उसके बाद बोला कि तुम अपने पति से तलाक ले लो, तब मैने अपने पति से तलाक की बात की तो वह मान गये, फिर भगवान सिंह उर्फ गोलू ने मेरे साथ कई बार शारिरिक संबंध बनाये  19 अप्रैल 2024 को भगवान सिंह मुझसे कहकर चला गया कि, मैं कुछ दिन के लिये घर जा रहा हूं , वापिस आकर मुझसे शादी की बात आगे बढ़ायेगा, लेकिन वह आज दिनांक तक घर से वापिस नही आया।

मुझे पता चला है कि उसने किसी और से शादी कर ली है, भगवान सिंह ने मुझसे शादी का झांसा देकर गलत काम किया है, रिपोर्ट पर थाना छोला मंदिर में अपराध क्रमांक 292/24 धारा 376, 376 (2) एन, 450, 506 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुरेश चन्द्र नागर के नेतृत्व में फरार आरोपी भगवानदास गुर्जर की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई।

थाना प्रभारी थाना छोला मंदिर सुरेशचन्द नागर, उप निरीक्षक शिवेन्द्र मिश्रा, उप निरीक्षक रिचा चौहान, आरक्षक भरत आरक्षक मुकेश महिला सैनिक किरन पुलिस टीम द्वारा भगवानदास उर्फ गोलू के फोन नंबर की लोकेशन प्राप्त कर आरोपी को बैरसिया से गिरफ्तार करने मे सफलता अर्जित की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ