सेमरी गाँव के पास एक ट्रेक्टर-ट्राली पलट जाने से जाने से गंभीर रूप से जख्मी महिला सहित 06 लोग घायल
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936
DRMS NEWSनर्मदापुरम। थाना सोहागपुर के अंतर्गत सेमरी गाँव के पास एक ट्रेक्टर-ट्राली पलटने से 06 लोग घायल हो गए थे। इस घटना की पुलिस सहायता के लिए इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को रात्रि में सूचना मिलने पर तत्काल नर्मदा पुरम जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112/100 स्टाफ सउनि अशोक, आरक्षक संजय एवं पायलेट विजय कुमार ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि वनखेड़ी से चालीस गाँव जा रहे यात्रियों की ट्रेक्टर ट्राली के सामने अचानक गाय आ जाने से ट्रेक्टर -ट्राली अनियत्रित होकर पलट गई थी। इस
इस दुर्घटना में घायल हुए 06 लोगों को डायल-100 एफ.आर.व्ही से ले जाकर उपचार हेतु शासकीय अस्पताल सोहागपुर छोड़ा, जहाँ से गम्भीर घायल हुई एक महिला को नर्मदापुरम रेफर किया गया। अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है ।

0 टिप्पणियाँ