DRMS NEWS

DRMS NEWS

राज्य स्तरीय एकीकृत पुलिस आपातकालीन सेवा डायल-112/100 भोपाल

 भरेरू रेल्वे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर यात्री घायल

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936 

DRMS NEWS विदिशा। थाना गंजबासौदा के अंतर्गत भरेरू रेल्वे स्टेशन के पास एक व्यक्ति ट्रेन से गिर कर घायल हो गये गया था। पुलिस सहायता के लिए एक स्थानीय व्यक्ति ने इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को मिलने पर तत्काल विदिशा जिले के गंजबासौदा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को तत्काल मदद के लिए रवाना किया गया। 

डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक संतोष शुक्ला पायलेट राम गोपाल शर्मा, भरेरू रेल्वे स्टेशन से पटरी पर दो किलो मीटर पैदल चल कर घायल व्यक्ति के पास पहुँचे और घायल व्यक्ति को तत्काल एफआरवी वाहन तक लाकर शासकीय अस्पताल गंजबासौदा पहुँचाया और अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है ।

 

निवाड़ी से रतनगढ़ जा रहे परिवार की कार ग्वालियर के गिजौर्रा क्षेत्र के सुनसान रास्ते में देर रात हुई खराब

DRMS NEWS ग्वालियर। थाना गिजौर्रा के अंतर्गत रतनगढ़ घाटी पर यात्री माथुर चतुर्वेदी की कार खराब हो गई थी। उनके साथ उनके परिवार की महिलाएं भी थीं। पुलिस सहायता के लिए इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में को रात्रि 01:10 बजे सूचना मिलने पर तत्काल ग्वालियर जिले के गिजौर्रा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया । 

डायल-112/100 स्टाफ ने मौके पर पहुँचकर बताया कि निवाड़ी से रतनगढ़ दर्शन करने जा रहे परिवार की कार सुनसान क्षेत्र में खराब हो गयी थी, आस पास से कोई सहायता नहीं मिलने पर परिवार ने डायल-112/100 पर कॉल कर मदद मांगी थी। डायल-112/100 स्टाफ ने कार को सुरक्षित स्थान पर खड़ी करवा कर परिवार के सदस्यों की होटल में रुकने की व्यवस्था करवाई । परिवार के सभी सदस्यों ने डायल-112/100 सेवा का आभार व्यक्त किया।

 

धुरेरी गाँव में रात्रि में 20 वर्षीय युवक ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन

DRMS NEWS उज्जैन। थाना इंगोरिया के अंतर्गत धुरेरी गाँव में एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था । चिकित्सा वाहन व्यस्त होने से यवक को अस्पताल ले जाने हेतु पुलिस सहायता के लिए इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को सूचना मिलने पर तत्काल उज्जैन जिले के इंगोरिया थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।  

डायल-112/100 स्टाफ सैनिक 360 राकेश परिहार एवं पायलेट लोकेन्द्र सिंह पँवार ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि 20 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। डायल 112/100 सेवा द्वारा युवक को परिजन के साथ शासकीय अस्पताल इंगोरिया पहुँचाया गया। 



बालाघाट के वारासिवनी में मोटर साइकिल की टक्कर से 45 वर्षीय महिला हुई घायल  

DRMS NEWS बालाघाट। थाना वारासिवनी के अंतर्गत वार्ड नंबर 04 में एक महिला मोटर साइकिल की टक्कर से घायल हो गई थी । पुलिस सहायता के लिए इसकी  सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को घटना की सूचना मिलने पर तत्काल बालाघाट जिले के वारासिवनी थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। 

डायल-112/100 स्टाफ प्रधान आरक्षक 663 रवीन्द्र हनवत एवं पायलेट नितिन कोणीकर ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि मोटर साइकिल की टक्कर से 45 वर्षीय राहगीर महिला घायल हो गयी थी। डायल-112/100 सेवा द्वारा घायल महिला को शासकीय अस्पताल वारासिवनी पहुँचाया गया ।


परसवार गाँव के पास स्पीड ब्रेकर से उछल कर स्कूटी  हुई बेकाबू सड़क पर गिरने से दंपति  घायल

DRMS NEWS सीधी। थाना चुरहट के अंतर्गत परसवार गाँव के पास एक होने से दो लोग घायल हो गये थे । पुलिस सहायता के लिए इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को सूचना प्राप्ति पर तत्काल सीधी जिले के चुरहट थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक अमित तिवारी एवं पायलेट शिवदास साहू ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि ब्रेकर पर से उछल कर स्कूटी के अनियंत्रित हो जाने से स्कूटी से गिरकर दंपति घायल हो गये थे। डायल-112/100 सेवा द्वारा घायलों को शासकीय अस्पताल चुरहट पहुँचाया गया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ