DRMS NEWS

DRMS NEWS

ग्राम जागरूकता समूह (VAG) करेंगे लोगों को जागरूक

  जिले के ग्रामीण एवं शहरी अंचलों में दगना कुप्रथा निषेध अभियान 01 मई से 10 मई 2024 तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936 

DRMS NEWS शहडोल ग्रामीण एवं शहरी अंचलों में नवजात बच्चों को दागने की घटनाएं लगातार प्रकाश में आती रही है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बच्चों को दागे जाने की घटनाओं का सर्वेक्षण कर 32 ग्रामों का चिन्हाकंन दगना रोकथाम के लिये किया गया है। 

जिला कलेक्टर के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, सामाजिक न्याय विभाग के समन्वय से दगना कुप्रथा निषेध अभियान 01 मई 2024 से 10 मई 2024 तक चलाया जा रहा है।

मनोज लारोकर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास जिला शहडोल म0प्र0 ने बताया कि दागना कुप्रथा निषेध अभियान अंतर्गत दिवसवार विभिन्न अंतर्विभागीय गतिविधियों का आयोजन किया जाना है। 

ग्राम जागरूकता समूह (VAG) करेंगे लोगों को जागरूक 

इस तारतम्य 01 मई 2024 को चिन्हांकित ग्रामों में महिला बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग एवं पंचायत ग्रामीण विकास विभाग के समन्वय से ग्राम जागरूकता समूह (VAG), जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, ग्राम सचिव/रोजगार सहायक एवं बीएलओ शामिल है। 

इस समूह के द्वारा दागना कुप्रथा रोकथाम हेतु सभा, चौपाल लगाकर ग्राम के लोगों को जागरूक करते हुये नवजात शिशुओं के बीमार होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा कार्यकर्ता के माध्यम से ईलाज कराया जाना है, ताकि दागना जैसीे कुप्रथा को समाप्त किया जा सके।

दगना रोकथाम अभियान अंतर्गत जिले की सोहागपुर परियोजना के ग्राम बंधवा, बरूका, कोटमा, आदि ग्रामों में सास बहु सम्मेलन आयोजित कर ग्राम की महिलाओं को दगना कुप्रथा को रोकने हेतु सास एवं बहुओं को जागरूक किया गया तथा ग्राम हर्दी 77 में नवजात शिशुओं की माताओं से दागने की अपील मे हस्ताक्षर कराये गये। 

इसी प्रकार परियोजना बुढ़ार के चिन्हांकित ग्रामों में रैली, चौपाल आयोजन, नारे लेखन, एवं  दगना रोकथाम हेतु बघेली गीत के द्वारा जागरूकता का कार्य किया गया। 

जिले के गोहपारू, जयसिंहनगर व ब्यौहारी परियोजना अंतर्गत ग्रामों में अंतर्विभागीय समन्वय कर सेक्टर पर्यवेक्षक, कार्यकर्ता व आशा तथा सचिव के द्वारा चौपाल आयोजन कर उपस्थित ग्रामजन, महिलाओं को जागरूक किया गया तथा दागना के दुष्परिणामों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गयी। साथ ही गृह भेट कर गर्भवती व धात्री महिलाओं के घरों के बाहर अपील चस्पा करते हुये उनके परिजनों को समझाइस दी गयी। 

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है।  “DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं।  “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।” 

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ