ग्राम पंचायत हरदी -77 में जिला स्तरीय दगना के विरुद्ध जागरूकता अभियान तथा बाल विवाह प्रतिषेध कार्यशाला आयोजित 
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936
DRMS NEWS शहडोल। कलेक्टर तरुण भटनागर के दिशा निर्देशन में सोहागपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत हरदी 77 में जिला स्तरीय दगना के विरुद्ध जागरूकता अभियान तथा बाल विवाह प्रतिषेध कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिले में 1 मई से 10 मई तक दगना कुप्रथा के विरुद्ध व्यापक जन जागरूकता अभियान आयोजित की गई।
इसी कड़ी में यह जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज लारुकर सहायक संचालक अखिलेश मिश्रा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर ए.के. लाल विकासखंड चिकित्सा अधिकारी सुनील स्थापक जिला शिक्षा अधिकारी डीसी अमर सिंह सहायक संचालक सामाजिक न्याय प्रज्ञा मरावी, दगना जिला टास्क फोर्स समिति के सदस्य शुभम बघेल मंचासीन रहे।
परियोजना अधिकारी सोहागपुर आनंद अग्रवाल कार्यक्रम का संचालन करते हुए द्वारा ग्राम पंचायत हरदी 77 में पूर्व में आए दगना के प्रकरणों की जानकारी दी गई।
मनोज लारुकर द्वारा दगना कुप्रथा के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए इससे दूर रहने की समझाइए ग्राम वासियों को दी गई। अखिलेश मिश्रा सहायक संचालक द्वारा बाल विवाह के कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए बाल विवाह नहीं करने की समझाइए दी गई।
शुभम बघेल द्वारा बताया गया की जिले में 2016_17 से दगना के विरुद्ध चलाए गए अभियान से कुप्रथा में गिरावट आई है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री मरपाची एवं डीपीसी अमर सिंह द्वारा बताया गया कि सभी कुप्रथाओं को शिक्षा के माध्यम से ही दूर किया जा सकता है। डॉ. सुनील स्थापक द्वारा दगना के संबंध में विगत 10 दिवसों में किए गए कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी गई।
जिला आयुष अधिकारी शहडोल द्वारा दागना एवं बाल विवाह जैसी बुराइयों से दूर रहने की अपील की गई। जिला स्तरीय कार्यक्रम में दगना कुप्रथा के संबंध में पर्यवेक्षक श्रीमती आभा श्रीवास्तव द्वारा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय महिलाओं द्वारा भागीदारी निभाई गई तथा गांव की किशोरी बालिकाओं द्वारा दगना कुप्रथा के संबंध में महिलाओं के हाथों में मेहंदी लगाई गई। सामाजिक न्याय विभाग से आए कला पथक दल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से ग्राम वासियों को जागरूक किया गया।
जिला स्तरीय इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया गया जिसमें ग्राम वासियों द्वारा अपना स्वास्थ्य जांच कराया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा टेक होम राशन तथा मोटे अनाजों से बनाई गई पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम के अंत में सभी ग्राम वासियों को दगना को प्रथा से दूर रहने तथा बाल विवाह नहीं करने की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में आरबीएसके के टीम से डॉक्टर वंदना सिंह डॉ मनोज शुक्ला डॉ संध्या एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताएं आशा कार्यकर्ता, पर्यवेक्षक अंजू श्रीवास्तव, ग्राम पंचायत सचिव राजकिशोर एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाएं उपस्थिति।
0 टिप्पणियाँ