DRMS NEWS

DRMS NEWS

पुलिस को मिली सूचना एक व्यक्ति लगा रहा है फांसी

आत्महत्या का प्रयास कर रहे 35 वर्षीय व्यक्ति को परिजनों ने समय रहते फंदे से उतारा और पुलिस को दी सूचना 

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936 

DRMS NEWS मुरैना। थाना दिमनी के अंतर्गत एक व्यक्ति ने फाँसी लगाकार आत्महत्या का प्रयास किया था।  व्यक्ति को उसके परिजनों ने समय रहते फंदे से उतार लिया था। उसे अस्पताल ले जाने हेतु पुलिस सहायता के लिए इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को  सूचना मिलने पर तत्काल मुरैना जिले के अम्बाह थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। 

डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक मुकेश जाट, योगेन्द्र चौहान एवं पायलेट आनन्द  शर्मा ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि 35 वर्षीय व्यक्ति  जो अपने  निजी एवं पारिवारिक कारणों से अपनी जान देने का प्रयास कर रहा था। उसे परिजनों द्वारा फंदे से उतार लिया गया था  । डायल 112/100 स्टाफ परिजन के साथ एफ़आरव्ही वाहन से व्यक्ति को उपचार हेतु शासकीय अस्पताल अम्बाह पहुँचाया गया, जहाँ से उसे प्राथमिक उपचार उपरान्त जिला अस्पताल मुरैना  रेफर किया गया । अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है ।


अप्राकृतिक कृत्य करने वाले आरोपी को छोला पुलिस ने किया गिरफ्तार

DRMS NEWS भोपाल। भोपाल के छोलामंदिर क्षेत्र निवासी 21 वर्षीय फरियादी ने लिखित शिकायती आवेदन पत्र प्रस्तुत किया कि  08 मई 2024 को मेरी गाय मल्टी के सामने मैदान मे पेड़ के नीचे बैठी हुई थी, तभी कालोनी का छोटू मालवीय मेरी गाय के साथ बुरा काम कर रहा था तब मेने अपनी खिड़की से विडियो बना लिया और मोहल्ले के अन्य लोगों को दिखाया बाद में रिपोर्ट करने थाना पहुंचा। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना छोला मंदिर में अपराध क्रमांक 281/24 धारा 377 भादवि पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुरेश चन्द्र नागर के नेतृत्व में फरार आरोपी छोटू मालवीय की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई।

थाना प्रभारी थाना छोला मंदिर सुरेश चन्द नागर, उप निरीक्षक महेश सरेयाम, प्रधान आरक्षक प्रेम नारायण, आरक्षक भरत, आरक्षक मुकेश पुलिस टीम द्वारा प्रकरण के फरार आरोपी छोटू मालवीय पिता कालूराम मालवीय उम्र 30 साल निवासी भानपुर मल्टी छोला मंदिर भोपाल को आरोपी के घर से गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ