DRMS NEWS

DRMS NEWS

राजस्व महाअभियान में भी राजस्व प्रकरणों का निराकरण नहीं होना बहुत ही गंभीर उदासीनता : कमिश्नर

 कमिश्नर ने एसडीएम एवं तहसील कार्यालय जयसिंहनगर का निरक्षण के दौरान राजस्व प्रकरणों के निराकरण में उदासीनता पर व्यक्त की कड़ी नाराजगी

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936 

DRMS NEWS शहडोलकमिश्नर शहडोल संभाग बीएस जामोद ने 3 मई 2024 को तहसील कार्यालय जयसिंहनगर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने तहसील कार्यालय में आलमारियां खोलकर राजस्व प्रकरणों के निराकरण से संबंधित फाइलें निकाल कर देखी, निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में राजस्व प्रकरणों को दायरा पंजी में दर्ज नहीं करने पर कमिश्नर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। 

राजस्व महाअभियान में भी राजस्व प्रकरणों का निराकरण नहीं होना बहुत ही गंभीर उदासीनता

कमिश्नर का कहना था कि राजस्व महा अभियान में भी राजस्व प्रकरणों का निराकरण नहीं होना बहुत ही गंभीर उदासीनता है। उन्होंने मौके पर उपस्थित एसडीएम को  निर्देश दिए कि वह अपनी निगरानी में राजस्व प्रकरणों को दायरा पंजी में दर्ज कराएं तथा राजस्व प्रकरणों का सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ निराकरण कराएं। 

किसी भी प्रकार की उदासीनता और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

कमिश्नर ने निर्देश दिए की राजस्व प्रकरणों के निराकरण में किसी भी प्रकार की उदासीनता और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।  कमिश्नर ने एसडीएम कार्यालय का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्रीमती प्रगति वर्मा ने कमिश्नर को एसडीएम कार्यालय के विभिन्न प्रभागों के संबंध में जानकारी दी। 

इस दौरान कमिश्नर ने जाति प्रमाण पत्र के लिए प्राप्त आवेदनों के संबंध में जानकारी ली तथा निर्देश दिए की जाति प्रमाण पत्र के आवेदनों का तेजी से निराकरण सुनिश्चित कराएं।

निरीक्षण के दौरान संयुक्त आयुक्त विकास मगन सिंह कनेश, एसडीएम जयसिंहनगर श्रीमती प्रगति वर्मा तहसीलदार जयसिंहनगर, दीपेंद्र सिंह तिवारी उपस्थित रहे।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है।  “DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं।  “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।” 

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ