DRMS NEWS

DRMS NEWS

एडीजीपी व पुलिस अधीक्षक सहित अनुसंधान टीम घटना स्थल पर पहुंचे

एडीजीपी द्वारा हत्या के फरार आरोपी रवि तिवारी पर 30 हजार रूपये का ईनाम किया घोषित, मृतक की पत्नी गिरफ्तार 

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936 

DRMS NEWS शहडोल ग्राम रेउंसा निवासी ओम प्रकाश पाल उम्र 25 वर्ष की हत्या के प्रकरण में मृतक की पत्नी कल्पना पाल और ग्राम मेडरा थाना मझौली जिला सीधी निवासी रवि तिवारी के विरुद्ध थाना ब्यौहारी में अपराध क्रमांक 262/2024 धारा 120B, 302, 201 ता.हि. पंजीबद्ध हुआ है। 

एडीजीपी व पुलिस अधीक्षक सहित अनुसंधान टीम घटना स्थल पर पहुंचे 

इस घटना की सूचना पर 03 मई 2024 को अतिरिक्‍त अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, शहडोल जोन डी.सी. सागर घटना स्थल पर एफ एस एल अधिकारी अहिरवार और उपनिरीक्षक मोहन पड़वार के साथ पहुँचे और घटना स्थल का निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण कर पुलिस अधीक्षक शहडोल एवं अनुसंधान टीम को अपराध के अनुसंधान में वैज्ञानिक, फोरेंसिक, सायबर फोरेंसिक, परिस्थितिजन्‍य साक्ष्‍य आदि के आधार पर अग्रिम कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। 

इस प्रकरण में एडीजीपी श्री सागर द्वारा इस घटना के फरार आरोपी रवि तिवारी को गिरफ्तार करने मे सहयोग प्रदान करने वाले  व्यक्ति को रूपये 30 हजार के नगद ईनाम की उद्घोषणा की गई है।   

मर्ग की जाँच के दौरान शव पंचनामा कार्यवाही में मृतक के चेहरा तथा हाथ में पाई गई चोटें

21 अप्रैल 2024 को घटना की सूचना पर मर्ग क्रमांक 38/2024 धारा 174 जा.फौ. का मर्ग कायम कर जाँच मे लिया गया है।  मर्ग की जाँच दौरान शव पंचनामा कार्यवाही मे मृतक के चेहरा तथा हाथ में चोटें पाई गई। मृतक ओम प्रकाश के शव का पी.एम. सी.एच.सी. ब्यौहारी मे कराया गया।  

पी.एम. रिपोर्ट में मृतक के मौत का कारण फांसी से श्वांस अवरूद्ध होने से एवं हत्या की प्रकृति का होना पाया 

02 मई 2024 को ब्यौहारी थाने में प्राप्त पी.एम. रिपोर्ट में पी.एम. कर्ता डाक्टर ने मृतक के मौत का कारण फांसी से श्वांस अवरूद्ध होने से एवं हत्या की प्रकृति का होना लेख किया गया।  

मर्ग जांच में मिले परिस्थितिजन्य साक्ष्य एवं पी.एम. रिपोर्ट के आधार पर, आरोपी रवि तिवारी पिता रामराखन तिवारी निवासी मेडरा थाना मझौली जिला सीधी एवं मृतक की पत्नी कल्पना पाल पति ओम प्रकाश पाल उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम रेऊसा थाना ब्यौहारी के विरूद्ध अपराध धारा 120B, 302, 201 ता.हि. का कायम किया गया। 

मामले की विवेचना के दौरान आरोपिया कल्पना पाल को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा आरोपी रवि तिवारी फरार है। फरार आरोपी रवि तिवारी को गिरफ्तार करने मे सहयोग प्रदान करने वाले व्यक्ति को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन शहडोल द्वारा तीस हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया है।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है।  “DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं।  “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।” 

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ