महात्मा गांधी स्टेडियम में ग्रीष्म कालीन सांस्कृतिक एवं खेल प्रशिक्षण शिविर 
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936
DRMS NEWS शहडोल। सम्भागायुक्त शहडोल के आदेशानुसार, तीनों जिलों मे यह कार्यक्रम, खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित किया जा रहा जिसमें जिला शिक्षा एवं जनजातीय विभाग का भी सहयोग लिया जा रहा है, शहडोल में भी खेल कूद, योग, कराते के साथ सांस्कृतिक विधा के प्रशिक्षण में गांधी स्टेडियम के हाल में सुबह-शाम, प्रशिक्षक कलाकार लकी चतुर्वेदी एवं उनकी संस्था सम्पूर्ण नाट्य एवं लोक कला समिति शहडोल व अभिव्यक्ति डांस ड्रामा एवं पर्सनालिटी डेवलपमेंट क्लासेस शहडोल के सहयोग से, डांस, नाटक, गीत, लोक नृत्य, लोक गीत, नृत्य आदी सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
यह प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क है जो 1 मई 2024 से 31 मई 2024 तक आयोजित की जा रही अलग-अलग विधा के प्रशिक्षक अलग- अलग सुनिश्चित स्थानों पर प्रशिक्षण दे रहे हैं, जिसमें बच्चों एवं युवाओं का उत्साह बढ़ रहा है और वो बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें तीनों जिले अनुपपुर, उमरिया, शहडोल के कलेक्टरों का भी बराबर सहयोग मिल रहा है।
इसी प्रकार गांधी स्टेडियम के बैडमिंटन हाल में सत्येन्द्र सोनी प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में बालक- बालिकाओं को बैडमिंटन में प्रशिक्षण दिया जा रहा।
शिविर में भाग लेने वाले बालक- बालिकाएं उमंग-उत्साह के साथ बैडमिंटन के खेल नियमों के साथ ही इस खेल के गुर सीखे रहें हैं, जो कि इस शिविर के माध्यम से भविष्य में स्टार खिलाड़ी बन कर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।
~~~•~~~•~~~•~~~•~~~•~~~•~~~
11 दिवसीय नाट्य कला एवं नाट्य सामग्री निर्माण प्रशिक्षण
DRMS NEWS शहडोल। आयोजक संस्था सम्पूर्ण नाट्य एवं लोक कला समिति शहडोल द्वारा 6 मई से 16 मई तक अभिव्यक्ति डांस ड्रामा एवं पर्सनालिटी डेवलपमेंट क्लासेस शहडोल में न रोड चरक सिटी के बगल में, आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में नाटक से सम्बंधित मुखौटा निर्माण, चित्रकला, नाट्य साज सज्जा, एवं नाट्य प्रशिक्षण के विधा अंतर्गत आयोजन किया जा रहा है।
संचालक एवं युवा नाट्य एवं लोक कलाकार रंगकर्मी लकी चतुर्वेदी एवं उनकी सहयोगी कलाकार टीम में जो इस प्रशिक्षण में अहम भूमिका निभा रहे हैं, उनमें विशाल सिंह, आदित्य मर्चेंट, अजय धुर्वे, रेनू विश्वकर्मा, अज्जू बर्मन, अतुल नापित, अभिषेक शिवा इत्यादि कलाकार सामिल है।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है। “DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं। “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।”
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

0 टिप्पणियाँ