कमिश्नर ने ग्रामीणों से की चर्चा, सुनी समस्याएं
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936
DRMS NEWS शहडोल। कमिश्नर शहडोल संभाग बी.एस. जामोद 10 मई 2024 को जनपद पंचायत करकेली के ग्राम पंचायत पठारी कला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने ग्राम पंचायत पठारी कल के ग्रामीणों से चर्चा की एवं ग्रामीणों की समस्याएं सुनी।
ग्राम पंचायत पठारी कला के ग्रामीणों ने पानी की समस्या के बारे में कमिश्नर शहडोल संभाग को अवगत कराया।
इस दौरान कमिश्नर ने मौके पर उपस्थित कार्यपालन यंत्री पीएचई को निर्देश दिए की ग्रामीणों को पानी उपलब्ध कराने हेतु समुचित व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही ग्राम पंचायत पठारी कला में निर्मित कुंआ का चौड़ी कारण करने के भी निर्देश दिए एवं साथ ही कमिश्नर ने कुंआ का भी निरीक्षण किया।
चर्चा के दौरान कमिश्नर ने ग्रामीणों से उचित मूल्य की दुकान में उपलब्ध कराए जा रहे खाद्यान्नों के बारे में भी जानकारी ली।
इस दौरान कलेक्टर उमरिया धर्णेन्द्र कुमार जैन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत उमरिया श्री अभय सिंह ओहरिया भी कमिश्नर के साथ रहे।

0 टिप्पणियाँ