कमिश्नर ने उप स्वास्थ्य केंद्र पठारी कला का किया
निरीक्षण
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936
DRMS NEWS शहडोल। कमिश्नर शहडोल संभाग बी.एस. जामोद ने आज उमरिया जिले के करकेली विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत उप स्वास्थ्य केंद्र पठारी कला का अधिकारियों के दल के साथ निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने उप स्वास्थ्य केंद्र पठारी कला में गर्भवती महिलाओं के पंजीयन एवं शिशु के पंजीयन रजिस्टर का अवलोकन किया।
पंजीयन रजिस्टर में पूर्ण जानकारी नहीं होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। कमिश्नर ने एएनएम पठारी कला गीता बैगा को निर्देश दिए की पंजीयन रजिस्टर को सम्पूर्ण जानकारी के साथ तैयार करें।
उन्होंने निर्देश दिए की गर्भवती महिलाओं को समय-समय पर लगने वाले टीके के बारे में जानकारी दें एवं निर्देश दिए कि गर्भवती महिलाओं को समय-समय पर टीके लगाए जाएं, साथ ही 0 से 5 वर्ष तक के शिशु को भी समय पर आवश्यक टीके लगाए जाएं यह सुनिश्चित करें।
कमिश्नर शहडोल संभाग ने मौके पर उपस्थित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी उमरिया डॉ. आर.के. मेहरा को निर्देश दिए की उमरिया जिले अंतर्गत समस्त स्वास्थ्य केंद्र एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों के कार्य प्रणाली को सुदृढ़ एवं कारगर बनाएं।
कमिश्नर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी उमरिया को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों के लिए पर्याप्त व्यवस्था एवं समुचित मात्रा में दवाईयां मुहैया कराई जाए।
इस दौरान कलेक्टर उमरिया धर्मेंद्र कुमार जैन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत उमरिया अभय सिंह ओहरिया भी साथ रहे।

0 टिप्पणियाँ