विद्युत विहीन गांवों एवं बस्तियों का करें सर्वे - कलेक्टर
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936
DRMS NEWS शहडोल। कलेक्टर तरूण भटनागर ने विद्युत विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि जिले में विद्युत विहीन गांवों एवं बस्तियों का विद्युतीकरण हेतु सर्वे करें। कलेक्टर तरूण भटनागर 13 मई 2024 को कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागर में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे।
जल जीवन मिशन का कार्य तेजी से पूर्ण कराएं
समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन का कार्य बहुत धीमी गति से हो रहा है। उन्होने निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन के तहत किये जा रहे कार्य उच्चगुणवत्ता एवं समय-सीमा में पूर्ण कराएं।
सर्वे एजेन्सी हर एक गांव एवं घर का सर्वे करें, सर्वे के दौरान कोई गांव व मकान वंचित न रहे
उन्होंने निर्देश दिए कि सर्वे एजेन्सी हर एक गांव एवं घर का सर्वे करें, सर्वे के दौरान कोई गांव व मकान वंचित न रहे यह सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान महिला एवं बाल विकास की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास के अधिकारी को निर्देश दिए कि आप जिले में अप्रारम्भ आंगनवाड़ी भवनों की सूची तैयार करें एवं इसके लिए संबंधित पटवारी एवं तहसीलदार की सहमति से भवन निर्माण हेतु जमीन चिन्हांकन कर संबंधित एसडीएम को सूचित करें।
कलेक्टर ने दिये निर्देश सोशल मीडिया प्लेटफार्म में प्राप्त शिकायतों का करें निराकरण
बैठक में कलेक्टर तरूण भटनागर ने बताया कि कलेक्टर शहडोल के सोशल मीडया प्लेटफार्म में प्राप्त शिकायतों का भी निराकरण किया जायगा। उन्होनें से अधिकारियों को निर्देश दिए कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म में प्राप्त शिकायतों का संबंधित विभाग के अधिकारी निराकरण कर जानकारी प्रस्तुत करेंगे।
राजस्व संबंधी सभी प्रकरणों नामांतरण, बटांकन, सीमांकन का कार्य तेजी से
पूर्ण कराएं
बैठक में कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदार को निर्देश दिए हैं कि राजस्व संबंधी सभी प्रकरणों नामांतरण, बटांकन, सीमांकन का कार्य तेजी से पूर्ण कराएं। उन्होनें निर्देश दिए हैं कि इस कार्य हेतु पटवारी को साथ लेकर तहसीलदार स्वयं कार्य करें एवं एसडीएम इसकी प्रत्येक सप्ताह समीक्षा करें।
उन्होनें समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आपके स्तर पर कोई कार्यवाही लंबित है तो इस पर पूर्ण रूप से कार्यवाही करें इसके बाद ही जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।
उपार्जन के बाद परिवहन का कार्य तेजी से कराएं एवं उपार्जन के बाद भुगतान की कार्यवाही को लंबित न करें
कलेक्टर ने खाद्य विभाग की समीक्षा करते हुए खाद्य विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि उपार्जन के बाद परिवहन का कार्य तेजी से कराएं एवं उपार्जन के बाद भुगतान की कार्यवाही को लंबित न करें।
सीएमओ को दिए निर्देश नगर अंतर्गत सड़क निर्माण के पहले सीवर लाईन का कार्य पूर्ण कराएं
बैठक के दौरान कलेक्टर ने समस्त सीएमओ को निर्देश दिए हैं कि नगर अंतर्गत सड़क निर्माण के पहले सीवर लाईन का कार्य पूर्ण किया जाए।
उन्होंने निर्देश दिए हैं कि सड़क निर्माण होने के बाद सीवर लाईन एवं अन्य किसी निर्माण कार्य हेतु सड़क को क्षतिग्रस्त न किया जाए यह सुनिश्चित करें।
बैठक में जनजातीय अदिवासी न्याय अभियान के तहत कलेक्टर ने समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को निर्देश दिए हैं कि निर्माण हो रहे आवासों की जांच करें एवं देखें कि किस स्तर तक मकान निर्माण हो चुका हैं एवं कितनी किश्तें प्राप्त हो चुकी हैं।
समस्त सीईओ बिना किसी गतिरोध के शीघ्र आवास कंपलीट करावें
उन्होंने निर्देश दिए हैं कि आवास के हितग्राही को इस बात से अवगत कराएं कि आपके मकान कि जितनी किश्त का चुकी हैं उतने स्तर तक मकान तैयार कर फोटोग्राफ्स प्रस्तुत करें ताकि आपकी अगली किश्त आ जाए, साथ ही उन्होंने समस्त सीईओ को बिना किसी गतिरोध के शीघ्र आवास कंपलीट कराने के निर्देश भी दिए हैं।
बैठक में कलेक्टर ने निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि मतगणना कार्य हेतु सभी तैयारियां पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती अमृता गर्ग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थें।

0 टिप्पणियाँ