DRMS NEWS

DRMS NEWS

सागर में केसरवानी वैश्य सभा के प्रांतीय कार्यकारिणी की होगी बैठक

11-12  मई 2024  को सागर में

 केसरवानी वैश्य सभा के युवक-युवती का परिचय सम्मेलन 

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936 

DRMS NEWS शहडोल मध्य प्रदेश केसरवानी वैश्य सभा एवं केसरवानी वैश्य नगर सभा सागर के संयुक्त तत्वाधान में 11 एवं 12 मई 2024 को वैश्य समाज के अखिल भारतीय विवाह योग्य युवक-युवती के परिचय सम्मेलन का वृहद आयोजन सागर में किया गया है। 

केसरवानी वैश्य सभा के प्रांतीय कार्यकारिणी की भी होगी बैठक

केसरवानी वैश्य समाज के इस महाकुंभ के साथ ही मध्य प्रदेश केसरवानी वैश्य सभा के प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक भी सागर में आयोजित की गई है। यह बैठक 12 मई 2024 को विवाह योग्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन स्थल पर ही आयोजित होगी। प्रांतीय कार्यकारणी में महिला सभा एवं तरुण सभा की भी बैठक  पृथक पृथक कक्ष में आयोजित किया गया है। 

इस संबंध में मध्य प्रदेश केसरवानी वैश्य  सभा के शहडोल जिला अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि दो दिवसीय उक्त आयोजन में देश भर के केसरवानी वैश्य समाज के युवक युवतियों व परिजनों को आमंत्रित किया गया है।  

परिचय सम्मेलन में पहले दिन शनिवार 11 मई 2024 को सुबह 9 बजे से कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ  होगा। तत्पश्चात स्वल्पाहार अतिथि परिचय स्वागत के साथ विवाह योग्य युवक युवतियों के परिचय सम्मेलन का शुभारंभ होगा। भोजन विश्राम उपरांत परिचय सम्मेलन का द्वितीय सत्र होगा। वही रात्रि 8 बजे से भोजन पश्चात विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

सम्मेलन के दूसरे दिन रविवार 12 मई 2024 को आगंतुक अतिथियों का परिचय एवं स्वागत सुबह 8 बजे से होगा, तत्पश्चात विवाह योग्य युवक युवतियो के परिचय सम्मेलन का तृतीय सत्र शुरू होगा। साथ ही आयोजन स्थल में सुबह 10 बजे से मध्य प्रदेश केसरवानी वैश्य सभा की कार्यकारिणी की बैठक पृथक पृथक कक्ष में होगी, केशरवानी वैश्य सभा के साथ ही महिला सभा एवं तरुण सभा की भी बैठक पृथक पृथक कक्ष में होगी।

भोजन विश्राम के पश्चात साय 4 बजे से युवक युवतियों के परिचय सम्मेलन का समापन सत्र होगा। वही रात 8 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम, अतिथियो का उदबोधन, समारोह को सफल बनाने वाले वैश्य बंधुओं के सम्मान के साथ ही सम्मेलन का समापन हो जाएगा। 

मध्य प्रदेश केसरवानी वैश्य सभा के जिला अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने केसरवानी वैश्य नगर सभा सागर के अध्यक्ष प्रहलाद केसरवानी के हवाले से बताया कि सागर संभागीय मुख्यालय में आयोजित युवक युवतियों के परिचय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप मे अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव गुप्त, मध्य प्रदेश केसरवानी वैश्य सभा के अध्यक्ष अनिल गुप्ता, मध्य प्रदेश केसरवानी वैश्य सभा के महामंत्री मनोज गुप्ता, मध्य प्रदेश केसरवानी वैश्य सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जे.पी. गुप्ता मौजूद रहेंगे। 

उन्होंने बताया कि आयोजन के सफल संचालन हेतु विभिन्न समितियों का गठन जिसमें आवास, भोजन, रजिस्ट्रेशन, मंच व्यवस्था, विवाह समिति हेतु पृथक पृथक समिति का गठन कर जिम्मेदारी सौंप दी गई है।  

परिचय सम्मेलन एवं प्रांतीय बैठक में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश केसरवानी वैश्य सभा के राजकमल केसरवानी, सुरेश केसरवानी, सागर नगर सभा के प्रहलाद केसरवानी, राम नारायण केसरवानी, प्रीती केसरवानी, संध्या केसरवानी, विकाश केसरवानी ने आग्रह किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ