DRMS NEWS

DRMS NEWS

बिना नंबर प्लेट की एक डग्गी वाहन तथा निजी भूमि खसरा नंबर 144/1, 144/2 में 15 डग्गी - 75 घनमीटर अवैध रेत जप्त

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं खनिज अधिकारी देवेन्द्र पटले ने खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर की कार्यवाही

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936 

DRMS NEWS शहडोल कलेक्टर तरुण भटनागर के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में शहडोल जिले के अंतर्गत खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर अरविंद शाह, खनिज अधिकारी देवेंद्र पटले  द्वारा रेत के अवैध भंडारण की शिकायत पर आज जिले के ग्राम गोरतारा में जांच  की गई। 

जिसमे रेत का अवैध भंडारण करते एक डग्गी बिना नंबर को जप्त किया गया तथा निजी भूमि खसरा नंबर 144/1, 144/2 में 15 डग्गी 75 घनमीटर को जप्त कर सुपुर्दी में दिया गया तथा वाहन को थाना कोतवाली में खड़ा कराया गया है, वाहन चालक एवं वाहन मालिक अमन यादव पिता मोती लाल यादव के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है तथा वाहन मालिक के विरुद्ध 151 के तहत मामला दर्ज करने हेतु एसडीएम को प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ