DRMS NEWS

DRMS NEWS

पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा पुलिस की कई टीमें गठित कर सुबह संभावित स्थानों पर दबिश देकर सभी आरोपियों को गिरफ्त लिया

पुलिस द्वारा सामूहिक बलात्‍संग के पॉंचों अज्ञात फरार आरोपियों को 24 घंटे में किया गिरफ्तार

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936 

DRMS NEWS शहडोल ग्राम कल्‍याणपुर के जंगल में 06  मई  2024 को शायंकाल में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्‍संग के घटना की सूचना पर 07 मई 2024 को थाना कोतवाली शहडोल में अपराध क्रमांक 290/2024 धारा 376-D, 376 (2)N, 376 (DA) भादवि, 5(G), 6 पॉक्‍सो एक्‍ट अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध पंजीबद्ध किया गया तथा इनकी गिरफ्तारी के लिए एडीजीपी डीसी सागर द्वारा 30 हजार रूपये का ईनाम उद्घोषित किया गया। 

विवेचना टीम द्वारा प्रकरण की विवेचना तत्‍परतापूर्वक करते हुए अज्ञात आरोपियों की सघन पता-तलाश की गई। एडीजीपी शहडोल ज़ोन डी.सी. सागर द्वारा पुलिस अधीक्षक शहडोल कुमार प्रतीक एवं पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस बल के साथ जंगल में घटना स्‍थल की सर्चिंग की गई और घटना स्थल का निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण कर पुलिस अधीक्षक शहडोल एवं अनुसंधान टीम को अपराध के अनुसंधान में वैज्ञानिक, फोरेंसिक, सायबर फोरेंसिक, परिस्थितिजन्‍य साक्ष्‍य आदि के आधार पर अग्रिम कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। मौके पर पहुँचकर सायबर टीम, डॉग स्‍क्‍वॉड, फोरेंसिंक टीम के द्वारा घटना स्‍थल का निरीक्षण किया गया था। 

कोतवाली पुलिस एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा घटना दिनांक को अज्ञात आरोपियों की पता राशि हेतु रात भर लगे रहे। पुलिस द्वारा अथक परिश्रम के बाद सभी अज्ञात आरोपियों को ज्ञात किया और उनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा कई टीमें गठित कर सुबह संभावित स्थानों पर दबिश हेतु रवाना की गई। 

एडीजीपी एवं पुलिस अधीक्षक शहडोल के नेतृत्व में पुलिस द्वारा अथक प्रयासों के फलस्वरूप पुलिस द्वारा 24 घंटे के अंदर सभी फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विवेचना की दौरान निरीक्षक उनि उपेन्द्र त्रिपाठी, बृजेन्द्र मिश्रा, सउनि रजनीश तिवारी, रामराज पाण्डेय, सुरेश कुमार, राकेश बागरी, प्र.आर. उमेश तिवारी, मायाराम, बिलाल, दिनेश केवट, शैलेन्द्र पाटले, सुनील शर्मा, सोनी नामदेव, आर. निर्मल मिश्रा, महेश पाठक, धनजी यादव, अतुल शुक्ला, रौनक पंवार, गिरीश मिश्रा, रामराज लोधी एवं सायबर सेल टीम सत्य प्रकाश मिश्रा, हिमवन्त चंद्र मिश्र एवं प्रकाश द्विवेदी सहित पुलिस टीम ने आरोपियों की सघन पता-तलाशी अभियान में इस मामले में शामिल आरोपी  1. ऐश्वर्य निधि गुप्ता उर्फ लल्लू गुप्ता पिता स्वामी शरण गुप्ता उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम कल्याणपुर वार्ड क्रमांक 08 शहडोल थाना कोतवाली शहडोल, 2. साहिल कुरैशी पिता सहीद कुरैशी उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम कल्याणपुर वार्ड नंबर 06 शहडोल, 3. कैलाश उर्फ मन्नू पनिका पिता राजू पनिका उम्र 29 वर्ष निवासी कल्याणपुर वार्ड नंबर 08 शहडोल, 4. मोहम्मद समीम पिता मोहम्मद अकरम उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम कल्याणपुर थाना कोतवाली जिला शहडोल (म.प्र.), 5. मोहम्मद अफजल अंसारी पिता मोहम्मद फारुख अंसारी उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम कल्याणपुर वार्ड नंबर 06 शहडोल के निवासी को  गिरफ्तार कर हिरासत में लिया है और अग्रिम कार्रवाई जारी है।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है।  “DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं।  “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।” 

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ