DRMS NEWS

DRMS NEWS

संभाग के राजस्व अधिकारियों की बैठक आयोजित

देर से किए गए न्याय का प्रभाव कम हो जाता है- कमिश्नर बी.एस. जामोद 

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936 

DRMS NEWS शहडोलदेर से किए गए न्याय का प्रभाव कम हो जाता है पक्षकार को समय पर त्वरित न्याय मिले तथा न्यायालय के निर्णय का प्रभावी क्रियान्वयन हो तभी न्याय से प्रभावित व्यक्ति लाभान्वित होता है। 

संभाग के सभी राजस्व न्यायालयों के पीठासीन अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि उनके न्यायालय में चल रहे प्रकरणों का समय सीमा में गुणवत्ता के साथ निराकरण हो। 

संभाग के राजस्व अधिकारियों की बैठक आयोजित 

यह निर्देश आयुक्त शहडोल संभाग बीएस जामोद ने आयुक्त सभागार में आयोजित शहडोल संभाग के राजस्व अधिकारियों की बैठक के दौरान दिए।

कलेक्टर अनूपपुर आशीष वशिष्ट, कलेक्टर शहडोल तरूण भटनागर, कलेक्टर उमरिया धरणेन्द्र कुमार जैन, उपायुक्त राजस्व श्रीमती मिनीषा पाण्डेय, संयुक्त आयुक्त विकास मगन सिंह कनेश, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल राजेश जैन, अपर कलेक्टर अनूपपुर अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर उमरिया शिव गोविन्द मरकाम, संभाग के समस्त एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।

आयुक्त शहडोल संभाग ने कहा कि राजस्व न्यायालयों का संचालन समय पर निवर्तन तथा पक्षकार को समय पर निर्णय उपलब्ध कराना राजस्व अधिकारियों का मूल दायित्व है। आपने निर्देश दिए कि राजस्व न्यायालयों मे शत प्रतिशत निराकरण ऑनलाईन आरसीएमएस में पंजीकृत हों। 

प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में हो पक्षकारों को बार-बार न्यायालय के चक्कर नहीं काटना पड़े। एक वर्ष से अधिक समय से राजस्व न्यायालयों में चल रहे सभी प्रकार के प्रकरणों का निराकरण एक माह के भीतर सुनिश्चित किया जाए। आपने कहा कि नामान्तरण सीमांकन बटवारा आदि के प्रकरणों तथा दाण्डिक प्रकरणों का निराकण समय पर हो जाए।

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

वन, राजस्व तथा निर्माण विभाग के अधिकारी संयुक्त रूप से भ्रमण कर निर्माण कार्यों के लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध कराएं- कमिश्नर

DRMS NEWS शहडोलसभी निर्माण कार्य समय सीमा में पूरे किए जाएं जिन निर्माण कार्यों में वन या राजस्व विभाग से जमीन वांछित है वह जमीन समय पर संबंधित निर्माण विभाग को उपलब्ध करा दी जाए। 

निर्माण एजेन्सियों का दायित्व है कि वह समय रहते जमीन के लिए ऑनलाईन आवेदन करें तथा वन, राजस्व एवं निर्माण विभाग संयुक्त रूप से भ्रमण कर जमीन का आवंटन प्राप्त करें। जब तक जमीन आबंटित नहीं हो जाए तब तक निर्माण एजेन्सी संबंधित अधिकारियों के सम्पर्क में  रहे। 

यह निर्देश आयुक्त शहडोल संभाग बीएस जामोद नें आयुक्त सभागार में आयोजित कलेक्टर कान्फ्रेस में विद्युत मंडल, लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन, नगरीय कल्याण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग, ग्रामीण विकास विभाग, आरआरडीए तथा एमपीआरडीसी एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को दिए। 

बैठक में सीसीएफ शहडोल संभाग एसएल उईके, कलेक्टर अनूपपुर आशीष वशिष्ट, कलेक्टर शहडोल तरूण भटनागर, कलेक्टर उमरिया धरणेन्द्र कुमार जैन, उपायुक्त राजस्व श्रीमती मिनीषा पाण्डेय, संयुक्त आयुक्त विकास मगन सिंह कनेश, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल राजेश जैन, अपर कलेक्टर उमरिया शिव गोविन्द मरकाम सहित तीनों जिलों के वन मण्डलाधिकारी तथा विभिन्न निर्माण विभागों के संभाग स्तरीय एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

आयुक्त शहडोल संभाग श्री जामोद ने कहा कि जनता से जुड़े कार्य भूमि की अनुपलब्धता के कारण लंबे समय तक लंबित रह जाते हैं इसके लिए आवश्यक है कि संबंधित निर्माण विभाग डीपीआर तैयार करने के बाद ही भूमि आबंटन संबंधी आवेदन राजस्व एवं वन विभाग के पोर्टल में ऑनलाईन करें। साथ ही समय-समय पर आने वाली आपत्तियों का भी निराकरण सुनिश्चित कराएं। 

उन्होनें एमपीआरडीसी तथा राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को नियमित रूप से कलेक्टर द्वारा आयोजित की जाने वाली बैठकों में शामिल होने के साथ ही निर्मित मार्गों का संधारण करने तथा जमीन संबंधी मुद्दों का जिला स्तर पर निराकरण कराने के निर्देश दिए।

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

सैनिक कल्याण हेतु शहडोल संभाग में लक्ष्य से अधिक सहायता राशि संकलित करने पर राज्यपाल ने आयुक्त शहडोल संभाग को किया सम्मानित

DRMS NEWS शहडोल प्रदेश के माननीय राज्यपाल द्वारा शहडोल संभाग में सैनिकों के कल्याण हेतु लक्ष्य से अधिक राशि  संकलित करने पर आयुक्त शहडोल संभाग श्री बीएस जामोद को ट्राफी एवं प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। 

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा यह ट्राफी एवं प्रसस्ति पत्र कलेक्टर कान्फ्रेस में आयुक्त शहडोल संभाग को सौपा गया। इस अवसर पर सीसीएफ शहडोल संभाग एसएल उईके, कलेक्टर अनूपपुर आशीष वशिष्ट, कलेक्टर शहडोल तरूण भटनागर, कलेक्टर उमरिया धरणेन्द्र कुमार जैन, उपायुक्त राजस्व श्रीमती मिनीषा पाण्डेय, संयुक्त आयुक्त विकास मगन सिंह कनेश उपस्थित रहे।

आयुक्त शहडोल संभाग ने कहा कि सैनिक कल्याण हेतु एकत्र किए जाने वाली सहायता राशि भूतपूर्व सैनिकों की विधवाओं, ऐसे सैनिक परिवार जिनके बच्चे प्रतिभाशाली हैं लेकिन आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा प्राप्त करने में आर्थिक तंगी महसूस कर रहे हैं अथवा गरीब सैनिक विधवाएं तथा निशक्त बच्चों के कल्याण के लिए व्यय की जाती है। 

आयुक्त श्री जामोद ने कहा कि माननीय राज्यपाल द्वारा प्रदान की गई ट्राफी एवं प्रसस्ति पत्र केवल मेरा सम्मान नहीं है बल्कि सैनिकों के कल्याण के लिए दान करने वाले शहडोल संभाग के सभी दानदाताओं का सम्मान है। अपने संभाग के तीनों जिले में लक्ष्य से अधिक दान राशि संकलित करने के लिए संबंधित कलेक्टरों के प्रयासों की भी सराहना की तथा कहा कि आगामी समय में और अधिक राशि संकलित कर के हम उन सैनिकों के परिवार की सेवा कर सकेंगे जिन्होंने देश की सेवा में अपना जीवन बिता दिया है।

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

शासकीय आईटीआई में सत्र 2024 में प्रवेश हेतु पंजीयन 20 मई तक 

DRMS NEWS शहडोल प्राचार्य संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था शहडोल ने जानकारी दी है कि शासकीय आईटीआई में संचालित एनसीव्हीटी, एससीव्हीटी व्यवसायों में प्रवेश हेतु पंजीयन जारी है इच्छुक अभ्यर्थी विभाग के पोर्टल (www.dsd.mp.gov.in) पर "प्रवेश रजिस्ट्रेशन-2024" में जा कर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। 

प्रवेश संबंधी समस्त जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध है। आईटीआई में प्रवेश के लिये रजिस्ट्रेशन हेतु किसी भी नजदीकी ऑनलाइन सहायता केंद्र  से फॉर्म भर सकते हैं। 

शासकीय आईटीआई में प्रवेश हेतु पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य है। प्रवेश पोर्टल पर पंजीयन की अंतिम तिथि 20 मई 2024 है। अधिक जानकारी हेतु विभाग के पोर्टल (www.dsd. mp.gov.in) अथवा नजदीकी शासकीय आईटीआई में संपर्क कर सकते हैं।

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

संभाग में कार्यपालिक दण्डाधिकारी तथा पुलिस संयुक्त रूप से कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने उत्तरदायित्व का निवर्हन करें- कमिश्नर

DRMS NEWS शहडोल कानून व्यवस्था बनाए रखना कार्यपालिक दण्डाधिकारियों तथा पुलिस का संयुक्त दायित्व है। इसमें जिला प्रशासन के अन्य विभागों के अधिकारियों की भी सक्रिय भूमिका आवश्यक है। सभी अधिकारी टीम भावना से कार्य करते हुए परिस्थिति के अनुसार संवेदनशीलता के साथ कार्य करें तथा शहडोल संभाग में कानून व्यवस्था बनाए रखने की नजीर स्थापित करें। 

यह निर्देश आयुक्त शहडोल संभाग बीएस जामोद ने शहडोल संभाग की कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जिला दण्डाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों, कार्यपालिक दण्डाधिकारियों को दिए। 

बैठक में कलेक्टर अनूपपुर आशीष वशिष्ट, कलेक्टर शहडोल तरूण भटनागर, कलेक्टर उमरिया धरणेन्द्र कुमार जैन, पुलिस अधीक्षक शहडोल कुमार प्रतीक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमरिया, प्रतिपाल सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर इशरार अंसारी, उपायुक्त राजस्व श्रीमती मिनीषा पाण्डेय, संयुक्त आयुक्त विकास मगन सिंह कनेश, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल राजेश जैन, अपर कलेक्टर अनूपपुर अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर उमरिया शिव गोविन्द मरकाम, संभाग के समस्त एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।

अवैध गतिविधियों के संचालन को रोकने हेतु पुलिस एवं जिला प्रशासन बेखौफ वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करें

शहडोल जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डीसी सागर ने कहा कि हम सबको जनहित में कार्य करना है। शहडोल संभाग में अवैध गतिविधियों का संचालन नहीं हो, इसके लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस अधिकारी अवैध गतिविधियों जैसे रेत एवं कोयले के अवैध उत्खनन, परिवहन, ओवर लोडिंग, कबाड़, सट्टा, जुआ, ड्रग्स, बलात्कार, अपहरण, सायबर क्राईम, पशुओं की अवैध तस्करी, हत्या, माईनर अपराधों के विरूद्ध बेखौफ होकर बैधानिक कार्यवाही को अंजाम दें। 

आपने पॉवर पॉईन्ट प्रेजेन्टेशन के माध्यम से  संभाग के तीनों जिलों की कानून व्यवस्था की समीक्षा की तथा सभी अधिकारियेां को मिलकर संयुक्त कार्यवाही के निर्देश दिए।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है।  “DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं।  “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।” 

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ