कमिश्नर ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट कोनी का किया निरीक्षण 
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936
DRMS NEWS शहडोल। कमिश्नर शहडोल संभाग बी.एस.जामोद ने शहडोल जिले के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट कोनी का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए।
निरीक्षण के दौरान परियोजना प्रबंधक विजय सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
~~~•~~~•~~~•~~~•~~~•~~~•~~~
अंतर्राज्यीय चेकपोस्टों हेतु स्थैतिक निगरानी दल गठित
DRMS NEWS शहडोल। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अमृता गर्ग ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान मॉडल कोड आफ कन्डक्ट में निगरानी एवं स्वतंत्र तथा निष्पक्ष निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिए विधानसभा क्षेत्र 83 ब्यौहारी, जैतपुर 85 एवं जयसिंहनगर 84 में अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट में स्थैतिक निगरानी दल गठित किया है। उक्त चेक पोस्ट छत्तीसगढ़ राज्य में निर्वाचन संपन्न होने तक निरंतर चालू रहेंगे।
स्थैतिक निगरानी दल में विधानसभा ब्यौहारी के अंतर्गत चेकपोस्ट मीठी हेतु प्रातः 6:00 बजे से दोपहर 2:00 तक मनोरंजन सिंह सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी, प्रधान आरक्षक गणेश सिंह, संत नायस पैकरा पीसीओ, संतोष कुमार यादव जीआरएस, वीडियो ग्राफर अतुल, दोपहर 2:00 से रात्रि 10:00 बजे तक रणजीत सिंह सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी, प्रधान आरक्षक हेमंत सिंह, अवधेश केवट जीआरएस, शिवम गुप्ता कृषि विस्तार अधिकारी वीडियो ग्राफर अरुण पाठक, रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 6:00 बजे तक आनंद प्रकाश एक्का, पीसीओ, आरक्षक प्रमोद कुमार, अभिषेक कुमार तिवारी कृषि विस्तार अधिकारी, राम कुमार सिंह वीडियो ग्राफर अतुल की ड्यूटी लगाई गई है।
चंदौरा चेक पोस्ट हेतु प्रातः 6:00 बजे से दोपहर 2:00 तक अखिलेश मिश्रा ब्लॉक समन्वयक एनआरएलएम, मिथिला प्रसाद मिश्रा, नकुल पांडे कृषि विस्तार अधिकारी लोकेश कुशवाहा, वीडियो ग्राफर अनिल, दोपहर 2:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक विवेक श्रीवास्तव प्रधान आरक्षक रूद्र प्रसाद भीमसेन केवट, हुमायू खान वीडियो ग्राफर अनिल, रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 6:00 बजे तक शैलेंद्र मर्सकोले, सरोज यादव, अवधेश मिश्रा गुलाब सिंह वीडियो ग्राफर अनिल की ड्यूटी लगाई गई है।
चांटी चेक पोस्ट हेतु प्रातः 6:00 बजे से दोपहर 2:00 तक प्रकाश कृषि विस्तार अधिकारी विपिन सोनवानी अमेरिका दास हेमराज कहार, वीडियो ग्राफर रामायण सिंह, दोपहर 2:00 से रात ही 10:00 बजे तक प्रदीप गहलोत, भुवनेश्वर सिंह, अवनीश मिश्रा, श्रीमान सिंह, वीडियो ग्राफर शिशु पाल सिंह, रात 10:00 बजे से प्रातः 6:00 बजे तक गणेश यादव, रमेश वर्मा, परदेसी राम, श्याम दास प्रजापति वीडियो ग्राफर रामायण सिंह की ड्यूटी लगाई गई है।
जयसिंहनगर विधान सभा के अंतर्गत चेक पोस्ट बेलिया हेतु प्रातः 6:00 बजे से दोपहर 2:00 तक नरेंद्र कुमार, कुमार सिंह, शिव शरण जायसवाल प्रताप सिंह वीडियोग्राफर सिराज, दोपहर 2:00 बजे से रात्रि 10:00 तक अर्जुन सिंह किशोरी लाल प्रजापति रमेश कुमार चर्मकार, राकेश शुक्ला वीडियोग्राफर सिराज, रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 6:00 बजे तक जितेंद्र सिंह श्याम रोहिणी प्रसाद ललन राम बैगा, प्रदीप बरकड़े, वीडियोग्राफर सिराज की ड्यूटी लगाई गई है।
जैतपुर विधान सभा के अंतर्गत चेक पोस्ट साखी हेतु प्रातः 6:00 बजे से दोपहर 2:00 तक रण विजय सिंह सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी, पुष्पेंद्र सिंह, दीपक पटेल इंद्रजीत मरावी वीडियो ग्राफर डॉक्टर पटेल, दोपहर 2:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक प्रताप पैकरा, सुरेंद्र गोयल रामकृष्ण भरत, शिव शंकर सेंगर, वीडियो ग्राफर बृजेश साहू, रात 10:00 बजे से प्रातः 6:00 बजे तक भागचंद बागड़ी पप्पू बैगा, कल्याण सिंह शंकर प्रजापति वीडियो ग्राफर डॉक्टर पटेल की ड्यूटी लगाई गई है।
चेक पोस्ट कोलमी बड़ी हेतु प्रातः 6:00 बजे से दोपहर 2:00 तक राजेंद्र प्रसाद तिवारी अशोक कुमार सिंह मनोज सोनी इंद्र बहादुर सिंह वीडियो ग्राफर अतुल सिंह दोपहर 2:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक नर्मदा प्रसाद हरीश पटेल अतुल मनोज नितिन कुमार शुक्ला वीडियो ग्राफर अतुल सिंह, रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 6:00 बजे तक रामजन, परसोध बैगा, जगजीवन लाल गिरधारी सिंह वीडियोग्राफर अतुल सिंह की ड्यूटी लगाई गई है।
न्यूट्री अमहा चेक पोस्ट हेतु प्रातः 6:00 बजे से दोपहर 2:00 तक ललिता प्रसाद मिश्रा, बृजेंद्र सिंह, मुरारी लाल, सुभाष महोबिया, वीडियो ग्राफर फिरोज खान, दोपहर 2:00 बजे से रात्रि 10:00 तक शारदा प्रसाद मिश्रा उमेश तिवारी विनोद कुमार तिवारी रणबीर वीडियो ग्राफर स्माइल, रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 6:00 बजे तक भोला सिंह, अलगू सिंह, हरीश शर्मा, सुभाष बैगा वीडियो ग्राफर फिरोज खान की ड्यूटी लगाई गई है।
~~~•~~~•~~~•~~~•~~~•~~~•~~~
जिला चिकित्सालय में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की जांच हेतु अधिकारी नियुक्त
DRMS NEWS शहडोल। अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने आदेश जारी कर संभागीय मुख्यालय शहडोल स्थित शासकीय कुशाभाऊ ठाकरे जिला चिकित्सालय शहडोल में आम नागरिकों की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए संचालित विभिन्न सेवाओं, स्थापित यूनिट की दिवसवार जांच हेतु अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है।
जारी आदेश के अनुसार दिन रविवार हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत शहडोल राजेश जैन, सोमवार हेतु उपखण्ड मजिस्ट्रेट सोहागपुर, अरविन्द शाह, मंगलवार हेतु संयुक्त कलेक्टर श्रीमती अमृता गर्ग, बुधवार हेतु डिप्टी कलेक्टर, दीपक मण्डावी, गुरूवार हेतु डिप्टी कलेक्टर सुश्री अर्चना मिश्रा, शुक्रवार हेतु डिप्टी कलेक्टर भागीरथी लहरे, शनिवार हेतु डिप्टी कलेक्टर श्रीमती अंटोनिया एक्का वानखेड़े की ड्यूटी लगाई गई है।
जारी आदेश में कहा गया है कि उक्त अधिकारीगण निर्धारित दिवस को शासकीय कुशाभाऊ ठाकरे जिला विकित्सालय शहडोल में मरीजों के लिए संचालित सेवाओं स्थापित विभिन्न केयर यूनिट 1. ओपीडी, 2. आपात कालीन चिकित्सा, 3. बर्न यूनिट, 4. एस.एन. सी.यू., 5. महिला वार्ड. 6. प्रसूति वार्ड 7. ब्लड यूनिट. 8. चिकित्सकों की उपस्थिति, 9 आई.सी.यू. वार्ड, 10. ट्रामा यूनिट 11. सिकल सेल एनीमिया यूनिट 12. सर्जिकल वार्ड, 13. आई वार्ड, 14. टीवी वार्ड, 15. आयुष्मान कक्ष. 16. चाइल्ड वैक्सीनेशन कक्ष, 17. एन.आर.सी.
वार्ड, 18. निःशुल्क दवा वितरण की स्थिति 19. प्राइवेट वार्ड 20. साफ-सफाई इत्यादि का निरीक्षण समय-समय पर जारी दिशा निर्देशों के अनुसार करेंगे तथा
चिकित्सालय की व्यवस्थाओं में सुधार करावेंगे एवं निरीक्षण के दौरान पाई गई अव्यवस्थाओं में सुधार हेतु अनुशंसा प्रस्तुत करेंगे।
~~~•~~~•~~~•~~~•~~~•~~~•~~~
पुस्तक मेला के संबंध में बैठक 03 मई को
DRMS NEWS शहडोल। कलेक्टर तरूण भटनागर ने समस्त विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक एवं जनपद शिक्षा केन्द्र को पत्र जारी किया है कि नवीन शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ से क्रय किए जाने वाली पुस्तकें, यूनिफार्म, कॉपी, स्टेशनरी आदि उचित मूल्य पर सुलभ कराए जाने हेतु 03 मई 2024 को मानस भवन नगरपालिका शहडोल में प्रातः 11 बजे से पुस्तक मेला संबंधी बैठक आयोजित की गई है।
बैठक में अपने विकासखण्ड अंतर्गत संचालित समस्त प्राथमिक, माध्यमिक, हाई स्कूल, हायर सेकेन्ड्री विद्यालयों से संस्था प्रमुखों तथा पुस्तक स्टेशनरी एवं यूनिफार्म विक्रताओं को बैठक में उपस्थित कराना सुनिश्चित करें।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है। “DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं। “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।”
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
0 टिप्पणियाँ