DRMS NEWS

DRMS NEWS

ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ

 हमारी सबसे बड़ी पूंजी शरीर का स्वस्थ होना, शरीर हेतु खेलकूद जरुरी- कमिश्नर बी.एस.जामोद 

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936 

DRMS NEWS शहडोलकमिश्नर शहडोल संभाग बी.एस.जामोद ने कहा है कि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो, इसके लिए ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा हमारी सबसे बड़ी पूंजी शरीर का स्वस्थ होना है, इसके बिना हम कोई भी कार्य नहीं कर सकते हैं। 

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खेलकूद की गतिविधियां आवश्यक हैं, शरीर स्वस्थ होगा तो हम सब कुछ अर्जित कर सकते हैं। उक्त उद्गार कमिश्नर शहडोल संभाग बी.एस. जामोद ने आज संभागीय मुख्यालय शहडोल के महात्मा गांधी स्टेडियम में आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण के शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किए। 

   ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ

कमिश्नर शहडोल संभाग बी.एस. जामोद ने प्रशिक्षण के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद की गतिविधियो में दक्ष बनाने हेतु ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है।  उन्होंने कहा कि खेलकूद के साथ चित्रकला, कविता, लेखन, योग आदि की गतिविधियां ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण में शामिल है तथा प्रशिक्षण देने वाले शिक्षकों से बच्चे छोटी सी छोटी चीजों को सीखें और अपनी कला को निखारकर आगे बढ़े।

एकाग्रता के बिना सफलता संभव नही- एडीजीपी

प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन  डी.सी. सागर ने कहा कि कोई भी कार्य में सफल होने के लिए एकाग्रता का होना आवश्यक है, हम एकाग्रता के बिना कार्यों में सफल नहीं हो सकते हैं। 

उन्होंने कहा कि  ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण में खेलों का प्रशिक्षण लें तथा शरीर को स्वस्थ रखने के लिए चना, मूंग जिससे अन्य पौष्टिक आहार जरुर खाए, खेलने ले पहले खिलाड़ी कुछ पौष्टिक आहार का सेवन अवश्य करें। उन्होंने कहा कि खेलकूद से शरीर के विकास के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है। 

इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अरविंद शाह, संयुक्त संचालक लोक शिक्षण  सहदेव मरावी ने अभी अपने विचार व्यक्त किए। 

साथ ही कमिश्नर शहडोल संभाग बी.एस. जामोद एवं एडीजीपी डी.सी. सागर ने सूर्य नमस्कार में सहभागिता निभाई तथा खेलो का महत्व बताने के लिए नुक्कड़ नाटक भी आयोजित किया गया।

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण के शुभारंभ अवसर पर सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग आनंद राय सिन्हा, जिला शिक्षा अधिकारी फूल सिंह मरपाची सहित अन्य अधिकारी व खिलाड़ी उपस्थित थे। गौरतलब है कि शहडोल संभाग में ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण 31 मई 2024 तक आयोजित किया जाएगा।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है।  “DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं।  “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।” 

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ