ग्राम अमड़ी में कमिश्नर ने निर्माणाधीन जन मन आवास का किया अवलोकन
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936
DRMS NEWS शहडोल। कमिश्नर शहडोल संभाग बी.एस. जामोद ने करकेली जनपद पंचायत के ग्राम अमड़ी में लंमू पिता संपत बैगा के निर्माणाधीन जन मन आवास का अवलोकन किया।
इस दौरान लंमू बैगा ने बताया कि उन्हें जन-मन योजना अंतर्गत पहली किस्त 50 हज़ार रुपये की प्राप्त हो गई है, लम्मू बैगा ने कमिश्नर को बताया कि प्रथम किश्त के अनुसार मकान का निर्माण हो चुका है, दूसरी किश्त आने के बाद पुनः मकान निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
कमिश्नर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को निर्देश दिए कि जन मन अंतर्गत मकान के निर्माण में किसी प्रकार की कोई गतिरोध उत्पन्न न हो यह सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर कलेक्टर उमरिया धर्णेन्द्र कुमार जैन, सी ई ओ जिला पंचायत अभय सिंह ओहरिया, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ