DRMS NEWS

DRMS NEWS

निरीक्षण के दौरान साफ सफाई के दिए निर्देश

 एसडीएम ने किया खाद्य प्रतिष्ठानों का  निरीक्षण 

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936 

DRMS NEWS शहडोल कलेक्टर तरुण भटनागर के मार्गदर्शन में  खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम द्वारा ग्राम सेमरा में संचालित गोनिधि डेयरी में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अरविंद शाह व आर.के. सोनी खाद्य सुरक्षा अधिकारी शहडोल शामिल थे।  

निरीक्षण के दौरान साफ सफाई के निर्देश दिए गए दूध और पनीर की जांच की गई, गुणवत्ता जांच हेतु दूध और पनीर के नमूने लिए गए जिन्हें खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है। 

जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। बुढ़ार में संचालित रजवाड़ा रेस्टोरेंट का भी निरीक्षण किया गया। गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ रखने के निर्देश दिए गए। आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री मिलती रहे इसके लिए प्रशासन का अभियान जारी रहेगा।

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

दागना कुप्रथा रोकने हेतु लगाई महिलाओं ने चौपाल

DRMS NEWS शहडोल जिले के ग्राम पंचायत मैकी, रसमोहनी, झगरहा सहित अन्य  ग्राम पंचायतो में आयोजित चौपाल के दौरान मैदानी कार्यकर्ताओं द्वारा महिलाओं को समझाइए दी जा रही है कि बच्चों को दागना कानूनन अपराध है। 

बच्चों के बीमार होने पर डॉक्टर की ले सलाह

बच्चों को दागने पर संबंधितों के विरूद्व 1 लाख रूपये का जुर्माना और 3 साल की सजा हो सकती है, यादि  कोई बच्चा बीमार होता है तो अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र और डॉक्टर की सलाह से उपचार कराएं। 

बच्चों को न दागने महिलाओं ने ली शपथ

मैदानी कार्यकर्ताओं द्वारा बताया गया कि छोटे बच्चों को निमोनिया होने पर दागे नही न ही किसी के बहकावे में आकर दागे, दागने से बच्चों के स्वास्थ्य पर काफी विपरीत प्रभाव पड़ता है। 

दागना कुप्रथा रोकने हेतु चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान के दौरान महिलाओं को बच्चों को न दागने हेतु शपथ भी दिलाई गई।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है।  “DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं।  “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।” 

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ