DRMS NEWS

DRMS NEWS

पंडित अटल बिहारी वाजपेई शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर की समिति एवं सदस्यों ने आसपास के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में किया भ्रमण

 प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी के निर्देशन में 'कॉलेज चलो अभियान' प्रवेश प्रक्रिया जागरूकता अभियान आयोजित 

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936 

DRMS NEWS शहडोल मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार एवं कॉलेज चलो अभियान के अंतर्गत पंडित अटल बिहारी वाजपेई शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर की समिति एवं सदस्यों ने आसपास के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में  भ्रमण किया ।  

यह कालेज चलो अभियान एवं प्रवेश प्रक्रिया कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी के निर्देशन में एवं समस्त शैक्षिक स्टाफ के  सक्रिय सहयोग से किया गया। 

इस अभियान में गत वर्ष की भांति कॉलेज चलो अभियान जागरूकता कार्यक्रम दिसंबर/ जनवरी 2024 को किया जा चुका था। नव प्रवेशित छात्र छात्राओं के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुभारंभ सत्र 2024 -25 की ऑनलाइन प्रक्रिया और समस्त चरणों की जानकारी महाविद्यालय की टीम द्वारा दी गई। 

जागरूकता अभियान के तहत 26 अप्रैल 2024 को शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल खन्नौधी, 27 अप्रैल 2024 को शासकीय सी .एम राइज स्कूल जयसिंहनगर, शासकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय जयसिंहनगर, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जयसिंहनगर को जानकारी प्रदान की गई।

28 अप्रैल 2024 को शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कौवासरई, 30 अप्रैल 2024 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनसुक्ली, शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय सीधी एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमझौर आदि संस्थाओं का भ्रमण भी किया गया। भ्रमण के दौरान विद्यालय के प्राचार्य शिक्षक एवं विद्यार्थियों को नव प्रवेश की  समस्त प्रक्रिया से अवगत कराया गया।  

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है।  “DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं।  “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।” 

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ