DRMS NEWS

DRMS NEWS

एडीजीपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अनूपपुर को निर्देशित किया कि राजपत्रित अधिकारी से घटना की सम्पूर्ण जांच करायें

एडीजीपी डी.सी. सागर ने थाना कोतमा के दो कर्तव्य विमुख आरक्षक 208 कृपाल सिंह एवं आरक्षक 540 मनु प्रताप सिंह को किया निलंबित

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936 

DRMS NEWS शहडोल ग्राम सिलपुर में आरक्षक 208 कृपाल सिंह एवं आरक्षक 540 मनुप्रताप सिंह ठाकुर के डॉयल-100 की ड्यूटी पर रहने का वीडियो 05 मई 2024 को पीड़ित माखनलाल प्रजापति के पुत्र हैप्पी प्रजापति द्वारा बनाया गया। 

पीड़ित ने उक्त आरक्षकों पर आरोप लगाया कि उन्होंने हैप्पी के मोबाइल से वीडियो को डिलीट किया और डाट-डपट एवं मारपीट की है। हैप्पी प्रजापति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने पर फरियादी माखनलाल प्रजापति की रिपोर्ट पर थाना कोतमा में मर्ग क्रमांक 26/2024 05 मई 2024 को कायम हुआ है। 

इस घटना की सूचना मिलते ही डी.सी. सागर, एडीजीपी शहडोल ज़ोन थाना कोतमा  पहुंचे और उक्त प्रकरण के संबंध में दस्तावेजों का अवलोकन किया एवं उनके द्वारा मृतक हैप्पी के परिजनों और लोगों से बातचीत की गई। 

घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक जिला अनूपपुर एवं उप पुलिस महानिरीक्षक शहडोल रेंज के अवकाश पर मुख्यालय से बाहर होने से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर इसरार मन्सूरी द्वारा प्रतिवेदन एडीजीपी शहडोल को प्रेषित किया गया। 

एडीजीपी डीसी सागर ने इस पूरे घटनाक्रम में प्रथम दृष्टया कर्तव्य के प्रति विमुखता प्रदर्शित करने के लिए आरक्षक 208 कृपाल सिंह एवं आरक्षक 540 मनु प्रताप सिंह ठाकुर को निलंबित किया जाकर पुलिस लाईन अनूपपुर सम्बद्ध किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अनूपपुर को राजपत्रित अधिकारी से घटना की सम्पूर्ण जांच कराने के लिए निर्देशित किया है।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है।  “DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं।  “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।” 

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ