DRMS NEWS

DRMS NEWS

निर्वाचन कार्य के प्रति लगन एवं मेहनत की सराहना करते हुए प्रशस्ति प्रत्र देकर किया सम्मानित

चंदनिया खुर्द में 100 प्रतिशत मतदान होने पर अधिकारी एवं कर्मचारी हुए सम्मानित

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936 

DRMS NEWS शहडोल लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान शहडोल जिले के सोहागपुर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत चंदनिया खुर्द में 100 प्रतिशत मतदान सम्पन्न हुआ है।

100 प्रतिशत मतदान सम्पन्न कराने पर चंदनिया खुर्द के बूथ अवेयरनेस ग्रुप को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तरूण भटनागर द्वारा 6 मई 2024 को कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्रीमती ममता मिश्रा, सचिव ग्राम पंचायत चंदनिया खुर्द अमोल सिंह, ग्राम रोजगार सहायक रवि पाण्डेय, बीएलओ भगवान दास साहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शशिकला रजक, आशा कार्यकार्ता बबली पटेल को प्रशस्ति प्रत्र देकर सम्मानित किया गया साथ ही निर्वाचन कार्य के प्रति लगन एवं मेहनत की सराहना भी की गई।

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

8 मई को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित 

DRMS NEWS शहडोल कार्यपालन अभियंता विद्युत विभाग शहडोल ने जानकारी दी है कि म०प्र० विद्युत वितरण कंपनी लिमि०शहडोल के अंतर्गत 33 के.व्ही. ओल्ड जयसिंहनगर फीडर में एवं 33/11 के.व्ही.ए. उपकेन्द्र चुहिरी में 33 के.व्ही. चुहिरी-जैतपुर लाईन के लिए अतिरिक्त वे निर्माण कार्य हेतु उपकेन्द्रों से निकलने वाले सभी 11 के.व्ही. फीडर  8 मई 2024 को सुबह 06.00 बजे से सुबह 10.00 बजे तक विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। 

आवश्यकतानुसार समय घटाया एवं बढ़ाया जा सकता है। उपरोक्त कार्य के दौरान चुहिरी, रसमोहनी, लफदा, बेला, भदवाही एवं देवगढ़ के आसपास के ग्रामों की विद्युत प्रदाय वाधित रहेगा।

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

पुस्तक मेला का आयोजन 10 मई से 12 मई तक

DRMS NEWS शहडोल जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी जारी दी है कि स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार कक्षा नर्सरी से बारहवीं तक की किताब, स्टेशनरी, बैग, स्कूल ड्रेस एवं अन्य सामग्री अभिभावकों को उचित मूल्य पर सुलभ हो सके इस हेतु शासकीय रघुराज उत्कृष्ठ उ.मा.वि के सभागार में 10 मई से 12 मई 2024 तक पुस्तक मेला  का आयोजन किया गया है। 

पुस्तक मेमें कक्षा नर्सरी से बारहवीं तक की किताब, स्टेशनरी, बैग स्कूल ड्रेस एवं आमजन के उपयोग हेतु ज्ञानवर्धक सामग्री, एनसीईआरटी एवं एमपी बोर्ड की रखी जाएंगी। मेले में बच्चे, अविभावक एवं आमजन अपनी सुविधानुसार आवश्यक सामग्री रियायती दरो पर क्रय कर सकेंगे।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है।  “DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं।  “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।” 

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ