DRMS NEWS

DRMS NEWS

20 चोरी की घटनाओं का हुआ खुलासा अंतराज्यीय गैंग के 06 आरोपी गिरफ्तार, तीन आरोपी फरार

कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार 

शहडोल (drms news) थाना कोतवाली शहडोल पुलिस ने 20 चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण कर अंतराज्यीय गैंग का किया खुलासा 06 आरोपी गिरफ्तार एवं तीन आरोपी फरार। पुलिस ने चोरों से 53 लाख रुपये का मशरुका किया जप्त और चोरी गई सम्पत्ति हुई बरामद। 

पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा चोरियों की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं विगत वर्ष में हुई चोरियों के खुलासे के लिये समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था। 

इसी तारतम्य में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय शहडोल एवं थाना प्रभारी कोतवाली राघवेन्द्र तिवारी एवं उनकी टीम उप निरी. उपेन्द्र त्रिपाठी, उप निरी. राकेश बागरी, सउनि रजनीश तिवारी, सउनि रामराज पाण्डेय, सउनि सुरेश कुमार, सउनि कन्हैया लाल, सउनि कामता प्रसाद पयासी, सउनि विश्वनाथ तिवारी, प्र.आर. महेन्द्र पाल शुक्ला, प्र.आर. मायाराम अहिरवार, प्र.आर. शिव करण यादव, म.प्र.आर. सोनी नामदेव, प्र.आर. गिरीश मिश्रा, आर. तरुण गवले, आर. निर्मल मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय शहडोल के सायबर सेल द्वारा अथक प्रयास कर चोरी की घटनाओं का अनावरण किया गया।

पुलिस ने drms news को बताया कि मार्च 2024 से लगातार कोतवाली थाना क्षेत्रांतर्गत रात्रि में चोरों द्वारा सूने घरों में ताला तोड़ कर 20 चोरियों की गई, जिसमें मंगलसूत्र, सोने की रिंग, कान की लटकन, चांदी की पायल, अंगूठी, पाजेब, सोने चांदी की सिक्के, नाक की कील, सोने की लाकिट एवं नगदी राशि चोरी की गई थी। 

पुलिस से drms news को मिली अनुसार चोरी की घटना की शिकायतकर्ताओं में 1. काशी प्रसाद पिता श्री सुन्दर लाल दुबे उम्र 58 साल निवासी वार्ड नं. 30 दरभंगा चौक के पास थाना कोतवाली जिला शहडोल- घटना स्थल लोको पॉयलट  के घर एप्पल होम्स शहडोल से,  2. डा. दिलीप पिता राम विनोद तिवारी उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम बेम्हौड थाना मानपुर उमरिया- प्रोफेसर यूनिवर्सिटी घटना स्थल डिग्री हास्टल के पीछे शहडोल से चोरी, 3. किरण पिता स्व. रोशनलाल निगम उम्र 67 वर्ष निवासी निगम कालोनी वार्ड क्रमांक 06 उत्तरवन मंडल के सामने  शहडोल - रिटार्यड रेंजर घटना स्थल भारत माता स्कूल के सामने पाण्डवनगर शहडोल, 4. बिमला पत्नि स्व. बी.बी. त्रिपाठी की ओर से अनिल पिता राजेन्द्र कुमार जैन उम्र 58 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 08 स्टेडियम के पीछे गली नंबर 02 पाण्डव नगर शहडोल, घटना स्थल विमला त्रिपाठी का घर पाण्डव नगर शहडोल, 5. बुद्धिराज पिता स्व. श्री अभयराज सिंह बघेल उम्र 53 वर्ष निवासी राजेन्द्र सिंह का किराये का माकान घरौला मोहल्ला शहडोल घटना स्थल राजेन्द्र सिंह के किराये का माकान घरौला मोहल्ला, 6.  राजेश पिता रामवतार उम्र 57 वर्ष निवासी शारदा कालोनी वार्ड नं. 14  शहडोल - शिक्षक घटना स्थल फरियादी शारदा कालोनी वार्ड नं. 14  शहडोल, 7. भावना पति मुकेश कुशवाहा उम्र 39 वर्ष निवासी डी.जे. बगला के पीछे सिंचाई विभाग कालोनी के पीछे शहडोल,  घटना स्थल  फरियादिया का घर सिंचाई विभाग कालोनी के पीछे शहडोल, 8. प्रदीप कुमार पिता स्व. जंग बहादुर गुप्ता उम्र 63 वर्ष निवासी घरौला मोहल्ला वार्ड क्रमांक 16 सिंचाई विभाग के पीछे थाना कोतवाली जिला शहडोल  घटना स्थल वार्ड नं. 16 सिचाई विभाग के पीछे, 9. संदीप कुमार मिश्रा पिता श्री रमाशंकर मिश्रा उम्र 38 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 14 मकान संख्या 216 एसपी बंगला पीछे  घटना स्थल वार्ड क्रमांक 14 एसपी बंगला के पीछे थाना कोतवाली जिला शहडोल, 10. डा. पूर्णिमा पति श्री राजेन्द्र शर्मा उम्र 53 वर्ष निवासी अशोक मिश्रा का माकान वार्ड नं. 10 गंज रोड गल्ला मण्डी हाल प्रध्यापक शम्भूनाथ कालेज शहडोल घटना स्थल फरियादिया के किराये का कमरा अशोक मिश्रा का मकान वार्ड नं 10 मकान नं 92 गल्ला मण्डी शहडोल, 11. मृत्युंजय पिता स्व.श्री त्रिभुवन सिंह उम्र 38 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 28 कृष्णा कोलोनी नियर ठाकुरबाबा एप्पल होम के पीछे- लोको पॉयलट घटना स्थल फरियादी के घर कृष्णा कालोनी शहडोल,  12. राम गरीब पिता शिवनाथ प्रसाद विश्वकर्मा उम्र 70 साल निवासी वार्ड क्र. 32 हाउसिंग बोर्ड कालोनी थाना सोहागपुर जिला शहडोल घटना स्थल ग्रीन बेली कालोनी पोण्डा नाला, 13. नागेन्द्र पटेल निवासी विवेक नगर सिटी स्टार होटल के पीछे शहडोल घटना स्थल विवेक नगर सिटी स्टार होटल के पीछे शहडोल, 14. गौरव पिता स्व.रामचन्द्र सोनी उम्र 29 साल निवासी ग्राम गोरतरा थाना सोहागपुर जिला शहडोल - श्री राम अस्‍पताल घटना स्थल डा. ए. के. श्रीवास्तव के घर के सामने बृजेश सिंह का मकान पाण्डव नगर शहडोल,  15. नितिन श्रीवास्तव पिता श्री उदय प्रकाश श्रीवास्तव उम्र 43 वर्ष निवासी पाण्डव नगर सरस्वती स्कूल के सामने वार्ड नं. 09 शहडोल थाना कोतवाली जिला शहडोल, घटना स्थल फरियादी के घर पाण्डवनगर सरस्वती स्कूल के सामने वार्ड नं 09 शहडोल, 16. अरूण उर्फ डब्बू सिंह पिता स्व. ललन सिंह उम्र 52 वर्ष निवासी रीवा होटल के सामने शहडोल 9755717110- रिटा. बैंक मैनेजर घटना स्थल वरूण बिला वार्ड नं. 14 कामधेनु के सामने शहडोल, 17. विनोद पिता स्व.जीतनारायण त्रिपाठी उम्र 46 वर्ष R/O स्वास्तिक ग्रीन सिटी कालोनी क्वाटर नं.-5 ग्राउंड फ्लोर बुढार रोड शहडोल म.प्र. मोबाईल नं. 9904203463- अल्‍ट्राटेक कंपनी घटना स्थल स्वास्तिक ग्रीन सिटी कालोनी क्वाटर नं.-5 ग्राउंड फ्लोर बुढार रोड शहडोल, 18. विवेक पिता राजेन्द्र गुप्ता उम्र 48 वर्ष निवासी केला गोदाम के पास कुदरी रोड़ शहडोल 9424745004 घटना स्थल राव कालोनी शहडोल, 19. सरीफ खान पिता मो. अब्दुल फाजिल उम्र 45 वर्ष निवासी पटेलनगर वार्ड क्रमांक 16 थाना कोतवाली शहडोल जिला शहडोल घटना स्थल पटेल नगर शहडोल, 20. अजय कुमार चपरा पिता स्व. श्याम लाल चपरा उम्र 61 वर्ष निवासी किरन टाकिज के पास वार्ड नं. 34 शहडोल घटना स्थल राव कालोनी शहडोल आदि पीड़ितों ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

दौरान विवेचना में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपीगण के नामों  में (1) दुर्गेश नाई उर्फ मोटू नाई पिता स्व.शंभू नाई उम्र 40 साल नि. CMPDI कैंप बिजुरी थाना बिजुरी जिला अनूपपुर, (2) सूरज सोनी पिता संतोष सोनी उम्र 36 वर्ष निवासी हनुमान ताल वार्ड सुभाष टाकीज के सामने बलदाऊ मंदिर के बाजू में कोतवाली जबलपुर (म.प्र.), (3) पुष्पा नाई पति दुर्गेश नाई दासता पति मनीष कुमार उम्र 40 वर्ष निवासी CMPDI कैंप बिजुरी थाना बिजुरी जिला अनूपपुर (म.प्र.), (4)  ऊषा गोड़ उर्फ बूड़ी पति बिरजू गोड उम्र 45 वर्ष निवासी CMPDI कैंप बिजुरी थाना बिजुरी जिला अनूपपुर(म.प्र.), (5) मनीष कुमार दास पिता पैरू दास उम्र 30 वर्ष निवासी नंदलालपुर जिला भागलपुर बिहार हाल CMPDI कैंप बिजुरी थाना बिजुरी जिला अनूपपुर (म.प्र.),  (6) अर्जुन पिता बिरजू गोड़ उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड नं. 10 CMPDI कैंप बिजुरी थाना बिजुरी जिला अनूपपुर (म.प्र.) 

......चोरों के गिरोह का तरीका वारदात…..

पुलिस की पूछताछ में मुख्य आरोपी दुर्गेश नाई द्वारा अधिकांश चोरी की घटनाएं अकेला तथा कुछ घटनाए अपने साथियों के साथ रात्रि में शहडोल की कालोनियों में सूने एवं ताला लगे घरों में रैकी करके ताला तोड़कर चोरी की घटना की जाती थी एवं चोरी के माल को अपने बहन ऊषा गोड़ एवं भांजे अर्जुन गोड़ को शहडोल, बुढ़ार, अमलाई रेल्वे स्टेशन के आस पास बुलाकर दे देता था। 

दुर्गेश की बहन ऊषा चोरी की सम्पत्ति को दुर्गेश नाई की पत्नी पुष्पा नाई को देती थी पुष्पा चोरी के जेवरात स्वयं, मनीष एवं ऊषा के द्वारा जबलपुर ले जाकर सूरज सोनी को देती थी सूरज सोने चांदी के जेवर को बेचकर प्राप्त राशि पुष्पा एवं मनीष को नगद एवं खाते में ट्रान्सफर कर देता था। पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा थाना सोहागपुर में चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया गया।  

..... इन आरोपियों का आपराधिक रिकार्ड .....

मुख्य आरोपी दुर्गेश नाई के मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों, छत्तीसगढ के बिलासपुर, जंजागीर चांपा एवं उड़ीसा में पूर्व से 25 से अधिक अपराध पंजीबद्ध है। पुष्पा नाई के विरुद्ध भी पूर्व में चोरी के आपराधिक प्रकरण का रिकार्ड है। 

........ पुलिस ने किया जप्त सामग्री  .......

270 ग्राम सोना कीमत करीबन 21 लाख रुपये, 02 किलो चांदी कीमत करीबन 2 लाख रुपये, एक बेलेनो कार कीमत करीबन 10 लाख रुपये, नगद राशि 17 लाख 50 हजार रुपये, 08 नग मोबाईल कीमत करीबन 1 लाख 50 हजार रुपये कुल मशरुका 53 लाख रुपये जप्त किये गये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ