DRMS NEWS

DRMS NEWS

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मानपुर में कैरियर मेले का हुआ आयोजन

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर-उमरिया) शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मानपुर में   29 जनवरी 2026 को कैरियर मेले का आयोजन किया गया जिसमें अपने अपने क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त कई सफल व्यक्तित्वों ने अपने जीवन संघर्ष का अनुभव साझा करते हुए छात्राओं को कैरियर संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया।

केशव प्रसाद विश्वकर्मा (लाली) से मिली जानकारी के अनुसार विद्यालय के प्राचार्य कमलेश प्रसाद प्रजापति की अध्यक्षता में आयोजित कैरियर मेले का भव्य संचालन शिक्षक श्री प्रदीप कुमार गुप्ता के द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकीय स्टाफ के साथ विद्यालय की छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में  प्रमुख रूप से चिकित्सा के क्षेत्र में प्रतिष्ठित डा. मुकेश चतुर्वेदी, इंजीनियरिंग के क्षेत्र में ख्यातिलब्ध इंजी. पुष्पेन्द्र भट्ट, प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं शिक्षाविद डा. मुकेश तिवारी, व्यावसायिक शिक्षक अंशुमान चतुर्वेदी, टाइगर रिजर्व बांधवगढ़ में गाइड की भूमिका निभाने वाली श्रीमती भारती शुक्ला एवं श्रीमती पुष्पांजलि साहू सहित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.श्री छोटेलाल पटेल शासकीय महाविद्यालय मानपुर से मुख्य अतिथि के रूप में सहायक प्राध्यापक डा. राजीव कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे। 

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ