DRMS NEWS

DRMS NEWS

सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मानपुर में दीक्षांत समारोह आयोजित

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर-उमरिया) नगर परिषद मानपुर की शिक्षा, संस्कार और अनुशासन के लिए ख्यातिलब्ध शिक्षण संस्था सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मानपुर में कक्षा द्वादश के भैया-बहिनों का दीक्षांत समारोह गरिमामय एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ। यह समारोह विद्यार्थियों के शैक्षणिक जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव रहा, जिसमें उन्हें भावी जीवन के लिए शुभाशीष एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

समाज सेवी मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती के पूजन के साथ हुआ। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में रोहित गुप्ता, शाखा प्रबंधक, एसबीआई बांधवगढ़ उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यालय के पूर्व छात्र होने के नाते अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को परिश्रम, ईमानदारी और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजीव कुमार श्रीवास्तव, असिस्टेंट प्रोफेसर, शासकीय महाविद्यालय मानपुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा केवल रोजगार प्राप्त करने का साधन नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण और समाज सेवा का माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर सीखते रहने और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

समारोह की अध्यक्षता दिनेश कुमार परौहा ने की। इस अवसर पर विद्यालय के व्यवस्थापक हरीश कुमार विश्वकर्मा, प्राचार्य श्रवण कुमार तिवारी, प्रधानाचार्य तेजबली प्रसाद शुक्ल, विद्यालय के पूर्व छात्र स्वप्निल श्रीवास्तव एवं सौरभ गुप्ता सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने कक्षा द्वादश के भैया-बहिनों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में कक्षा एकादश के भैया-बहिनों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्होंने समारोह को विशेष रूप से आकर्षक बनाया। संपूर्ण आयोजन कक्षा एकादश के विद्यार्थियों एवं उनके मार्गदर्शक आचार्य आनंद तिवारी एवं श्रीमती प्रतिमा शर्मा के कुशल निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

अंत में सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना करते हुए कल्याण मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा, आत्मविश्वास और नई दिशा का प्रतीक बनकर स्मरणीय रहा।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ