DRMS NEWS

DRMS NEWS

प्रसिद्ध ज्वालामुखी मंदिर धाम रोहनिया में चोरी, चोर ने रात 1 बजे वारदात को दिया अंजाम, जंगल में लावारिस मिली दान पेटी

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर-उमरिया) जिले के ग्राम पंचायत सरमनिया अंतर्गत ग्राम रोहनिया स्थित प्राचीन ज्वालामुखी मंदिर धाम में बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर से माता रानी का श्रृंगार एवं दान पेटी लेकर फरार हो गए मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों के अनुसार रात करीब 1:00 बजे चोरों ने घटना को अंजाम दिया। फुटेज में चोर हाथों में दस्ताने और चेहरे पर नकाब लगाए हुए नजर आ रहे हैं।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू  ....

मनोज श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि जैसे ही पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली मानपुर थाना एवं ताला चौकी की पुलिस दल मौके पर पहुंचा और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपनी जांच शुरू किया। पुलिस को जांच के दौरान मंदिर के बाहर जंगल क्षेत्र में दान पेटी मिला है, हालांकि उसमें रखी नकदी चोरी हो चुकी थी। पुलिस ने बताया कि कि फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा, जिसके लिए सघन पता - साजी की जा रही है।चोरी की वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, जिससे इस घटना की पुनरावृत्ति न हो।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ