
drms news (जबलपुर)। श्रीसत्य साईं सेवा संगठन द्वारा श्रीसत्य साईं बाबा के 100 जन्म दिवस पर श्रीसत्य साईं मैराथन दौड़ शिवाजी मैदान सदर कैंट में आयोजित की गई, जिसमें हजारों भक्तों सहित लोगों ने सहभागिता निभाई। इस आयोजन में भोपाल से आए हुए जिला अध्यक्ष सजल श्रीवास्तव और उनकी टीम के सदस्य गणों व जबलपुर सहित शहडोल कटनी, छिंदवाड़ा के अलावा मध्य प्रदेश के कई जिलों सहित बाबा अनुयाई शामिल हुए।
श्रीसत्य साईं बाबा मार्ग शारदा चौक स्थित श्रीसत्य साईं आश्रम श्रीप्रशांति सेवा केन्द्र में भक्तों के लिए सर्वसुविधा व्यवस्था की गई थी, जहां पर एक दिन पूर्व कार्यक्रम में शामिल होने आए भक्तों के लिए विश्राम करने, जलपान, स्वरूचि भोजन प्रसाद की व्यवस्था सत्य साईं सेवा संगठन की ओर से की गई थी। इसके साथ ही कार्यक्रम में शामिल होने के लिए श्रीसत्य साईं आश्रम श्रीप्रशांति सेवा केन्द्र से शिवाजी मैदान सदर कैंट तक जाने-आने के लिए वाहनों की बेहतरीन सुविधा प्रदान किया गया था।
गत दिवस रविवार 22 फरवरी 2026 को प्रातः 5 बजे सदर कैंट शिवाजी मैदान में श्रीसत्य साईं मैराथन दौड़ में हजारों बुजुर्गों से लेकर बच्चों तक ने इस दौड़ में शामिल हुए। इस आयोजन में सायकिल दौड़ भी हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ विशेष आमंत्रित अतिथियों द्वारा उद्बोधन पश्चात सभी प्रतिभागियों को जुबां अभ्यास कराते हुए मशाल प्रज्वलित कर इस मैराथन दौड़ की शुरुआत की गई। सर्व प्रथम इस मशाल को पुट्टापर्ति में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रज्वलित करते हुए इस श्रीसत्य साईं मैराथन दौड़ की शुरुआत की थी। यह मैराथन दौड़ मध्य प्रदेश सहित 60 स्थानों मैराथन दौड़ होना है जिसमें जबलपुर में 28 वां मैराथन दौड़ आयोजित हुआ।
उल्लेखनीय है इस वृहद कार्यक्रम में 3, 5 व 10 किलोमीटर इस मैराथन दौड़ में हजारों बुजुर्गों, बच्चों व युवाओं में भारी उत्साह उमंग के साथ भारत माता की जय, लव आल सर्व आल, श्रीसत्य साईं बाबा की जय घोष करते हुए सायकिल दौड़ व मैराथन दौड़ में सहभागिता निभाते हुए देखा गया, जहां पर श्रीसत्य साईं बाबा का साक्षात अनुभव करते हुए परम अध्यात्मिक आनंद प्राप्त किया।
शहडोल जिले से साईं सेवा समिति से चन्द्रशेखर ढण्ड की अगुवाई में निरंजन पटेल, वीरेंद्र प्रताप सिंह व विश्वास हलवाई श्रीसत्य साईं मैराथन दौड़ में शामिल हुए और मेडल प्राप्त कर जलपान प्रसाद ग्रहण किया और अपने गंतव्य को रवाना हुए।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।
0 टिप्पणियाँ