DRMS NEWS

DRMS NEWS

सरफा बांध में नवीन जल शोधन संयंत्र पर छोटा पैदल पुल एवं जल परीक्षण प्रयोगशाला को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश, बड़ी भीड़ तालाब में सार्वजनिक शौचालय का होगा निर्माण

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (शहडोल)मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती आशा भंडारी ने सरफा बांध एवं बड़ी भीड़ तालाब सहित नगर में प्रगति पर चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने सरफा बांध स्थित नवीन जल शोधन संयंत्र में छोटा पैदल पुल निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने तथा जल परीक्षण प्रयोगशाला को यथाशीघ्र संचालित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके अतिरिक्त पंप गृह में खराब पड़ी जल मोटरों की मरम्मत कर नगरवासियों को स्वच्छ एवं पेयजल उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा।

भ्रमण के समय बड़ी भीड़ तालाब परिसर में सार्वजनिक शौचालय निर्माण एवं महिलाओं के लिए पृथक स्नानागार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी प्रदान किए गए। साथ ही तालाब में प्रगति पर चल रहे समस्त निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने हेतु उपयंत्री को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान उपयंत्री एस.एस. तोमर, जल प्रदाय विभाग से अनिल मिश्रा तथा नगर पालिका परिषद के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ