DRMS NEWS

DRMS NEWS

स्वावलंबन की ओर बढ़ती महिलाएँ, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन अंतर्गत महिला स्वसहायता समूहों को मिला सशक्तिकरण का नया मंच

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (शहडोल)महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए नगरपालिका परिषद शहडोल के सभागार में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन अंतर्गत संचालित महिला स्वसहायता समूहों की प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम नवागत मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमति आशा भंडारी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ।

सिटी मैनेजर सत्यकाम मिश्रा ने बताया कि स्वसहायता समूहों की महिलाएँ जल गुणवत्ता परीक्षण, पार्कों की देखरेख, पौधरोपण एवं संरक्षण कार्यों के माध्यम से अपनी आजीविका सुनिश्चित कर रही हैं। इसके अतिरिक्त वे निर्वाचन जागरूकता अभियान, स्वच्छता कार्यक्रमों एवं SIR सर्वे में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमति आशा भंडारी ने महिलाओं के कार्यों की सराहना करते हुए आश्वस्त किया कि नगर निकाय उनकी गतिविधियों को प्रोत्साहन देने एवं संसाधन उपलब्ध कराने में हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की कार्यकुशलता में वृद्धि करना तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना रहा। कार्यक्रम में सिटी मैनेजर प्रतीक्षा शुक्ला एवं सत्यकाम मिश्रा, माँ विरासनी संस्था के प्रशिक्षक प्रकाश सिंह, मिशन टीम तथा विभिन्न स्वसहायता समूहों की सदस्याएँ उपस्थित रहीं।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ