
drms news (जबलपुर)। एम.डी.ए. एवं सामूहिक दवा सेवा अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु केन्द्रीय डायरेक्टर फाइलेरिया डॉ.एस.के. रसानिया एवं डॉ. मनीषा ने सीएमएच ओ कार्यालय के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फाइलेरिया उन्मूलन (हाथी पांव) जैसी गंभीर बीमारी से बचाव हेतु घर-घर जाकर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं गठित दलों के माध्यम से लोगों को अनिवार्य रूप से दवाओं का सेवन कराया जाए।
फाइलेरिया रोधी दवाओं के सेवन के लिए लोगों को करें जागरूक ......
बैठक में उन्होंने कहा कि फाइलेरिया की बीमारी कभी भी किसी को भी हो सकती है, इसलिए आवश्यक है कि स्वयं दवा का सेवन करें तथा अपने संपर्क में आने वाले अन्य लोगों को भी दवा खाने के लिए प्रेरित करें। केन्द्रीय डायरेक्टर ने एमडीए प्रोग्राम सहित स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित अन्य कार्यक्रमों की भी समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
इस दौरान केन्द्रीय डायरेक्टर फाइलेरिया ने जनपद पंचायत सोहागपुर अंतर्गत ग्राम पड़मनिया, फतेहपुर एवं सुंदरी का भ्रमण कर फाइलेरिया रोधी दवाओं के सेवन कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर दवाओं के सेवन के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने बताया कि वर्ष में एक बार 02 वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को छोड़कर शेष सभी समुदाय को निर्धारित मात्रा में फाइलेरिया रोधी दवाएं डीईसी (डाय-इथाइल कार्बामैजीन) एवं एल्वेन्डाजोल का सेवन कराना आवश्यक है। दवा का सेवन खाली पेट नहीं करना चाहिए तथा एल्वेन्डाजोल की गोली चबाकर खानी होती है।
उन्होंने खुराक की जानकारी देते हुए बताया कि 02 से 05 वर्ष के बच्चों को 01 डीईसी टेबलेट एवं 01 एल्वेन्डाजोल, 06 से 14 वर्ष के बच्चों को 02 डीईसी टेबलेट एवं 01 एल्वेन्डाजोल तथा 15 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को 03 डीईसी टेबलेट एवं 01 एल्वेन्डाजोल टेबलेट दी जानी है।
इस अवसर पर मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील स्थापक, जिला मलेरिया अधिकारी हनुमान प्रसाद नामदेव, जिला व्ही.बी.डी. सलाहकार शिवशंकर शुक्ला सहित अन्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।
0 टिप्पणियाँ