DRMS NEWS

DRMS NEWS

नगर परिषद मानपुर में नागरिकों को आ रहे लाखों रुपये टैक्स के मैसेज, अध्यक्ष श्रीमती भारती सतीश सोनी ने दिए जांच के निर्देश

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर-उमरिया) जिले के मानपुर नगर परिषद क्षेत्र में इन दिनों संपत्ति कर के भारी-भरकम बकाया राशि संबंधी मोबाइल संदेशों ने नागरिकों में खलबली मचा दी है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग की ओर से भेजे जा रहे इन संदेशों में दर्शाई गई रकम लोगों के होश उड़ा रही है। कई नागरिकों को 2 लाख, 7 लाख से लेकर 10 लाख रुपये से अधिक की बकाया राशि जमा करने के नोटिस प्राप्त हुए हैं। वार्ड वासियों का कहना है कि जितनी राशि कर के रूप में बताई जा रही है, उतनी मूल्य की संपत्ति ही उनके पास नहीं है। अचानक इतने बड़े कर की मांग से आम नागरिकों में आक्रोश और असमंजस की स्थिति बन गई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अध्यक्ष ने दिए जांच के निर्देश

मानपुर नगर परिषद के अध्यक्ष श्रीमती भारती सतीश सोनी ने बताया कि उचित कर का होगा निर्धारण, कुछ समय पहले एक एजेंसी द्वारा नगरीय क्षेत्र अंतर्गत घर-घर जाकर जीआईएस सर्वे किये गये थे। ऐसा लगता है कि सर्वे में एरिया अधिक फीड किये जाने से यह स्थिति निर्मित हुई है। उसी आधार पर कम्प्यूटर जनरेटेड मैसेज मोबाइल पर आ रहे हैं। इस पूरे मामले की जांच के आदेश दिये गये हैं। नागरिकों की वास्तविक प्रॉपर्टी के अनुसार उचित कर निर्धारण किया जायेगा।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ