
drms news (मानपुर-उमरिया)। नेशनल हाईवे-43 पर उमरिया-शहडोल मार्ग स्थित पठारी फाटक, अमहा फाटक और मोर्चा फाटक पर बन रहे ओवरब्रिज पिछले लगभग ग्यारह वर्षों से अधूरे पड़े हैं। लंबे समय से निर्माण कार्य पूरा न होने के कारण क्षेत्रीय नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन स्थानों पर आए दिन जाम लगना, दुर्घटनाओं की आशंका बने रहना और आवागमन में बाधा उत्पन्न होना आम बात हो गई है, जिससे आम जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
यह जानकारी देते हुए मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि इसी गंभीर समस्या को लेकर युवा कांग्रेस ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द ओवरब्रिज निर्माण कार्य पूर्ण कराने की मांग की। यह ज्ञापन उमरिया जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग सिंह अंबुज के नेतृत्व में एवं प्रदेश सचिव विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में सौंपा गया।
युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही ओवरब्रिज निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया गया, तो जनहित को ध्यान में रखते हुए उग्र आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान हर्ष सिंह परिहार, अजय सिंह सोमवंशी, गुरदीन चौधरी, अम्बरीश तिवारी, अभय सिंह, श्रेयांश तिवारी, अंबर सिंह, दीप राय, मुकीम खान, विनय तिवारी, भारत नामदेव, मनीष साहू, दिलीप सिंह, शोएब खान सहित कई युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।
0 टिप्पणियाँ