
drms news (मानपुर-उमरिया)। आकांक्षी विकास खंड योजना के अंतर्गत “सम्पूर्णता अभियान 2.0” का भव्य शुभारंभ 20 मार्च 2026, गुरुवार को सुबह 11 बजे से किया जाएगा। यह कार्यक्रम जनपद पंचायत मानपुर के स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित होगा, जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मानपुर विधायक सुश्री मीना सिंह उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत उमरिया की अध्यक्ष श्रीमती अनुजा पटेल करेंगी। वहीं विशिष्ट अतिथियों में जनपद पंचायत मानपुर की अध्यक्ष श्रीमती ममता सिंह एवं नगर परिषद मानपुर की अध्यक्ष श्रीमती भारती सोनी शामिल होंगी।
यह अभियान स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता, शिक्षा एवं बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी आमजन को दी जाएगी। आयोजकों ने क्षेत्र के नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अभियान को सफल बनाने की अपील की है।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।
0 टिप्पणियाँ