
drms news (मानपुर-उमरिया)। जिले के मानपुर विधानसभा मुख्यालय स्थित थाना परिसर में मंगलवार को शांति समिति की बैठक आहूत की गई उक्त अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व हरनीत कौर, तहसीलदार पंकज नयन तिवारी एवं नगर परिषद के सीएमओ राजेंद्र कुशवाहा के साथ थाना प्रभारी मुकेश कुमार मशकोले मौजूद थे।
मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों प्रमुख त्योहारों की तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए विस्तृत चर्चा की गई, वहीं लोगों को क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने की बात कहते हुए ठोस शब्दों में कहा गया कि, क्षेत्र में अफवाह फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सोशल मीडिया में प्रशासन नजर बनाया हुआ है, किसी भी प्रकार की हरकत को देखते हुए कानूनी शिकंजा कसा जाएगा।
इसी दौरान नगर में साफ सफाई की चाक चौबंद व्यवस्था कायम रखने की बात करते हुए मढिया व ज्वालामुखी मंदिर आदि देवालयों में भंडारा आदि निर्माण के दौरान सावधानी बरतने की बात कही गई बैठक में पहुंचे मस्जिद के सदर ने बताया कि 21 तारीख को ईद गाह में नमाज अता करने के पश्चात ईद पर्व मनाया जाएगा।
बैठक में मुख्य रूप से एमपीईबी से संदीप सोनी, शारदा प्रसाद गौतम, हरीश विश्वकर्मा,ओपी द्विवेदी, नौशाद खान, असगर हुसैन सहित सैकड़ों की संख्या में हिन्दू मुस्लिम का समूह एकत्रित होकर नगर व क्षेत्र के जिम्मेदार अधिकारियों की बातों को सुनते हुए वा समझते हुए थाना परिसर में आयोजित शांति समिति के बैठक को सफल बनाया।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।
0 टिप्पणियाँ