
drms news (मानपुर-उमरिया)। जनपद पंचायत मानपुर में आयोजित ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ कार्यक्रम के दौरान प्रशासन की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। जिला कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन द्वारा निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की बातों को अनसुना करना न केवल संवैधानिक मर्यादाओं के विपरीत है, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था पर भी सीधा प्रहार है। जनपद सदस्य रोशनी सिंह ने इस पूरे घटनाक्रम को प्रशासन की निष्पक्षता पर “काला धब्बा” बताया है।
जैसा की समाजसेवी मनोज श्रीवास्तव को जनपद सदस्य रोशनी सिंह ने विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि इस घटना में प्रशासनिक असंवेदनशीलता अपने चरम पर तब दिखाई दी, जब कार्यक्रम समाप्त होने के पश्चात जनपद सदस्य रोशनी सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर में व्याप्त गंभीर समस्याओं से कलेक्टर को अवगत कराना चाहा। उन्होंने विशेष रूप से बताया कि पानी की भारी कमी के कारण महिलाओं को अस्पताल परिसर के बाहर खुले में स्नान करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जो न केवल अमानवीय है बल्कि उनकी गरिमा के भी विरुद्ध है।
इसके बावजूद, कलेक्टर ने जनप्रतिनिधि की बातों को गंभीरता से सुनने के बजाय पूरी तरह अनसुना कर दिया और बिना कोई जवाब दिए अपनी गाड़ी का दरवाजा बंद कर वहां से रवाना हो गए। यह व्यवहार जनप्रतिनिधियों के सम्मान और जनता की समस्याओं के प्रति प्रशासन की घोर उदासीनता को दर्शाता है।
मनोज श्रीवास्तव को रोशनी सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से यह भी बताया कि जनपद पंचायत मानपुर के अध्यक्ष के विरुद्ध 18 जनपद सदस्यों द्वारा स्पष्ट बहुमत के साथ 28 जुलाई 2025 को ही अविश्वास प्रस्ताव कलेक्टर को विधिवत प्रस्तुत किया जा चुका है, लेकिन इतने लंबे समय के बाद भी प्रशासन द्वारा अब तक तिथि घोषित नहीं की गई है। इसके विपरीत, प्रस्ताव का समर्थन करने वाले सदस्यों को ही नोटिस जारी कर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। जब सदस्य अपने अधिवक्ता के साथ पक्ष रखने पहुँचे, तब इसे ‘न्यायालयीन विषय’ बताकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम में अव्यवस्था का आलम यह रहा कि कलेक्टर एवं क्षेत्रीय विधायक लगभग 3 घंटे देरी से पहुँचे, जिससे सैकड़ों महिलाएं एवं नागरिक कड़ी धूप में इंतजार करते रहे। यह स्थिति प्रशासनिक लापरवाही और जनहित के प्रति उदासीनता को उजागर करती है।
रोशनी सिंह ने प्रशासन से मांग की है कि 28 जुलाई 2025 को प्रस्तुत अविश्वास प्रस्ताव पर तत्काल निष्पक्ष तिथि घोषित की जाए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर में पानी, स्टाफ एवं एम्बुलेंस जैसी मूलभूत सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएं।निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ प्रोटोकॉल के अनुसार सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए। रोशनी सिंह ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने सत्ता के दबाव में बहुमत की अनदेखी जारी रखी और जनसमस्याओं पर आंखें मूंदे रखीं, तो क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर जिला स्तर पर व्यापक और उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
इस अवसर पर मानपुर ग्रामीण खेल मैदान में आयोजित संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत कार्यक्रम में मध्य प्रदेश शासन की पूर्व कैबिनेट मंत्री मानपुर विधानसभा की विधायक दीदी मीना सिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत मानपुर के अध्यक्ष श्रीमती ममता सिंह ने किया, जिले के कलेक्टर धरनेंद्र कुमार जैन, जिला पंचायत उमरिया के सीईओ अभय सिंह ओहरिया मानपुर के अनुविभागीय अधिकारी हरनीत कौर कलसी, जनपद पंचायत मानपुर के सीईओ प्रतुष्य श्रीवास्तव, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती भारती सतीश सोनी, पार्षद सिवराम शुक्ला, सजन कोल, मानपुर के मंडल अध्यक्ष राममोल केवट, भारतीय जनता पार्टी जिले के महामंत्री हरीश विश्वकर्मा, बिजौरी मंडल के मंडल अध्यक्ष हरिहर चतुर्वेदी, इन्दवार मंडल के मंडल अध्यक्ष सोमचंद रजक एवं मानपुर मंडल के सहयोगी उपाध्यक्ष भगवान दास पटेल, राम चरण कुशवाहा, संजय पटेल, मंडल के महामंत्री प्रदीप तिवारी, कार्यालय मंत्री कमलेश यादव, जनपद सदस्य ध्रुव सिंह, हरि सिंह, अजय शर्मा एवं कई जनपद सदस्य गण पार्षद गण प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी गण भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।
0 टिप्पणियाँ