DRMS NEWS

DRMS NEWS

विक्रमादित्य ने सुशासन के प्रतिमान स्थापित किए- विधायक जैतपुर

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (शहडोल) नव सत संवत्सर एवं नव वर्ष सृटि के आरंभ दिवस का पर्व हर्सोल्लास के साथ मनाया जाने वाला पर्व है। आज से नव संवत और भारतीय नव वर्ष प्रारंभ हो गया है। विक्रम संवत आज 2083 में प्रवेश कर रहा है। इस अवसर पर विधायक जैतपुर जयसिंह मरावी के मुध्य आतिथ्य में जनपद पंचायत सोहागपुर के सभागार में कोटि सूर्य उपासना कार्यक्रम एवं सम्राट विक्रमादित्य पर केन्द्रित नाट्य का मंचन किया गया। 

सम्राट विक्रमादित्य नाटक का किया गया मंचन

महाराजा विक्रमादित्य शोत पीठ, संकृति विभाग मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय भोपाल तथा जिला प्रशासन के सहायोग से सम्पूर्ण नाट्य एवं लोक कला समिति शहडोल के कलाकारों द्वारा नाटक का मंचन किया गया। जिसका निर्देशन स्थानीय कलाकार लकी चतुर्वेदी ने संगीत अभिषेक त्रिपाठी ने तथा सह निर्देशन प्रसन्न सोनी द्वारा किया गया।  

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक जयसिंह मरावी, कमिश्नर श्रीमती सुरभि गुप्ता, कलेक्टर डाॅ. केदार सिंह, सीईओ जिला पंचायत शिवम प्रजापति द्वारा विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ब्रह्मध्वज की स्थापना की गई। इस पावन अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने सूर्योपासना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं कल्याण की कामना की। ब्रम्हध्वज हमे सदैव एकजुट रहकर देश-प्रदेश की सेवा करने की प्रेरणा देता है। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक जयसिंह मरावी ने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य का शासन काल न्याय, धर्म, कला और संस्कृति के लिए प्रसिद्ध रहा। उन्होंने एक संगठित प्रशानिक प्रणाली विकसित की जिसमें न्याय व्यवस्था, अर्थव्यवस्था, रक्षा व्यवस्था, और शिक्षा को विशेष महत्व दिया। विक्रमादित्य अपने निष्पक्ष न्याय के लिए प्रसिद्ध थे। वे स्वयं जनता के मामलों को सुनते थे और उचित निर्णय लेते थे। उनकी न्याय प्रियता के कारण ही वे लोकगाथाओं में धर्म संरक्षक कहे गए। विक्रमादित्य के शासन काल में भारतीय साहित्य, ज्योतिषि, गणित और चिकित्सा विज्ञान का उल्लेखनीय विकास हुआ। विक्रमादित्य सभी धर्मों का सम्मान करते थे। उनके शासन काल में मंदिरों, विहारों और शिक्षा केन्द्रों का निर्माण हुआ। 

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ