DRMS NEWS

DRMS NEWS

चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन मां दुर्गा की आराधना से गूंज उठा देव माता दुर्गा मंदिर मढ़िया धाम-माता रानी के दर्शन पूजन कर श्रद्धालुओं ने किया हिंदू नव वर्ष का शुभारंभ

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर-उमरिया)मानपुर नगर में चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस पर हमेशा की तरह नगर की आस्था का केंद्र देवमाता दुर्गा मंदिर मढ़िया धाम में आज ब्रह्म मुहूर्त से ही पूजन-अर्चन हेतु भक्तों का तांता लगा रहा विदित है कि आज हिंदू नव वर्ष भी मनाया जाता है जिसे लेकर यहां पर पहुंच कर श्रद्धालु भक्तों ने आदि शक्ति मां दुर्गा के दर्शन पूजन किए। 

मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि मढ़िया धाम प्रबंधकारणी समिति द्वारा इस अवसर पर लोगों के आस्था के केंद्र मढ़िया धाम की संपूर्ण साफ़ सफाई सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्व से ही मुहैया कराई थी, ताकि यहां पर आने वाले भक्तों को किसी भी प्रकार की कठिनाइयों का सामना न करना पड़े इस अवसर पर प्रबंधकारणी समिति के द्वारा विधिवत पूजन अर्चन कर घट स्थापना की गई। 

आज सूर्योदय के पूर्व से ही यहां पर नगर की माताएं बहनें स्नान ध्यान कर संपूर्ण श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ नंगे पैर यहां पहुंचकर माता रानी का पूजन अर्चन कर नवरात्रि के प्रथम दिवस का व्रत भी रखा। इस दौरान संपूर्ण मढ़िया धाम जगत जननी मां जगदंबे की आराधना से गूंज उठा माता रानी का हमेशा की तरह इस अवसर पर विशेष श्रृंगार किया गया और वस्त्र आभूषणों इत्यादि से सुसज्जित कर पूजन अर्चन किया गया।

प्रबंध कारणी समिति के प्रमुख ओ.पी. द्विवेदी ने बताया कि इस दौरान आज से लेकर रामनवमी तक लगातार यहां पर माता रानी का पूजन अर्चन एवं विविध भक्तिमय आयोजन होते रहेंगे साथ ही श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ति हेतु समिति द्वारा 251-जवारा कलशों की स्थापना की गई है, जिसकी निर्धारित शुल्क ₹151/-जमा कर रसीद प्राप्त की जा सकती है जिनका नौ दिनों तक विधिवत माता की आराधना के पश्चात नवमी तिथि को संपूर्ण श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ विसर्जन किया जाएगा। उन्होंने समस्त नागरिकों से देवमाता दुर्गा मंदिर मढ़िया धाम पहुंचकर जगत जननी जगदंबे का दर्शन कर पुण्य लाभ फल प्राप्त करने की अपील की है।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ